एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 | Class 10th 12th MP Board Exam Pattern 2022-23 In Hindi

MP Board Exam Pattern 2022-23 In Hindi : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में होने वाली हाई स्कूल परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया हैं। एमपीबीएसई द्वारा इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2022-23 एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 क्या है, MPBSE द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न एवं क्लास 10th, 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23 के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Exam Pattern 2023 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

MP Board Exam Pattern 2022-23 In Hindi

Highlight- MP Board Exam Pattern 2023 In Hindi

बोर्ड का नाममध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023
शैक्षणिक सत्र2022-23
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा पैटर्न 20238 जून 2022 (जारी)
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 20238 जून 2022 (जारी)
परीक्षा का मोडऑफलाइन
परीक्षा अवधि3 घंटे
कक्षा 10वीं एवं 12वीं पासिंग मार्क्स33% (Theory + Practical/Project)
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

MP Board Exam Pattern 2022-23

एमपीबीएसई द्वारा जारी mp board new exam pattern 2022-23 के अनुसार एमपी बोर्ड का पेपर  सीबीएसई की तरह ही तैयार किया जाएगा, लेकिन मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन अलग रहेगा। पहली बार कक्षा 10वीं वालों के सभी विषयों का पेपर 75 मार्क्स का आएगा, जिसमें 25 मार्क्स आपके प्रोजेक्ट के रहेंगे। तथा जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं उन विषयों की प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी।

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं उन विषयों का पेपर 80 मार्क्स का आएगा, जिसमें 20 मार्क्स प्रोजेक्ट के रहेंगे। और जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं उन विषयों का पेपर 70 मार्क्स का आएगा, जिसमें 30 मार्क्स आपके प्रोजेक्ट के रहेंगे। आपको प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट कार्य के नंबर आपके स्कूल के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

Join Group

क्लास 10th एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2022-23

एमपीबीएसई द्वारा जारी एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 10वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) होती हैं और जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) नहीं होती हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार 75 मार्क्स के आएंगे और 25 मार्क्स प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी या प्रोजेक्ट बनाने होंगे।

विषयसैद्धान्तिकप्रायोगिक / प्रोजेक्ट कार्यकुल अंक
हिन्दी75 अंक25 अंक100 अंक
अंग्रेजी75 अंक25 अंक100 अंक
संस्कृत75 अंक25 अंक100 अंक
गणित75 अंक25 अंक100 अंक
विज्ञान75 अंक25 अंक100 अंक
सामाजिक विज्ञान75 अंक25 अंक100 अंक

क्लास 12th एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2022-23

एमपीबीएसई द्वारा जारी एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) होती हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 70 मार्क्स का रहेगा और 30 मार्क्स के प्रैक्टिकल होंगे तथा जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 80 मार्क्स के  रहेंगे। और 20 मार्क्स प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने होंगे।

सभी समूहविषयसैद्धान्तिकप्रोजेक्ट कार्यकुल अंक
हिन्दी8020100 अंक
अंग्रेजी8020100 अंक
गणित8020100 अंक
इतिहास8020100 अंक
राजनीति शास्त्र8020100 अंक
अर्थशास्त्र8020100 अंक
समाजशास्त्र8020100 अंक
लेखाशास्त्र8020100 अंक
व्यावसाय अध्ययन8020100 अंक
भारतीय कला का इतिहास (ललित कला)8020100 अंक
अन्य विषय (संस्कृत, उर्दू, मराठी)8020100 अंक
विज्ञान समूहविषयसैद्धान्तिकप्रायोगिककुल अंक
भौतिक शास्त्र7030100 अंक
रसायन शास्त्र7030100 अंक
जीव विज्ञान7030100 अंक
कला समूहविषयसैद्धान्तिकप्रायोगिककुल अंक
भूगोल7030100 अंक
मनोविज्ञान7030100 अंक
इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस7030100 अंक
होम साइस7030100 अंक
कृषि7030100 अंक
कृषि समूहविषयसैद्धान्तिकप्रायोगिककुल अंक
कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व7030100 अंक
फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र7030100 अंक
पशुपालन, दुग्ध व्यवस्था, मुर्गी पालन एवं मत्सय पालन7030100 अंक
गृह विज्ञान समूहविषयसैद्धान्तिकप्रायोगिककुल अंक
गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान7030100 अंक
शारीरिक रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य7030100 अंक
विज्ञान के तत्व7030100 अंक
बायोटेक्नोलॉजी7030100 अंक
शारीरिक शिक्षा7030100 अंक

MP Board Passing Marks 2022-23

इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमपी बोर्ड क्लास 10th, 12th में पासिंग मार्क्स की बात करें तो, 33% अंक के मुताबिक सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क में अलग-अलग पासिंग मार्क्स है, जिसके बारे में हमने इस पोस्ट में नीचे कक्षावार विस्तार से समझाया है।

Join Group

Note: पासिंग मार्क्स संबंधी जानकारी हमने अपनी एनालिसिस के दौरान तैयार की है, समयानुसार इस पोस्ट को अपडेट भी किया जा सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कृपया एक बार आप अपने स्कूल टीचर से भी पूछ ले।

क्लास 10th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23

Theoretical Examination Passing Marks Out of 75 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 10वीं में सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 75 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, जिसमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 24.75 यानी लगभग 25 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 25 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के सभी विषयों में प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए 25 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, जिसमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 8.25 यानी लगभग 8 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

क्लास 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23

Theoretical Examination Passing Marks Out of 70 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं में जिन विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 70 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, उन सभी विषयों में विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 23.1 यानी लगभग 23 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 30 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, उनमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 9.9 यानी लगभग 10 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

Theoretical Examination Passing Marks Out of 80 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं में जिन विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 80 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, उन सभी विषयों में विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 26.4 यानी लगभग 27 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 20 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रोजेक्ट कार्य के लिए 20 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, उनमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 6.6 यानी लगभग 6 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (7)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

Read More :

● एमपी बोर्ड रिड्यूस सिलेबस 2022-23 PDF

 एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022-23 PDF

 मध्यप्रदेश सुपर 100 योजना क्या हैं?

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 क्या है, MPBSE द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न एवं क्लास 10th, 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23 के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Exam Pattern 2023 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

2 thoughts on “एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 | Class 10th 12th MP Board Exam Pattern 2022-23 In Hindi”

    • Sanguta जी, विभाग द्वारा अभी तक कक्षा 11वीं एवं 12वीं में संस्कृत विषय के संबंध में प्रश्न बैंक जारी नहीं किए गए हैं जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

      thank you for comment us.

      Reply

Leave a Comment