एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी | Main Exam MP Board Admit Card 2026 Download Kaise Kare, Class 10th / 12th

Main Exan MP Board Admit Card 2026: मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कुछ समय पहले नवंबर माह में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के डमी एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, ताकि विद्यार्थी डमी एडमिट कार्ड में त्रुटि होने की स्थिति में तय समय पर सुधार करा सके और अब मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के नियमित (Regular) एवं स्वाध्यायी (Private) सभी विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिए गए है। 

इस लेख में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे कि एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड क्या होता है और यह परीक्षा के लिए क्यों ज़रूरी है। साथ ही आप जानेंगे कि MP Board Main Exam Admit Card 2026 (Class 10th और 12th) को ऑनलाइन कैसे डाउनलोड किया जा सकता है। यहाँ आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी, उसमें दी गई जरूरी डिटेल्स और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश भी मिलेंगे। अगर आप चाहते हैं कि परीक्षा से पहले किसी भी तरह की परेशानी न हो, तो एमपी बोर्ड मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी यह जानकारी अंत तक ज़रूर पढ़ें।

MP Board Admit Card 2026 Class 10th / 12th

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Table of Contents

Highlight- Main Exam MP Board Admit Card 2026

बोर्ड का नाममध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026
शैक्षणिक सत्र2025-26
कक्षा10वीं एवं 12वीं
विद्यार्थीरेगुलर एवं प्राइवेट (दोनों)
एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड 202616 जनवरी 2026 (जारी)
अंतिम तिथि (डाउनलोड)15 मार्च 2026
डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड मोडऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड क्या है? – Main Exam MP Board Admit Card 2026

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाएँ आमतौर पर मार्च माह में आयोजित करता है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए मंडल द्वारा MP Board Main Exam Admit Card 2026 परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 से 20 दिन पहले जारी किया जाता है।

एमपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) प्रत्येक छात्र के लिए अनिवार्य दस्तावेज होता है। यदि किसी छात्र के पास परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड नहीं होता है, तो उसे परीक्षा केंद्र या परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाती

रेगुलर विद्यार्थियों की बात करें, तो कक्षा 10वीं और 12वीं के उनके परीक्षा फॉर्म स्कूल द्वारा भरे जाते हैं। इसी कारण उनका मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड स्कूल से ही प्रिंट होकर, प्राचार्य के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर के साथ छात्रों को वितरित किया जाता है।

वहीं, प्राइवेट विद्यार्थी अपने परीक्षा फॉर्म स्वयं भरते हैं, इसलिए उन्हें MP Board Main Exam Admit Card 2026 मंडल की आधिकारिक वेबसाइट से खुद ऑनलाइन डाउनलोड करना होता है।

संक्षेप में कहा जाए तो, चाहे आप रेगुलर हों या प्राइवेट—एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 के बिना परीक्षा में बैठना संभव नहीं है, इसलिए इसे समय पर प्राप्त करना और सुरक्षित रखना बेहद ज़रूरी है।

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होगा? – Main Exam MP Board Admit Card 2026 Release Date

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आमतौर पर मुख्य बोर्ड परीक्षा (Main Exam) से लगभग 15–20 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करता है। MP Board Main Exam Admit Card 2026 इसी पैटर्न के अनुसार 16 जनवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं के रेगुलर एवं प्राइवेट विद्यार्थी अब अपना मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

यह एडमिट कार्ड 2026 की मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों — Class 10वीं और Class 12वीं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर अनुमति नहीं दी जाती है, इसलिए इसे शुरू होते ही डाउनलोड कर लेना चाहिए।

छात्रों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि Dummy Admit Card और Main Exam Admit Card दोनों अलग-अलग प्रकार के प्रवेश पत्र होते हैं:

  • Dummy Admit Card: परीक्षा से पहले जारी किया जाने वाला प्रारंभिक प्रवेश पत्र है, जिसमें छात्र अपनी डिटेल्स जैसे नाम, फोटो, विषय आदि चेक कर सकते हैं और यदि कोई गलती हो तो सुधार के लिए समय मिलता है।
  • Main Exam Admit Card: यह अंतिम और अधिकारिक एडमिट कार्ड होता है, जिसे परीक्षा से कुछ दिनों पहले जारी किया जाता है। इसी को लेकर छात्र परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होते हैं।

📌 इसलिए अगर आप Main Exam MP Board Admit Card 2026 का इंतज़ार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि इसे शुरू में ही डाउनलोड कर लें, ताकि परीक्षा से पूर्व किसी त्रुटि को ठीक करने का समय मिल सके।

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? – Main Exam MP Board Admit Card 2026 Download Kaise Kare

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के लिए MP Board Main Exam Admit Card 2026 जारी किया जाता है। रेगुलर और प्राइवेट—दोनों श्रेणी के विद्यार्थी इसे मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों के पास एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर होना जरूरी होता है।

यदि आप प्राइवेट विद्यार्थी हैं, तो आपका एप्लीकेशन नंबर आपको भरे गए बोर्ड परीक्षा फॉर्म में मिल जाएगा। वहीं, रेगुलर विद्यार्थी अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर अपने स्कूल से संपर्क करके प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि उनका परीक्षा फॉर्म स्कूल द्वारा भरा जाता है।

अब आइए जानते हैं कि एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आपको किन-किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा—

MP Board Main Exam Admit Card 2026 डाउनलोड करने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

स्टेप-1: सबसे पहले मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।

Class 10th 12th MP Board Admit Card Download Kaise Kare

स्टेप-2: होम पेज पर आपको लाल रंग के बॉक्स में Examination / Enrollment Forms का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।

स्टेप-3: क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ दी गई सूची में से Main Exam Admit Card 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप-4: अब आपके सामने मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2026 का पेज खुल जाएगा। यहाँ पहले बॉक्स में अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का एप्लीकेशन नंबर / रोल नंबर दर्ज करें और दूसरे बॉक्स में कैप्चा कोड भरें।

स्टेप-5: सभी जानकारी सही भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

सबमिट करते ही आपकी कक्षा का Main Exam Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। अब आप इसे डाउनलोड, प्रिंट या भविष्य के लिए सेव कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026- महत्त्वपूर्ण लिंक

MP Board Main Exam Admit Card 2026 Class 10thClick Here
MP Board Exam Admit Admit Card 2026 Class 12thClick Here

एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी प्रिंट रहेगी? – Details Printed on the Main Exam MP Board Admit Card 2026

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रवेश पत्र में विद्यार्थियों से संबंधित निम्नलिखित जानकारी दर्ज होती है। 

● परीक्षा का नाम.
● स्कूल क्रमांक / F.O.
● नामांकन / पंजीयन क्रमांक.
● जन्मतिथि / DOB.
● फॉर्म का स.क्र. (एप्लीकेशन नंबर)
● नियमित / स्वाध्यायी.
● रोल नम्बर.
● विद्यार्थी का नाम.
● पिता / पालक का नाम
● माता का नाम.
● स्कूल का नाम.
● विद्यार्थी की फोटो व हस्ताक्षर.
● विषय अथवा संकाय (विषय कोड के साथ)
● परीक्षा की तिथि.
● परीक्षा केंद्र का पता.
● परीक्षा के दिन के लिए निर्देश.
● माध्यम व लिंग आदि जानकारी प्रिंट रहेगी.

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : MP Board Main Exam Admit Card 2026 क्या है?

Ans : एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा जारी किया जाने वाला आधिकारिक प्रवेश पत्र है, जिसके आधार पर छात्र कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

Q : एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?

Ans : आमतौर पर एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड परीक्षा शुरू होने से 15 से 20 दिन पहले जारी करता है। उम्मीद है कि MP Board Main Exam Admit Card 2026 जनवरी 2026 में जारी किया जाएगा।

Q : MP Board Main Exam Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

Ans : प्राइवेट छात्र एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं रेगुलर छात्रों को उनका एडमिट कार्ड स्कूल के माध्यम से मिलता है।

Q : क्या बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा दी जा सकती है?

Ans : नहीं। मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह परीक्षा के लिए अनिवार्य दस्तावेज है।

Q : रेगुलर और प्राइवेट छात्रों का एडमिट कार्ड कैसे मिलेगा?

Ans : रेगुलर विद्यार्थी: स्कूल द्वारा प्रिंट किया हुआ, प्राचार्य के साइन और मुहर के साथ,
प्राइवेट विद्यार्थी: स्वयं ऑनलाइन डाउनलोड करके

Read More :

 एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2025-26

● एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा टाइम टेबल 2025-26

● एमपी वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26

इस लेख में हमने सरल और स्पष्ट भाषा में बताया कि MP Board Main Exam Admit Card 2026 क्या होता है, यह कक्षा 10वीं और 12वीं की मुख्य परीक्षा के लिए क्यों ज़रूरी है, और छात्र अपना मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी परीक्षा की तैयारी में आपके लिए मददगार साबित होगी।

यदि आपको एमपी बोर्ड मेन एग्जाम एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी कोई भी समस्या, सवाल या भ्रम है, तो आप नीचे कमेंट करके जरूर पूछें—हम आपकी सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध हैं।

अगर आपको यह लेख उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों, सहपाठियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर जरूर करें, ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र समय पर सही जानकारी प्राप्त कर सकें। आप सभी को परीक्षा के लिए शुभकामनाएँ! 🙏

"नमस्ते! मैं अर्पित हूँ — शिक्षा के क्षेत्र में अपडेट्स साझा करना मेरा जुनून है। खासकर एमपी बोर्ड से जुड़ी परीक्षाओं, परिणामों और योजनाओं पर पिछले 5 वर्षों से काम कर रहा हूँ। मेरा लक्ष्य छात्रों और अभिभावकों को सही और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना है।"

Leave a Comment