एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023 | MP Board Main Exam Dummy Admit Card Download (10th & 12th)

MP Board Dummy Admit Card 2023 Download In Hindi : मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड एग्जाम की डेट कुछ समय पहले ही घोषित कर दी गई थी और अब 7 नवंबर 2022 को मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में होने वाली एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा 2023 के डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। मंडल द्वारा जारी दिशा- निर्देश अनुसार इस वर्ष दो बार  एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, ताकि यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि होने की स्थिति में उसे बोर्ड एग्जाम के पहले ही सही किया जा सके।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्या है, इसके फायदे क्या हैं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Dummy Admit Card 2023 के बारे में सभी इन्फॉर्मेशन प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पूरा अवश्य पढ़े।

MP Board Dummy Admit Card 2023 Download
MP Board Dummy Admit Card Download

Highlight- MP Board Main Exam Dummy Admit Card 2023

बोर्ड का नाममध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023
शैक्षणिक सत्र2022-23
कक्षा10वीं एवं 12वीं
विद्यार्थी रेगुलर एवं प्राइवेट (दोनों)
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 20237 नवंबर 2022 (जारी)
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड मोडऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

रेगुलर एवं प्राइवेट दोनों विद्यार्थी मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Board Dummy Admit Card 2023

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए नवंबर तक प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा के फॉर्म जमा नहीं किए हैं, वे विद्यार्थी विलंब शुल्क ₹2000 के साथ 4 दिसंबर 2022 तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

हम आपको बता दें, इस वर्ष 2 बार प्रवेश पत्र जारी किए जाना है। अभी तक लगभग 18 लाख से अधिक विद्यार्थियों द्वारा बोर्ड परीक्षा के फॉर्म भरे जा चुके हैं और अब इन विद्यार्थियों के डमी प्रवेश पत्र भी जारी होना शुरू हो गए हैं।

Join Group

एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्या है?

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) द्वारा इस वर्ष जारी की गई प्रवेश नीति 2022- 23 के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फाइनल एडमिट कार्ड के पहले डमी एडमिट कार्ड जारी किए जाना है क्योंकि पिछले वर्षों में अधिकतर यह देखा गया है कि फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने बाद विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा के दौरान संस्था प्राचार्य के माध्यम से विषयों में संशोधन करवाकर बोर्ड परीक्षा में शामिल हो जाते हैं।

ऐसे छात्र- छात्राओं का रिजल्ट तय किए गए समय पर घोषित नहीं हो पाता है, जिस कारण मंडल एवं विद्यार्थी दोनों को असुविधा होती है। इस वर्ष परीक्षा फॉर्म व नामांकन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि के बाद प्रत्येक विद्यार्थी का डमी एडमिट कार्ड / नामांकन कार्ड जारी किया जाएगा। जिसमें विद्यार्थी का नाम, डेट ऑफ बर्थ, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, एवं विद्यार्थी से जुड़ी कुछ अन्य जानकारी अंकित होंगी।

ये डमी एडमिट कार्ड इसलिए जारी किए जाएंगे, ताकि इसमें यदि किसी तरह की कोई त्रुटि है तो उसे आसानी से सुधारा जा सके।

हर साल म. प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सेकंडरी परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं। जिसमें कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों की संख्या 10 लाख एवं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या 8 लाख के करीब होती है। इनमें कई ऐसे विद्यार्थी होते हैं जो परीक्षा के दौरान विषय परिवर्तित करते हैं, जिस कारण उनके रिजल्ट समय से जारी नहीं हो पाते हैं। पिछले वर्ष करीब 700 विद्यार्थियों के रिजल्ट रोके गए थे।

MP Board Dummy Admit Card 2023 Download Kaise Kare (Class 10th & 12th)

एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) 2023 जारी होने के विद्यार्थी स्वयं विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा भी ऑफिसियल वेबसाइट से Dummy Admit Card Download कर छात्र- छात्राओं को वितरित किए जाएंगे ताकि प्रवेश पत्र या नामांकन कार्ड में कोई त्रुटि होने की स्थिति में विद्यार्थी, मंडल द्वारा तय तिथि में संशोधन के लिए आवेदन कर सके। 

क्योंकि विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश अनुसार मंडल द्वारा तय तिथि तक की संशोधन के लिए प्राप्त आवेदन मान्य होंगे। इस संबंध में म. प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस वर्ष किसी भी स्थिति में बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थी विषय में बदलाव या अन्य किसी तरह का परिवर्तन नहीं करा पाएंगे।

Join Group

एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कैसे करें?

मध्यप्रदेश. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए जारी MP Board Main Exam Dummy Admit Card 2023 को रेगुलर एवं प्राइवेट विद्यार्थी स्वयं मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 7 नवंबर से 30 नवंबर 2022 तक डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए विद्यार्थी के पास एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर होना अनिवार्य है।

हम आपको बता दें, यदि आप प्राइवेट विद्यार्थी है तो आपके द्वारा भरे गए बोर्ड परीक्षा फॉर्म में एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा। परंतु रेगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म स्कूल द्वारा भरे जाते हैं इसलिए रेगुलर विद्यार्थियों को स्कूल से अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर प्राप्त करना होगा।

चलिए अब जान लेते हैं आपको एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन- कौन से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

स्टेप-1. सबसे पहले आपको मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचना होगा, नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं।

Direct Link:- mpbse.mponline.gov.in

स्टेप-2. इसके बाद आपको होम पेज पर रेड बॉक्स में Examination / Enrollment Forms का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर कर दे।

स्टेप-3. अब एक न्यू विंडो ओपन होगी, यहां नीचे दी गई टेबल में आपको Print Main Exam Dummy Admit Card 2023 वाली लिंक पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-4. अब आपके सामने मुख्य परीक्षा- डमी प्रवेश पत्र  2023 का पेज ओपन हो जायेगा, यहाँ आपको पहले बॉक्स में अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का एप्लीकेशन / रोल नंबर तथा दूसरे बॉक्स में कैप्चर डालकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।

सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आप जिस क्लास के लिए अपना Dummy Admit Card Download करना चाहते हैं वह आपके सामने ओपन हो जाएगा, अब आप उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या उसे प्रिंट करके सेव कर सकते हैं।

Note:– यह डमी प्रवेश पत्र है। इसके आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता प्राप्त नहीं होती है। इसका उपयोग केवल परीक्षा फार्म में भरी गयी जानकारी के सत्यापन / सुधार हेतु किया जाएगा।

एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2023 में कौन-कौन सी जानकारी प्रिंट रहेगी?

एमपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा Class 10th & 12th Dummy Admit Card में निम्नलिखित जानकारी प्रिंट रहेगी।

● स्कूल क्रमांक / F.O.
● नामांकन / पंजीयन क्रमांक.
● जन्मतिथि / DOB.
● फॉर्म का स.क्र. (एप्लीकेशन नंबर)
● नियमित / स्वाध्यायी.
● रोल नम्बर.
● विद्यार्थी का नाम.
● पिता / पालक का नाम
● माता का नाम.
● स्कूल का नाम.
● विद्यार्थी की फोटो व हस्ताक्षर.
● विषय अथवा संकाय (विषय कोड के साथ)
● माध्यम व लिंग आदि जानकारी प्रिंट रहेगी.

एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड के फायदे क्या है?

एमपी बोर्ड द्वारा जारी Class 10th & 12th Dummy Admit Card के निम्नलिखित फायदे हैं।

(1) परीक्षा फॉर्म व नामांकन फॉर्म भरने के बाद डमी एडमिट कार्ड जारी होने से विद्यार्थी समय पर त्रुटि सुधार करा सकेंगे।

(2) इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की अंकसूची में नाम, माता / पिता के नाम या अन्य प्रकार की त्रुटि की संभावना कम से कम होगी।

(3) इस वर्ष जारी प्रवेश नीति के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा के दौरान विषय परिवर्तित नहीं कर पाएंगे और उनका रिजल्ट भी समय पर जारी हो सकेगा।

(4) इस वर्ष 2 बार एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे इस व्यवस्था से मंडल एवं विद्यार्थी दोनों को सुविधा होगी।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (9)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

Read More :

एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2023 जारी

 एमपी बोर्ड परीक्षा अध्ययन 2023

 एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्या है, इसके फायदे क्या हैं, एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Dummy Admit Card 2023 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment