E-Shram Card Benefits In Hindi: भारत सरकार, श्रम और रोजगार मंत्रालय के द्वारा E-shram card बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी गई है। अब आप घर बैठे online registration कर सकते हैं और अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं। यह कार्ड बनने के पश्चात आपको सरकार द्वारा लांच की गई बहुत सारी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा।
नमस्कार दोस्तों क्या आप जानना चाहते हैं कि E shram card kya hai तो आज हम इस आर्टिकल में E-shram card ke fayde अर्थात E shram card benefits के बारे में बात करने वाले हैं। यदि आप भी इसके बारे में विस्तार पूर्वक अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो अंत तक अवश्य पढ़ें।

यदि आपका ई-श्रम कार्ड नहीं बना है तो आप ऑनलाइन E-Shram Portal Registration के माध्यम से अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं और यदि आप ई-श्रम कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो आप हमारे इस लेख ई-श्रम कार्ड डाउनलोड कैसे करें को पढ़ सकते हैं।
Highlight- E-Shram Card Benefits In Hindi
संबंधित विभाग | श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (लेबर एंड एंप्लॉयमेंट मिनिस्ट्री) |
बनाया जाएगा | E-Shram Card |
शुरुआत | केंद्र सरकार के द्वारा |
किस ने लॉन्च की | भूपेंद्र यादव, श्रम मंत्री |
लाभार्थी | देश के सभी असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
उद्देश्य | असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का डाटा कलेक्ट करना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम |
कब शुरुआत हुई | 26th August 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट | www.eshram.gov.in |
सरकार के द्वारा देश के संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं शुरू की जाती है। जिसका मुख्य उद्देश्य होता है कि देश के सभी श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा सके। परंतु बहुत सारे श्रमिक ऐसे भी होते है जो योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्र तो होते है।
लेकिन किसी कारणवश या जानकारी के अभाव में वह योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते हैं। ऐसे देश के सभी श्रमिकों के लिए केंद्र सरकार ने ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की है।
ई-श्रम कार्ड क्या है?
असंगठित श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने e-Shram Portal लॉन्च किया है। इसके तहत सभी श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनेंगे। इसमें श्रमिक का नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल प्रकार आदि का विवरण होगा तथा सभी पंजीकृत श्रमिकों को एक 12 अंकों का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) भी प्रदान किया जाएगा। जो पूरे देश में मान्य होगा, इस पोर्टल से लगभग 38 करोड़ श्रमिकों को लाभ पहुचेंगा।
E-shram card को आधार के साथ जोड़ा जाएगा। ई-श्रम कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई तरह की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जाएगा। देश के करोड़ों असंगठित श्रमिकों (NDUW) को भारत सरकार की इस पहल से एक नई पहचान मिलेगी।
ई-श्रम कार्ड क्यों जरुरी है इसके उद्देश्य
▪︎ सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी लाभों को प्रवासी और सन्निर्माण श्रमिकों के लिए उपलब्ध करना।
▪︎ देश के सभी असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करना, जिसमें सन्निर्माण, प्रवासी, गिग एवं प्लेटफॉर्म श्रमिक इसके अलावा फेरी वाले, घरेलू, कृषि आदि कामगार शामिल हैं, इन सभी को आधार से जोड़ा जायेगा।
▪︎ केंद्र एवं राज्य सरकारों को एक राष्ट्रीय डेटाबेस उपलब्ध कराना जिससे भविष्य में कोविड-19 जैसी किसी भी अन्य राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए सहायता मिल सके।
▪︎ ई-श्रम कार्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को उनके कौशल के अनुसार रोजगार प्रदान करने में भी सहायता प्राप्त होगी।
▪︎ देश के प्रवासी श्रमिकों की स्थिति और वर्तमान स्थान के साथ अनौपचारिक क्षेत्र से औपचारिक क्षेत्र में श्रमिकों की आवाजाही का पता लगाना।
ई-श्रम कार्ड के फायदे क्या है?
E-shram card ke fayde & benefits निम्न है, यदि आप ई-श्रम कार्ड बनवाएंगे और बताएंगे कि आपने कहां से किस प्रकार का काम सीखा सीखा है या अगर आपने किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग नहीं ली है। तो सरकार के द्वारा आपके लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार आप आसानी से काम सीख सकेंगे और आपको रोजगार मिलने में भी आसानी होगी।
इसके अंतर्गत आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिलेगा, इसके साथ आपको 2 लाख रुपये तक का सुरक्षा बीमा एवं सरकार की ओर से 1 साल तक का प्रीमियम भी दिया जाएगा।
पंजीकरण के पश्चात सभी श्रमिकों को एक E-shram card मिलेगा जो आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही की योजनाओ का लाभ पहुंचाने में सहायता करेंगा। ई-श्रम कार्ड से निम्नलिखित सामजिक सुरक्षा योजनाओ का benefit दिया जायेगा।
- प्रधान मंत्री श्रम योगी मान-धन पेंशनयोजना (PM-SYM)
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योतिबीमा योजना (PMJJBY)
- प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
- अटल पेंशन योजना
- सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS)
- प्रधानमंत्री आवास योजना – ग्रामीण (PMAY-G)
- नेशनल सोशल एसिस्टेंस प्रोग्राम (NSAP)- वृद्धावस्था संरक्षण
- आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY)
- बुनकरों के लिए स्वास्थ्य बीमा स्कीम (HIS)
- नेशनल शेड्यूलड कास्ट्स फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (NSKFDC)
इसके अलावा आपको ई-श्रम कार्ड से निम्न रोजगार योजनाओ का भी Benefit दिया जायेगा।
- दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना।
- दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना।
- पीएम स्वनिधि।
- मनरेगा।
- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना।
- प्रधानमंत्री एंप्लॉयमेंट जनरेशन प्रोग्राम इत्यादि।
ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण कौन करा सकता है?
यदि कोई भी व्यक्ति नीचे दी गई निम्न शर्तों को पूरा करता है तो वह ई-श्रम पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण करवा सकता है।
▪︎ आयु 16-59 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
▪︎ आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
▪︎ EPFO और ESIC या NPS ईएसआईसी का सदस्य नहीं होना चाहिए।
▪︎ आवेदक असंगठित श्रमिक श्रेणियों में काम करता हो।
असंगठित श्रमिक कौन होता है?
असंगठित क्षेत्र में कोई भी स्व-नियोजित कामगार या मजदूरी पाने वाला कामगार एवं संगठित क्षेत्र का कोई भी कामगार जो ईपीएफओ या ईएसआईसीका सदस्य नहीं है या जो सरकारी कर्मचारी नहीं है, असंगठित श्रमिक कहलाता है।
असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कुछ उदाहरण निम्न हैं–
NSO Codes List Download: Click Here |
छोटे और सीमांत किसान | खेतिहर मजदूर |
पशुपालन में लगे लोग | शेयर क्रॉपर्स |
भवन और निर्माण श्रमिक | मछुआरे |
आरा मिलों में काम करने वाले | चमड़े के कर्मचारी |
रेशम उत्पादन कार्यकर्ता, बढ़ई | सब्जी और फल विक्रेता |
ऑटो एवं चालक रिक्शा खींचने वाले | प्रवासी मजदूर |
खदानों में काम करने वाले मजदूर | घरेलू श्रमिक |
बीड़ी रोलिंग, लेबलिंग और पैकिंग | आशा कार्यकर्ता |
दूध डालने वाले | मनरेगा मजदूर |
नमक कार्यकर्ता, बुनकर, नाई | सड़क विक्रेता etc. |
ई-श्रम कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है?
अनिवार्य दस्तावेज-
- आधार नंबर का उपयोग कर अनिवार्य ईकेवाईसी।
निम्न के माध्यम से-
▪︎ ओटीपी, ▪︎ फिंगरप्रिंट, ▪︎ आंख की पुतली।
- सक्रिय मोबाइल नंबर।
- IFSC कोड के साथ बैंक पासबुक।
- राशन कार्ड।
Note: यदि किसी श्रमिक के पास आधार के साथ लिंक मोबाइल नंबर नहीं है, तो ऐसे श्रमिक अपने नज़दीकी CSC/SSK सेंटर पर पहुंचकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण करवा सकता है।
वैकल्पिक दस्तावेज (जरूरी नहीं है)-
- आय प्रमाण पत्र।
- कौशल प्रमाणपत्र।
- व्यवसाय प्रमाण पत्र।
- शिक्षा का प्रमाण पत्र।
ई-श्रम कार्ड हेल्पलाइन नंबर क्या है?
ई-श्रम योजना के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों के अलावा प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी-पटरी वाले और घरेलू कामगार आदि शामिल हैं। जानकारी के अनुसार ई-श्रम पोर्टल के शुरू होने के बाद असंगठित क्षेत्र के श्रमिक अपना रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण कराने में मदद के लिए एक राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर की भी शुरुआत की गई है।
श्रमिकों को रजिस्ट्रेशन/ पंजीकरण कराने यदि किसी प्रकार की समस्या का हो रही है तो वे ई-श्रम राष्ट्रीय टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते है या फिर ईमेल भेजकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं। Helpline Number तथा Email Id कुछ इस प्रकार है।
Helpline Number:- 14434 (इस नंबर पर आप सोमवार से शनिवार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बात कर सकते हैं।)
Email Id:- [email protected]
Phone number:- 011-23389928
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (6) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : ई-श्रम कार्ड कैसे बनाया जाता है?
Ans : ई-श्रम कार्ड बनाने के लिए आपको इस ई-श्रम पोर्टल पर जाना होगा यहां आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन / पंजीकरण कर अपना ई-श्रम कार्ड बना सकते हैं।
Q : ई-श्रम कार्ड कौन-कौन बनवा सकता है?
Ans : देश के सभी असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक जिनकी आयु 16 से 59 वर्ष के बीच है वह अपना ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं।
Q : ई-श्रम कार्ड बनाने की लास्ट डेट क्या है?
Ans : ई-श्रम कार्ड बनाने की कोई लास्ट डेट तय नहीं की गई है पोर्टल पर अभी रजिस्ट्रेशन चालू है।
Q : ई-श्रम कार्ड से क्या लाभ है?
Ans : सरकार ई-श्रम कार्ड के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर रही है। असंगठित कामगारों को ई-श्रम कार्ड दिया जाएगा। जिसमें एक आईडी नंबर होगा इसके तहत श्रमिकों को अच्छे रोजगार एवं भविष्य में आने वाली सभी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
Q : क्या स्टूडेंट की ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं?
Ans : हां, लेकिन यह स्टूडेंट के लिए नहीं है इसलिए स्टूडेंट ई-श्रम कार्ड को नहीं बनाएं यह केवल असंगठित कामगारों के लिए है।
अन्य पढ़ें:
● ई-श्रम कार्ड में सुधार कैसे करें?
● Pm kisan Yojna का पैसा कैसे चेक करें?
● PM Kisan Yojna लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
इस लेख में हमने ई-श्रम कार्ड क्या है, E-shram card benefits एवं E-shram card ke fayde के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।