एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023 जारी | Class 10th 12th MP Board Exam Date 2023 In Hindi

MP Board Exam Date 2023 In Hindi : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षा की न्यू डेट 4 नवंबर 2022 को घोषित कर दी गई है। एमपीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के अनुसार इस वर्ष दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च 2023 से शुरू होगी, जिसमें लगभग 18 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 एवं प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होगी? एमपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट, टाइम टेबल कब आएगा एवं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम डेट 2023 क्या हैं आदि के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Exam Date 2023 Class 10th 12th के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

MP Board Exam Date 2023 Class 10th 12th

Highlight- MP Board Exam Date 2023 In Hindi

बोर्ड का नाममध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023
शैक्षणिक सत्र2022-23
एमपी बोर्ड एग्जाम न्यू डेट 20234 नवंबर 2022 (जारी)
एमपी बोर्ड प्रायोगिक परीक्षा न्यू कार हम डेट 20234 नवंबर 2022(जारी)
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक
कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं13 फरवरी से 28 फरवरी 2023
परीक्षा का मोडऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

MPBSE Exam Date 2023 Declared

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी / हायर सेकेण्डरी व्यवसायिक (ओल्ड), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) / शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षायें मार्च 2023 में संपन्न होंगी। इसके संबंध में विभाग द्वारा एक नोटिस जारी किया गया है।

Join Group

MPBSE द्वारा 3 अक्टूबर 2022 को नोटिस जारी किया गया था, जिसके के अनुसार पहले दिनांक 13 फरवरी से 25 मार्च 2023 के मध्य प्रायोगिक परीक्षायें एवं 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 के मध्य सैद्धांतिक परीक्षाऐं आयोजित कराने का तय किया गया था। परंतु विभाग द्वारा अब 4 नवंबर 2022 को संसोधित आदेश जारी कर दिया गया है।

जारी किए गए आदेश अनुसार एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी की बजाय अब 1 मार्च 2023 से शुरू होंगी। दोनों कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं 13 फरवरी से 28 फरवरी के बीच एवं सैद्धांतिक परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। जिसका विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम विभाग द्वारा जारी कर दिया गया हैं।

एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 जारी

एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 कब होगी?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर है। माशिमं ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए MP Board Exam Date 2023 के संबंध में माशिमं ने आदेश जारी कर दिए हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल 2023 तक समाप्त हो जाएगी।

पिछले वर्ष कोरोना कॉल के चलते मंडल ने फरवरी से परीक्षाएं शुरू करने की योजना बनाई थी। परंतु इस बार भी मंडल ने मुख्य परीक्षाओं को फरवरी-मार्च 2023 में संपन्न कराने की योजना बनाई है। मार्च में परीक्षाएं संपन्न हो जाने के बाद परीक्षा परिणाम को अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक घोषित कर दिया जाएगा।

जो विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2022-23 में 10वीं और 12वीं में एडमिशन लिए हैं। वे परीक्षा की तारीखें जरूर चेक कर लें। ताकि आप भी समय के पूर्व बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर सके।

क्लास 10th एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा सोमवार को Class 10th MP Board Exam Date 2023 के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 1 मार्च से 27 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

परंतु अभी केवल नोटिस जारी करके यह बताया गया है कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 कब से शुरू होगी और कब संपन्न होगी।

Join Group

क्लास 12th एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा सोमवार को Class 12th MP Board Exam Date 2023 के संबंध में भी नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षाएं 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

MPBSE द्वारा जारी आदेश में लिखा है कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 का कार्यक्रम (टाइम टेबल) अलग से जारी किया जाएगा।

एमपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2023

एमपीबीएसई द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा फरवरी-मार्च 2023 में आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसके संबंध में भी विभाग द्वारा पृथक से विस्तार पूर्वक नोटिस जारी किया जावेगा।

एमपी बोर्ड परीक्षा आवेदन फार्म 2023

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) द्वारा 4 अक्टूबर 2022 को कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं 12वीं के रेगुलर एवं प्राइवेट विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा के आवेदन फार्म 12 अक्टूबर 2022 तक सामान्य शुल्क ₹900/- के साथ भर सकेंगे, इसके बाद 13 अक्टूबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक सामान्य शुल्क के साथ विलंब शुल्क ₹100/- लगेगा।

माशिमं द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार संभागीय विभाग द्वारा आवेदन पत्र एवं दस्तावेज 18 अक्टूबर 2022 तक प्राप्त कर सकते हैं वहीं विलंब शुल्क के साथ 7 नवंबर 2022 तक आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि निर्धारित की गई है।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (9)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023 कब घोषित होंगी?

Ans : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा 4 नवंबर 2022 को वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा की न्यू डेट घोषित कर दी गई है।

Q : एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?

Ans : माशिमं द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी।

Q : एमपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2023 कब होगी?

Ans : माशिमं द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस वर्ष एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी।

Q : एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 फॉर्म भरने की लास्ट डेट क्या हैं?

Ans : एमपी कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म भरने की लास्ट डेट सामान्य शुल्क के साथ 12 अक्टूबर 2022 एवं विलंब शुल्क के साथ 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

Read More :

● एमपी बोर्ड रिड्यूस सिलेबस 2022-23 PDF

एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2022-23

 एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022-23 PDF

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 एवं प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब होगी? एमपी बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट, टाइम टेबल कब आएगा एवं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं एग्जाम डेट 2023 क्या हैं के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Exam Date 2023 Class 10th 12th के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment