एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 | MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 PDF (9th to 12th)

MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 PDF In Hindi: मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा 12 सितंबर 2022 को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 जारी कर दिया गया हैं। यदि आप भी एमपी बोर्ड की स्टूडेंट है, तो आप एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा सिलेबस 2022 के मुताबिक एग्जाम की तैयारी करते रहिए, क्योंकि अब mp board trimasik pariksha 2022 के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं।

DPI द्वारा जारी समय- सारणी के अनुसार इस वर्ष एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जावेगी, इसके संबंध में दिशा- निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कब होगी, एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 के बारे में आप भी अधिक जानकारी पाना करना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा ज़रूर पढ़े।

MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 PDF (Class 9th to 12th)

Highlight-  MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23

बोर्ड का नाममध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
संबंधित विभागमध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI)
लेख विषयMP Board Trimasik Pariksha Time Table 2022
शैक्षणिक सत्र2022-23
कक्षा 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022
कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022
त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल12 सितंबर 2022 (जारी)
त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल PDFउपलब्ध है
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 में क्या बदलाव हुआ है?

एमपी बोर्ड के विद्यार्थियों एक न्यू अपडेट आई है, एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षा में टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। मध्यप्रदेश, लोक शिक्षा संचनालय (DPI) द्वारा 11 अक्टूबर 2022 को एक नोटिस जारी करके यह बताया गया कि कक्षा 11वीं एवं 12वीं के लिए पूर्व में जारी की गई त्रैमासिक परीक्षा समय सारणी में कुछ संशोधन किया गया है।

जारी किए गए नोटिस के अनुसार 17 अक्टूबर 2022 को होने वाली होम साइंस (कला समूह) , ड्राइंगएण्ड डिजाइन एवं भारतीय संगीत विषय की त्रैमासिक परीक्षा अब 18 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी। अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा यथावत रहेगी मतलब 18 अक्टूबर को ही आयोजित की जाएगी।

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 | MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 PDF (9th to 12th)
mp board trimasik exam time table 2022 changed

MP Board Trimasik Pariksha Time Table 2022-23

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा एमपी के सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए हर साल सितंबर माह में त्रैमासिक परीक्षा की समय- सारणी तैयार कर जारी कर दी जाती है। इस साल भी DPI द्वारा 12 सितंबर 2022 को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए mp board trimasik pariksha time table 2022 जारी कर दिया गया हैं।

Join Group

इस वर्ष एमपी बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के Syllabus को कक्षावार एवं विषयवार कम कर दिया गया है। इस कारण त्रैमासिक परीक्षा में हटाए गए सिलेबस से प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। आपके पास त्रैमासिक परीक्षा के लिए तय किया गया सिलेबस होना चाहिए, क्योंकि इसी सिलेबस अनुसार त्रैमासिक परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा।

इसलिए हमने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए विभाग द्वारा जारी किए गए मासिक शैक्षणिक कैलेंडर एवं कम किए गए सिलेबस के आधार पर त्रैमासिक परीक्षा का सिलेबस तैयार किया है, ताकि आपको त्रैमासिक परीक्षा की तैयारी करने में मदद मिल सके।

त्रैमासिक परीक्षा के सिलेबस को PDF में डाउनलोड करने के लिए आप हमारे इस लेख MP Board Quarterly Exam Syllabus 2022 को पढ़ सकते हैं।

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 कब होगी?

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत एमपी बोर्ड के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जावेगी।

जिसमें एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर 2022 तक एवं एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 7 अक्टूबर से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2022 तक संपन्न होगी।

त्रैमासिक परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण होती है?

कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षा बहुत महत्वपूर्ण होती है क्योंकि कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त अंक को भी जोड़ा जाता है। इसके बाद त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं मुख्य परीक्षा के अंको को मिलाकर कक्षा 9वीं और 11वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम को तैयार कर रिजल्ट घोषित कर दिया जाता हैं।

जबकि कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त अंक को नहीं जोड़ा जाता है। क्योंकि कक्षा 10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट केवल बोर्ड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार किया जाता हैं। छात्रों का मूल्यांकन करने के लिए त्रैमासिक परीक्षा के अंको का इस्तेमाल किया जाता है।

यह भी पढ़ें :

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा रिजल्ट 2022

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 PDF डाउनलोड कैसे करें?

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी किए गए mp board trimasik pariksha time table 2022 को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Join Group

इसके अलावा आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर जाकर त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल को प्राप्त कर सकते हैं एवं इस आर्टिकल की मदद से भी नीचे दी गई टेबल में डाउनलोड लिंक पर क्लिक करके MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

Trimasik Pariksha Time Table 2022 Class 9thDownload
Trimasik Pariksha Time Table 2022 Class 10thDownload
Trimasik Pariksha Time Table 2022 Class 11thDownload
Trimasik Pariksha Time Table 2022 Class 12thDownload

क्लास 9th एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक  दिनविषय
07/10/22 (शुक्रवार)अंग्रेजी.
10/10/22 (सोमवार)गणित / म्यूजिक / पेंटिंग.
11/10/22 (मंगलवार)हिन्दी.
12/10/22 (बुधवार)NSQF- 1. IT / ITES 2. प्राइवेट सिक्योरिटी, 3 ब्यूटी एण्ड वेलनेस 4. इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर) 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. प्लंबिंग 9. आटोमोटिव.
नोट:- उपरोक्त सभी ट्रेड्स के लिए रोजगार कौशल का एक प्रश्न पत्र होगा।
13/10/22 (गुरुवार)विज्ञान.
14/10/22 (शुक्रवार)पंजाबी, सिन्धी, संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती.
15/10/22 (शनिवार)सामाजिक विज्ञान.

क्लास 10th एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक  दिनविषय
07/10/22 (शुक्रवार)अंग्रेजी.
10/10/22 (सोमवार)गणित / म्यूजिक / पेंटिंग.
11/10/22 (मंगलवार)हिन्दी.
12/10/22 (बुधवार)NSQF- 1. IT / ITES 2. प्राइवेट सिक्योरिटी, 3 ब्यूटी एण्ड वेलनेस 4. इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर) 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. प्लंबिंग 9. आटोमोटिव.
नोट:- उपरोक्त सभी ट्रेड्स के लिए रोजगार कौशल का एक प्रश्न पत्र होगा।
13/10/22 (गुरुवार)विज्ञान.
14/10/22 (शुक्रवार)पंजाबी, सिन्धी, संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती.
15/10/22 (शनिवार)सामाजिक विज्ञान.

क्लास 11th एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक व दिनविषय
07/10/22 (शुक्रवार)भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग.
10/10/22 (सोमवार)बायोटेक्नालॉजी/ NSQF वोकेशनल 1. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 2. रिटेल, 3. एग्रीकल्चर, 4. प्लंबिंग, 5. मीडिया एण्ड एंटरटेनमेन्ट, 6. इलेक्ट्रनिक्स एण्ड हार्डवेयर, 7. आई.टी. / आई.टी.ई.एस.
नोट:- उपरोक्त सभी ट्रेड्स के लिए रोजगार कौशल का एक प्रश्न पत्र होगा।
11/10/22 (मंगलवार)रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र (बुक कीपिंग एण्ड एकाउण्टेंसी) / भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन.
12/10/22 (बुधवार)उर्दू, मराठी, संस्कृत.
13/10/22 (गुरुवार)जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास.
14/10/22 (शुक्रवार)हिन्दी.
15/10/22 (शनिवार)अंग्रेजी.
17/10/22 (सोमवार)मनोविज्ञान / कृषि / इनवारमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर मैथमेटिक्स / अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य संकाय) / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस.
18/10/22 (मंगलवार)समाजशास्त्र / होम साइंस (कला समूह) / ड्राइंगएण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत.

क्लास 12th एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक व दिनविषय
07/10/22 (शुक्रवार)भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग.
10/10/22 (सोमवार)बायोटेक्नालॉजी/ NSQF वोकेशनल 1. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 2. रिटेल, 3. हेल्थ केयर, 4. एग्रीकल्चर, 5. प्लंबिंग.
नोट:- उपरोक्त सभी ट्रेड्स के लिए रोजगार कौशल का एक प्रश्न पत्र होगा।
11/10/22 (मंगलवार)रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र (बुक कीपिंग एण्ड एकाउण्टेंसी) / भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन.
12/10/22 (बुधवार)उर्दू, मराठी, संस्कृत.
13/10/22 (गुरुवार)जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास.
14/10/22 (शुक्रवार)हिन्दी.
15/10/22 (शनिवार)अंग्रेजी.
17/10/22 (सोमवार)मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह) / इनवारमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर मैथमेटिक्स / अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य संकाय) / ड्राइंगएण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस.
18/10/22 (मंगलवार)समाजशास्त्र / होम साइंस (कला समूह) / ड्राइंगएण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत.

एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 का समय

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जारी किए गए त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल के अनुसार एमपी बोर्ड में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को त्रैमासिक परीक्षा का पेपर हल करने के लिए कुल 3 घंटे का समय मिलेगा।

जिसमें कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा 2022 का समय सुबह 8:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक रहेगा तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा 2022 का समय दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (7)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल कब जारी होगा?

Ans : मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचनालय (DPI) द्वारा 12 सितंबर 2022 को एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए trimasik pariksha ka time table 2022-23 जारी कर दिया गया है।

Q : एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 डाउनलोड कैसे करें?

Ans : कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी इस लेख के माध्यम से विभाग द्वारा जारी mp board quarterly exam time table 2022-23 pdf डाउनलोड कर सकते हैं।

Q : एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2022 कब होगी?

Ans : विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 10वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जावेगी।

Q : एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं, 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2022 कब होगी?

Ans : विभाग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं, 12वीं की त्रैमासिक परीक्षाएं 7 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जावेगी।

Q : एमपी बोर्ड त्रैमासिक परीक्षा के नंबर जुड़ते हैं या नहीं?

Ans : हां, कक्षा 9वीं एवं 11वीं की त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त नंबरों को वार्षिक परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए जोड़ा जाता है, जबकि 10वीं एवं 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा में प्राप्त नंबरों का उपयोग केवल विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने में किया जाता है।

Read More :

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022

 एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF

 एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2023 PDF

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 9वीं से 12वीं तक की एमपी बोर्ड की त्रैमासिक परीक्षा 2022 कब होगी, एमपी बोर्ड Class 9th, Class 10th, Class 11th & Class 12th त्रैमासिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Quarterly Exam Time Table 2022-23 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो सोशल मीडिया पर अपने एवं दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment