एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी | Class 10th 12th MP Board Admit Card 2023 Download Kaise Kare

MP Board Admit Card 2023 Download In Hindi: मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कुछ समय पहले नवंबर माह में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, ताकि विद्यार्थी डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि होने की स्थिति में तय समय पर सुधार करा सके और अब मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के नियमित (Regular) एवं स्वाध्यायी (Private) सभी विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए गए है। 

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 क्या है, कब आएगा एवं कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Admit Card 2023 संबंधी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को पढ़ना जारी रखें।

Class 10th 12th MP Board Admit Card 2023 Download Kaise Kare
MP Board Admit Card 2023 Download

Highlight- MP Board Admit Card Download 2023 Class 10th & 12th

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023
शैक्षणिक सत्र2022-23
कक्षा 10वीं एवं 12वीं
विद्यार्थीरेगुलर एवं प्राइवेट (दोनों)
एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 20231 फरवरी 20023 (जारी)
हेल्पलाइन नंबर18002330175
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

MP Board Exam 2023 Class 10th 12th

माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा पहले एमपी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2023 एवं प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया था, कक्षा 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक एवं कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित किया जाना है।

मंडल के आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं हाई स्कूल एवं कक्षा 12वीं हायर सेकेंडरी स्कूल एवं समकक्ष सभी पाठ्यक्रमों के लिए नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं अध्ययनरत संस्था में 13 फरवरी से 26 फरवरी के मध्य एवं प्राइवेट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा केंद्र में ही 1 मार्च से 30 मार्च तक संपन्न की जाएगी।

Join Group

MP Board Admit Card 2023 Official Notice Out

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 1 फरवरी 2023 को एडमिट कार्ड संबंधी ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च महीने में होनी है। इसके पहले मंडल द्वारा विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। 

अब प्रत्येक विद्यालय के प्राचार्यों को विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड करने होंगे। फिर प्रवेश पत्र में प्राचार्य अपने हस्ताक्षर व सील लगायेंगे, इसके बाद बाद प्रवेश पत्र को विद्यार्थियों को दिए जायेंगे।

बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर मंडल ने हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है। परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव से गुजर रहे छात्र इस नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं, जिस पर उन्हें काउंसलिंग मिलेगी। 

हेल्पलाइन नंबर 18002330175 पर यह सुविधा विद्यार्थियों के लिए सुबह 8 से शाम 8 बजे तक मिलेगी। इस हेल्पलाइन के जरिये छात्रों को परीक्षा संबंधी जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी।

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी | Class 10th 12th MP Board Admit Card 2023 Download Kaise Kare
MP Board Admit Card 2023 Official Notice

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 क्या है?

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हर वर्ष कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा मार्च में आयोजित की जाती है इसके लिए मंडल द्वारा परीक्षा शुरू होने के लगभग 15 से 20 दिन पहले विद्यार्थियों के लिए बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी किए जाते हैं। 

कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड की बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रत्येक विद्यार्थियों के पास प्रवेश पत्र होना आवश्यक है। विद्यार्थी के पास प्रवेश पत्र न होने की स्थिति में परीक्षा सेंटर पर, परीक्षा हॉल में बैठने नहीं दिया जाएगा।

हम आपको बता दें, कि कक्षा 10वीं, 12वीं के रेगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म स्कूल द्वारा भरे जाते हैं और स्कूल से ही उन्हें प्रिंट करके प्राचार्य की सील / साइन हो जाने के बाद विद्यार्थियों में वितरित कर दिए जाते हैं। 

जबकि प्राइवेट विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म को स्वयं भरे जाते हैं जिस कारण उनको एमपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड स्वयं डाउनलोड करना पड़ता है।

MP Board Admit Card 2023 Download Kaise Kare (Class 10th & 12th)

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा मार्च 2023 में आयोजित होने वाली एमपी बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, यदि आप कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के रेगुलर या प्राइवेट विद्यार्थी हैं तो आप 1 फरवरी से मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन mp board main exam admit card 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। 

मंडल द्वारा कक्षा एमपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 5 मार्च 2023 तय की गई है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थी के पास आवेदन क्रमांक (एप्लीकेशन नंबर) या रोल नंबर का होना आवश्यक है।

Join Group

यह भी पढ़ें :

 एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF

● एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2023 PDF

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें?

यदि आप कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं के स्टूडेंट है तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से बोर्ड द्वारा जारी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों क्लास के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया समान है।

कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं MP Board Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे बताएगा कुछ आसान स्टेप को फॉलो करना होगा।

स्टेप-1 एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाना होगा।

Direct Link : mpbse.mponline.gov.in

ऊपर दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश के ऑनलाइन पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।

Class 10th 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare
Step-1

स्टेप-2 अब यहां आपको Active Link वाले ऑप्शन में तीन विकल्प दिखाई देंगे, जिसमें से आपको पहले वाले रेड बॉक्स में Examination/ Enrollment Forms पर क्लिक करना है।

Examination/ Enrollment Forms पर क्लिक करते ही आपके सामने एक न्यू विंडो ओपन होगी।

Class 10th 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare
Step-2

स्टेप-3 अब आपको MP Exam Admit Card 20223 के नीचे Print Main Exam Admit Card 2023 वाली लिंक पर क्लिक करना है।

Print Main Exam Admit Card 2022 पर क्लिक करते ही आपके सामने मुख्य परीक्षा- प्रवेश पत्र 2023 की एक न्यू विंडो ओपन होगी।

Class 10th 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare
Step-3

स्टेप-4 अब आपको पहले वाले बॉक्स में कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं का आवेदन क्रमांक/ रोल नंबर लिख देना है।

नोट- आप जिस क्लास में है उस क्लास का बोर्ड परीक्षा आवेदन क्रमांक या रोल नंबर डालना होगा।

और दूसरे वाले बॉक्स में दी गई कैप्चर संख्या को जोड़ कर लिख देना है फिर Submit के बटन पर क्लिक कर देना है।

Submit के बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा जारी हाई स्कूल/ हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा वर्ष 2022 का प्रवेश पत्र आ जाएगा।

Class 10th 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare
Step-4

स्टेप-5 अब आप अपने एमपी बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र का स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या नीचे दिए गए प्रिंट के बटन पर क्लिक करके अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं।

इस प्रकार आप ऊपर बताई गई mp board admit card download प्रक्रिया को फॉलो करके अपना कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड कर सकते हैं।

महत्त्वपूर्ण लिंक- एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023

MP Board Admit Card 2023 Class 10thClick Here
MP Board Admit Card 2023 Class 12thClick Here

MP Board Admit Card 2023 Important Details

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र में विद्यार्थियों से संबंधित निम्नलिखित जानकारी दर्ज होती है। 

● परीक्षा का नाम.
● स्कूल क्रमांक / F.O.
● नामांकन / पंजीयन क्रमांक.
● जन्मतिथि / DOB.
● फॉर्म का स.क्र. (एप्लीकेशन नंबर)
● नियमित / स्वाध्यायी.
● रोल नम्बर.
● विद्यार्थी का नाम.
● पिता / पालक का नाम
● माता का नाम.
● स्कूल का नाम.
● विद्यार्थी की फोटो व हस्ताक्षर.
● विषय अथवा संकाय (विषय कोड के साथ)
● परीक्षा की तिथि.
● परीक्षा केंद्र का पता.
● परीक्षा के दिन के लिए निर्देश.
● माध्यम व लिंग आदि जानकारी प्रिंट रहेगी.

न्यू अपडेट के लिए हमारे सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

Read More :

 एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट PDF 2023

एमपी बोर्ड टाइम टेबल PDF 2023

 एमपी बोर्ड परीक्षा अध्ययन PDF 2023

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 क्या है, कब आएगा एवं कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Admit Card 2023 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment