कक्षा 5वीं, 8वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 | MP Board 5th 8th Half Yearly Exam Time Table (Class 3rd To 8th) In Hindi

MP 5th 8th Half Yearly Exam Time Table 2022 : मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा एमपी कक्षा  5वीं और 8वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके अलावा कक्षा 3, 4 एवं कक्षा 6, 7 तक के विद्यार्थियों के लिए भी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 की समय सारणी जारी कर दी गई है। इस वर्ष सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 7 नवंबर से 16 नवंबर तक एक साथ आयोजित की जाएंगी।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल कब आएगा, अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट, परीक्षा पैटर्न एवं एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल कैसे देखें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP 5th 8th Half Yearly Exam Time Table 2022-23 के बारे में विस्तार स जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पूरा ज़रूर पढ़े।

MP 5th 8th Half Yearly Exam Time Table 2022

Highlight- MP 5th 8th Half Yearly Exam Time Table 2022 In Hindi

संबंधित विभागराज्य शिक्षा केंद्र (RSK), मध्यप्रदेश
शैक्षणिक सत्र2022-23
टाइम टेबलअर्धवार्षिक परीक्षा 2022
कक्षा 5वीं की परीक्षा7 नवंबर से 12 नवंबर 2022
कक्षा 8वीं की परीक्षा7 नवंबर से 16 नवंबर 2022
टाइम टेबल जारी29 सितम्बर 2022 (Online)
टाइम टेबल पीडीएफकक्षा 3 से 8 तक उपलब्ध है
ऑफिसियल वेबसाइटwww.rskmp.in

New Update: इस बार प्राइवेट स्कूलों में भी बोर्ड पैटर्न के आधार पर 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। पिछले सत्र में सिर्फ सरकारी स्कूलों में ही बोर्ड पैटर्न पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। इस वर्ष कक्षा पांचवी, आठवीं की बोर्ड परीक्षा के पहले विभाग द्वारा ब्लू प्रिंट भी जारी किया जाएगा

एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 जारी

मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा एमपी कक्षा 3 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 29 सितंबर 2022 को अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के संबंध में टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। जारी टाइम टेबल के अनुसार सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक एक साथ आयोजित कराई जाएंगी।

सरकारी स्कूलों में पेपर राज्य शिक्षा केंद्र से आएंगे जिन्हें प्रिंट करके या फोटो कॉपी करा कर सरकारी स्कूलों में वितरित किया जाएगा। जबकि प्राइवेट स्कूल विद्यालय स्तर पर अपने पेपर खुद बनाएंगे।

Join Group

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं के आधार पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। अर्थात अर्द्धवार्षिक परीक्षा में विद्यार्थियों को रटंत अधिगम के आधार पर तार्किक प्रश्न पूछे जाएंगे और इसके आधार पर ही विद्यार्थियों का मूल्यांकन

एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का समय

विभाग द्वारा जारी अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 समय सारणी के अनुसार कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का समय सुबह 10:00 से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा, पेपर हल करने के लिए विद्यार्थियों को कुल 02 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

इसी प्रकार कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का समय दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा, पेपर हल करने के लिए विद्यार्थियों को कुल 03 घंटे का समय मिलेगा।

एमपी कक्षा 3, 4, 5 हेतु अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022

दिनांक व दिनविषय
07/11/22
(सोमवार)
प्रथम भाषा- विशिष्ट हिन्दी (विशिष्ट अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के लिए)
09/11/22
(बुधवार)
द्वितीय भाषा- सामान्य अंग्रेजी (सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के लिए)
10/11/22
(गुरुवार)
गणित, संगीत (दृष्टिबांधियो हेतु)
11/11/22
(शुक्रवार)
पर्यावरण अध्ययन
12/11/22
(शनिवार)
अतिरिक्त (वैकल्पिक) भाषा- सामान्य उर्दू, हिन्दी आदि*

नोट- ● दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश के अनुसार अतिरिक्त समय / लेखक अनिवार्यतः प्रदान किया जाएगा।

● (*) अतिरिक्त भाषा का चयन करना वैकल्पिक है। लेकिन यदि यदि कोई विद्यार्थी चयन करता है तो उसे मूल्यांकन प्रक्रिया हेतु परीक्षा में सम्मिलित होना आवश्यक होगा।

● अतिरिक्त भाषा में प्राप्त अंकों को परीक्षा परिणाम में भी जोड़ा जाएगा।

एमपी कक्षा 6, 7, 8 हेतु अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022

दिनांक व दिनविषय
07/11/22
(सोमवार)
प्रथम भाषा- विशिष्ट हिन्दी (विशिष्ट अंग्रेजी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के लिए)
09/11/22
(बुधवार)
द्वितीय भाषा-
1.1- सामान्य अंग्रेजी (अंग्रेजी माध्यम को छोड़कर)
1.2- सामान्य हिन्दी (जिनकी प्रथम भाषा अंग्रेजी, अंग्रेजी माध्यम हैं)
10/11/22
(गुरुवार)
विज्ञान
11/11/22
(शुक्रवार)

गणित
, संगीत (दृष्टिबांधियो हेतु)
12/11/22
(शनिवार)
तृतीय भाषा- सामान्य संस्कृत (सामान्य हिन्दी, उर्दू, मराठी आदि माध्यम के लिए)
16/11/22
(बुधवार)
सामाजिक विज्ञान

नोट- ● दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को मूल्यांकन संबंधी दिशा निर्देश के अनुसार अतिरिक्त समय / लेखक अनिवार्यतः प्रदान किया जाएगा।

● प्रत्येक विद्यार्थी के लिए हिन्दी भाषा का अध्ययन करना अनिवार्य है जो विद्यार्थी प्रथम भाषा के रूप में अंग्रेजी लेंगे, उन्हें द्वितीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी का चयन करना होगा। 

● यदि विद्यार्थी ने प्रथम भाषा के रूप में हिन्दी या अंग्रेजी के अतिरिक्त अन्य किसी भारतीय भाषा का चयन किया जाता है, तो द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी तथा तृतीय भाषा के रूप में सामान्य हिन्दी का चयन करना होगा।

Join Group

Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022 PDF Download

विभाग द्वारा जारी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 पीडीएफ को डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दी गई टेबल में कक्षा के सामने Download लिंक पर क्लिक करना होगा।

कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022PDF
कक्षा 3 4 5 हेतु अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 (All Subjects)Download
कक्षा 6 7 8 हेतु अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 (All Subjects)Download

एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न 2022

विभाग द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न (अंक विभाजन) 2022-23 जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है-

प्रश्नों का विवरण व अंक विभाजनकुल प्रश्न संख्यापूर्णांक
विषय के कौशल / लर्निंग आउटकम्स आधारित प्रश्न
● बहुविकल्पीय (10 प्रश्न 1 अंक = 10 अंक)
● लघुत्तरीय- (10 प्रश्न x 3 अंक = 30 अंक)
● दीर्घ उत्तरीय- (5 प्रश्न x 5 अंक = 10 अंक)
2250

एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट 2022

विभाग द्वारा एमपी अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट 2022-23 जारी कर दिया गया है, जो इस प्रकार है-

प्रश्न क्र.प्रश्न का प्रकारकौशलकठिनाई स्तरअंक अधिकभार
1.MCQK/REasy1 अंक
2.MCQUAverage1 अंक
3.MCQAAverage1 अंक
4.MCQHOTSDifficult1 अंक
5.MCQHOTSDifficult1 अंक
6.MCQAAverage1 अंक
7.MCQUDifficult1 अंक
8.MCQAAverage1 अंक
9.MCQUAverage1 अंक
10.MCQUEasy1 अंक
11.SAUAverage3 अंक
12.SAAAverage3 अंक
13.SAUAverage3 अंक
14.SAK/REasy3 अंक
15.SAAAverage3 अंक
16.SAUEasy3 अंक
17.SAUEasy3 अंक
18.SAUAverage3 अंक
19.SAADifficult3 अंक
20.SAHOTSDifficult3 अंक
21.LAUEasy5 अंक
22.LAUAverage5 अंक

अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश

मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा शासकीय एवं अशासकीय शालाओं को शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में अध्ययनरत कक्षा 3 से 5 एवं कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 आयोजित कराने हेतु दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जो इस प्रकार है।

● अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 30 अक्टूबर तक पढ़ाई गई पाठन सामग्री के आधार पर होगा, अर्थात प्रश्नपत्र 30 अक्टूबर तक पढ़ाई गई सामग्री के आधार पर निर्मित किया जाएगा।

● वार्षिक परीक्षा परिणाम में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का 20 प्रतिशत अधिभार लिया जाएगा। 

● 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के विषयवार प्राप्तांकों की प्रविष्टि पोर्टल पर की जाएगी। अधिभार की गणना स्कूल द्वारा नहीं की जाएगी, बल्कि पोर्टल सॉफ्टवेयर द्वारा स्वतः ही कर ली जाएगी। 

● कक्षा 1 से 4 और 6 से 7 कक्षाओं में परीक्षाओं का आयोजन स्कूलों द्वारा अपनी सुविधा अनुसार किया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (7)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 कब आएगा?

Ans : मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा 29 सितंबर को शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

Q : एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 कब होगी?

Ans : मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस वर्ष सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 7 नवंबर से 16 नवंबर 2022 तक एक साथ आयोजित की जाएंगी।

Q : एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 कैसे डाउनलोड करें?

Ans : विभाग द्वारा जारी एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 PDF को आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

Q : एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का सिलेबस क्या है?

Ans : मध्यप्रदेश, राज्य शिक्षा केंद्र (RSK) द्वारा जारी नोटिस के अनुसार अर्धवार्षिक परीक्षा में 30 अक्टूबर 2022 तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से प्रश्न पूछे जाएंगे।

Q : एमपी कक्षा 5वीं, 8वीं अर्धवार्षिक परीक्षा का पैटर्न एवं ब्लू प्रिंट क्या है?

Ans : विभाग द्वारा जारी किए गए अर्धवार्षिक परीक्षा पैटर्न एवं ब्लूप्रिंट को आप हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से पढ़कर समझ सकते हैं।

Read More :

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट 2022-23

 एमपी बोर्ड रिड्यूस सिलेबस 2022-23

 एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल कब आएगा, अर्धवार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट, परीक्षा पैटर्न एवं एमपी कक्षा 3 से 8 अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल कैसे देखें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP 5th 8th Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022-23 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो सोशल मीडिया पर अपने एवं दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

4 thoughts on “कक्षा 5वीं, 8वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 | MP Board 5th 8th Half Yearly Exam Time Table (Class 3rd To 8th) In Hindi”

    • Ritika जी, विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बोर्ड परीक्षा के पहले कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा का ब्लूप्रिंट जारी कर दिया जाएगा।

      thank you for comment us.

      Reply
    • Meean जी, विभाग द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बोर्ड परीक्षा के पहले कक्षा 5वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा का ब्लूप्रिंट जारी कर दिया जाएगा।

      thank you for comment us.

      Reply

Leave a Comment