MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025: मध्यप्रदेश के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने 26 सितम्बर 2025 को अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह टाइम टेबल शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के सभी छात्रों के लिए लागू होगा। अगर आप एमपी बोर्ड के विद्यार्थी हैं, तो अब आपके पास अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने का सही समय है। इस बार अर्धवार्षिक परीक्षाएं 3 नवम्बर से शुरू होकर 13 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
DPI ने टाइम टेबल के साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी घोषित कर दिए हैं, जिनका पालन करना सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा। इसलिए यदि आप MP Board Half Yearly Exam 2025 की सही और अपडेटेड जानकारी चाहते हैं, तो टाइम टेबल और सिलेबस को ध्यान में रखकर अपनी पढ़ाई शुरू करें।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 की तारीखें क्या हैं, कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए MP Board Half Yearly Exam Time Table PDF कैसे डाउनलोड करें, और इससे जुड़ी सभी जरूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप। अगर आप इस परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी पाना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Highlight- MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025
| बोर्ड का नाम | मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| संबंधित विभाग | मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) |
| लेख विषय | एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| कक्षा | 9वीं से 12वीं तक |
| अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 | 26 सितंबर 2025 (जारी) |
| कक्षा 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा | 03 नवंबर से 11 नवंबर 2025 |
| कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा | 03नवंबर से 13 नवंबर 2025 |
| अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल PDF | उपलब्ध है |
| ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 – MP Board Ardhvarshik Pariksha Time Table 2025
एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए Half Yearly Exam Time Table 2025 जारी कर दिया गया है। इस बार बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए आधवार्षिक परीक्षाओं को दिसंबर की जगह अब नवंबर 2025 में आयोजित करने का फैसला लिया है। यह बदलाव छात्रों को वार्षिक परीक्षा से पहले बेहतर तैयारी करने और अपनी कमजोरियों पर समय रहते काम करने का अवसर देगा। यदि आप भी MP Board के विद्यार्थी हैं, तो अब नए टाइम टेबल के अनुसार अपनी पढ़ाई शुरू करने का सही समय है।
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल कब आएगा? – MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025 Date
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) हर साल की तरह इस बार भी कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी करेगा। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 26 सितम्बर 2025 को घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों को यह सलाह दी जाती है कि वे अपनी पढ़ाई को सिलेबस और जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार समय पर पूरा करें, ताकि परीक्षा में अच्छे अंक हासिल कर सकें।
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा क्यों महत्वपूर्ण होती है? – MP Board Half Yearly Exam 2025 Importance
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा छात्रों के लिए इसलिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि यह सालभर की पढ़ाई का पहला बड़ा मूल्यांकन होता है। इस परीक्षा के माध्यम से छात्रों को अपनी तैयारी का वास्तविक स्तर समझ में आता है।
- तैयारी का आकलन – अर्धवार्षिक परीक्षा छात्रों को यह जानने का मौका देती है कि उन्होंने अब तक पढ़े गए सिलेबस को कितना अच्छे से समझा है और कहाँ सुधार की जरूरत है।
- बोर्ड परीक्षा की नींव – कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह परीक्षा बोर्ड परीक्षा की तैयारी का आधार बनती है। इसमें अच्छे अंक लाने से आत्मविश्वास बढ़ता है।
- समय प्रबंधन – परीक्षा के दौरान छात्र उत्तर लिखने और प्रश्नपत्र हल करने में समय प्रबंधन करना सीखते हैं, जो मुख्य परीक्षा में बेहद काम आता है।
- शिक्षकों का फीडबैक – इस परीक्षा के बाद शिक्षक छात्रों की कॉपी जांचकर उनकी कमजोरियों और मजबूतियों पर फीडबैक देते हैं, जिससे छात्र अपने कमजोर विषयों पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
- परीक्षा का अभ्यास – अर्धवार्षिक परीक्षा छात्रों को परीक्षा के माहौल में बैठने और प्रश्नपत्र हल करने का अनुभव देती है, जिससे मुख्य परीक्षा का डर कम होता है।
इसी कारण एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 को सिर्फ एक टेस्ट न मानें, बल्कि इसे आने वाली वार्षिक और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी का मजबूत आधार बनाएं।
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड कैसे करें? – MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025 PDF Download
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी किए गए MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025 को विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ नीचे दिए गए लिंक से भी PDF फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
इसके अलावा, यदि आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े हैं, तो वहां भी कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 की पूरी डेट शीट PDF में उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही नीचे दिए गए सेक्शन में आपको कक्षा अनुसार MP Board Half Yearly Exam Time Table Download Link मिलेगा, जहां से आप Download PDF बटन पर क्लिक करके डायरेक्ट डेट शीट अपने डिवाइस में सेव कर सकते हैं।
| कक्षा (9वीं से 12वीं) | अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड लिंक |
|---|---|
| Ardhvarshik Pariksha Time Table 2025 Class 9th | 📥 Download PDF |
| Ardhvarshik Pariksha Time Table 2025 Class 10th | 📥 Download PDF |
| Ardhvarshik Pariksha Time Table 2025 Class 11th | 📥 Download PDF |
| Ardhvarshik Pariksha Time Table 2025 Class 12th | 📥 Download PDF |
नोट- विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से टाइम टेबल की जानकारी अवश्य प्राप्त करें यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए है।
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं एवं 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025
| दिनांक व दिन | विषय (कक्षा 9वीं) | विषय (कक्षा 10वीं) |
|---|---|---|
| 03.11.2025 (सोमवार) | सामाजिक विज्ञान | विज्ञान |
| 04.11.2025 (मंगलवार) | हिन्दी | संस्कृत / उर्दू |
| 06.11.2025 (गुरुवार) | अंग्रेजी | गणित |
| 07.11.2025 (शुक्रवार) | एन. एस. क्यू. एफ. के समस्त विषय | हिन्दी |
| 08.11.2025 (शनिवार) | विज्ञान | एन. एस. क्यू. एफ. के समस्त विषय |
| 10.11.2025 (सोमवार) | गणित | अंग्रेजी |
| 11.11.2025 (मंगलवार) | संस्कृत / उर्दू | सामाजिक विज्ञान |
नोट: सभी विषयों की परीक्षा से बाद “विद्यालय अगले प्रश्नपत्र में की तैयारी हेतु कक्षा संचालन” किया जाएगा।
एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं एवं 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025
| दिनांक व दिन | विषय (कक्षा 11वीं) | विषय (कक्षा 12वीं) |
|---|---|---|
| 03.11.2025 (सोमवार) | हिन्दी | भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / गणित / एनीमल हंसपेंड्री, मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिजिक्स / विज्ञान के तत्व |
| 04.11.2025 (मंगलवार) | भौतिक शास्त्र / अर्थशास्त्र / गणित / एनीमल हंसपेंड्री, मिल्क ट्रेड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिजिक्स / विज्ञान के तत्व | हिन्दी |
| 06.11.2025 (गुरुवार) | अंग्रेजी | रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान |
| 07.11.2025 (शुक्रवार) | इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान | एन. एस. क्यू. एफ. के समस्त विषय |
| 08.11.2025 (शनिवार) | एन. एस. क्यू. एफ. के समस्त विषय | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्राफ्ट प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
| 10.11.2025 (सोमवार) | रसायन शास्त्र / इतिहास / लेखाशास्त्र / एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान | अंग्रेजी |
| 11.11.2025 (मंगलवार) | भूगोल / व्यवसाय अध्ययन / क्राफ्ट प्रोडक्शन एवं हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य | इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस / राजनीति शास्त्र / जीव विज्ञान |
| 12.11.2025 (बुधवार) | गणित / समाजशास्त्र | संस्कृत / उर्दू |
| 13.11.2025 (गुरुवार) | संस्कृत / उर्दू | गणित / समाजशास्त्र |
नोट: सभी विषयों की परीक्षा से पहले “विद्यालय समय में प्रश्नपत्र की तैयारी हेतु कक्षा संचालन” किया जाएगा।
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा का समय क्या रहेगा? – MP Board Half Yearly Exam Time 2025
मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक पहली पाली में आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों की परीक्षा दोपहर 01:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक दूसरी पाली में होगी।
सभी विद्यालयों में परीक्षा का समय एक समान रहेगा और यह समय-सारणी बोर्ड की आधिकारिक गाइडलाइन के अनुसार लागू होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को प्रश्नपत्र की तैयारी के लिए विद्यालय स्तर पर विशेष अध्ययन कक्षाओं का लाभ मिलेगा, ताकि वे आगामी विषय की बेहतर तैयारी कर सकें।
इसलिए छात्र अपने-अपने विषय की तैयारी समय-सारणी के अनुसार करें और परीक्षा के निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले विद्यालय पहुँचें।
एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 के दिशा-निर्देश – MP Board Half Yearly Exam 2025 Instructions
एमपी बोर्ड द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 के लिए निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिन्हें सभी छात्रों और स्कूलों को पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा अवकाश – परीक्षा अवधि में यदि कोई सार्वजनिक अवकाश आता है तो परीक्षा निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही होगी।
- प्रश्न पत्र व अध्ययन – प्रत्येक दिन की परीक्षा के बाद, अगले दिन संबंधित विषय की पढ़ाई कराई जाएगी।
- प्रायोगिक विषयों की परीक्षा – प्रायोगिक विषयों की परीक्षा 03 नवम्बर से 11 नवम्बर 2025 के बीच विद्यालय स्तर पर आयोजित होगी।
- समय-सीमा – विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले विद्यालय पहुंचना होगा और 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिकाएं बाँट दी जाएँगी।
- परीक्षा समाप्ति के बाद – जैसे ही परीक्षा खत्म होगी, विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं अगले दिन से प्रारंभ कर दी जाएंगी।
- मूल्यांकन – उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर ही होगा और परिणाम 24 नवम्बर 2025 तक विमर्श पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
- PTM (Parent-Teacher Meeting) – 21 नवम्बर 2025 को परीक्षा परिणाम अभिभावकों को बताए जाएंगे।
📌 नोट: यह परीक्षा कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए होगी और राज्य स्तर पर निर्धारित प्रश्नपत्र के आधार पर ली जाएगी।
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 की तारीख कब है?
Ans : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 03 नवम्बर 2025 से 13 नवम्बर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
Q : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा का समय क्या रहेगा?
Ans : – कक्षा 9वीं और 10वीं: सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक.
– कक्षा 11वीं और 12वीं: दोपहर 01:30 बजे से 04:30 बजे तक.
Q : क्या छात्रों को परीक्षा से पहले विशेष कक्षाएँ देंगी जाएँगी?
Ans : हाँ, परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यालय स्तर पर छात्रों को विषय की तैयारी हेतु विशेष कक्षाएँ दी जाएंगी, ताकि वे बेहतर तैयारी कर सकें।
Q : यदि टाइम टेबल बदल जाए तो क्या करना चाहिए?
Ans : ऐसे में तुरंत विभाग की वेबसाइट देखें और विद्यालय से संपर्क करें। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर भी अपडेट दिए जाएंगे।
Q : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025 कब जारी होगा?
Ans : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025, 26 सितम्बर 2025 को जारी किया गया है।
Read More :
● एमपी बोर्ड रेमेडियल मॉड्यूल 2025-26 PDF
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2025-26 PDF
● एमपी बोर्ड न्यू सिलेबस 2025-26 PDF
इस लेख में हमने विस्तारपूर्वक जानकारी दी है कि एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2025 कब होगी, साथ ही कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के लिए MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025 PDF कैसे डाउनलोड करें। इसमें विषयवार परीक्षा तिथियाँ, समय और दिशा-निर्देश भी शामिल किए गए हैं ताकि आप अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकें।
यदि आपको MP Board Half Yearly Exam Time Table 2025 से जुड़ी कोई और जानकारी चाहिए या आपके मन में कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं। हम जल्द से जल्द आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे।
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो तो इसे अपने दोस्तों, सहपाठियों और सोशल मीडिया ग्रुप्स में ज़रूर शेयर करें, ताकि सभी छात्र इस महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए समय पर तैयारी कर सकें।
धन्यवाद! और शुभकामनाएं आपकी अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए। ✅📚





Hello This is Niraj from this side
I like your content writing skill
I have multiple blog
Can you write article for me.
Thank you for comment us, please fill out the form and contact us.