MP Board Dummy Admit Card 2026 (10th & 12th): मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए पहले ही परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी थी। अब 12 नवंबर 2025 को MPBSE ने शैक्षणिक सत्र 2025–26 के MP Board Main Exam 2026 के लिए डमी एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं। इस वर्ष भी मंडल द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुसार दो बार एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई गलती हो, तो उसे मुख्य परीक्षा से पहले ही सही कराया जा सके।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, और MP Board Dummy Admit Card 2026 (Class 10th & 12th) को कैसे डाउनलोड करें, इसकी पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया। यदि आप एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 से जुड़ी पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक ज़रूर पढ़ें।

Highlight- Main Exam MP Board Dummy Admit Card 2026
| बोर्ड का नाम | मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
| लेख विषय | एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा डमी एडमिट कार्ड 2026 |
| शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
| कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
| विद्यार्थी | रेगुलर एवं प्राइवेट (दोनों) |
| एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 | 12 नवंबर 2025 (जारी) |
| अंतिम तिथि (डाउनलोड) | 15 दिसंबर 2025 |
| डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड क्या है? – MP Board Dummy Admit Card 2026
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्ष 2022–23 में लागू की गई नई प्रवेश नीति के अनुसार अब हर वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए फाइनल एडमिट कार्ड से पहले डमी एडमिट कार्ड जारी करना अनिवार्य कर दिया गया है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले वर्षों में अक्सर यह देखा गया कि फाइनल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कई विद्यार्थी परीक्षा के दौरान संस्था प्रमुख के माध्यम से अपने विषयों में संशोधन करवा लेते थे। ऐसी स्थिति में उनका रिज़ल्ट समय पर जारी नहीं हो पाता, जिससे छात्र और मंडल दोनों को असुविधा होती थी।
इसी समस्या को रोकने के लिए अब MPBSE प्रत्येक छात्र का डमी एडमिट कार्ड / नामांकन कार्ड जारी करता है। इस डमी एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, जन्मतिथि, एप्लीकेशन नंबर, रोल नंबर, विषय सूची और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होते हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यदि किसी भी जानकारी में गलती हो, तो उसे मुख्य परीक्षा से पहले ही आसानी से सुधारा जा सके।
हर साल एमपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में लगभग 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होते हैं—जिनमें करीब 10 लाख विद्यार्थी कक्षा 10वीं से और लगभग 8 लाख विद्यार्थी कक्षा 12वीं से होते हैं। इतनी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों में कई बार विषय संशोधन की आवश्यकता पड़ती है, जिससे रिज़ल्ट प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसलिए अब डमी एडमिट कार्ड जारी करना एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है, जिससे समय पर परीक्षाएँ और परिणाम सुनिश्चित किए जा सकें।
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड कब जारी होगा? – MP Board Dummy Admit Card 2026 Release Date
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड 2026 आमतौर पर मुख्य परीक्षा से लगभग 3 महीने पहले जारी किया जाता है। इस वर्ष यह 12 नवंबर 2025 को जारी कर दिया गया है। एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) 2026 जारी होने के विद्यार्थी स्वयं एमपीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट से अपना एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर दर्ज करके डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक स्कूलों के प्राचार्यों द्वारा भी ऑफिसियल वेबसाइट से Dummy Admit Card Download कर छात्र- छात्राओं को वितरित किए जाएंगे ताकि प्रवेश पत्र या नामांकन कार्ड में कोई त्रुटि होने की स्थिति में विद्यार्थी, मंडल द्वारा तय तिथि में संशोधन के लिए आवेदन कर सके।
क्योंकि विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश अनुसार मंडल द्वारा तय तिथि तक की संशोधन के लिए प्राप्त आवेदन मान्य होंगे। इस संबंध में म. प्र. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि इस वर्ष किसी भी स्थिति में बोर्ड परीक्षा के दौरान विद्यार्थी विषय में बदलाव या अन्य किसी तरह का परिवर्तन नहीं करा पाएंगे।
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें? – MP Board Dummy Admit Card 2026 Download Kaise Kare
मध्यप्रदेश. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए जारी MP Board Main Exam Dummy Admit Card 2026 को रेगुलर एवं प्राइवेट विद्यार्थी स्वयं मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 12 नवंबर से 15 दिसंबर 2025 तक डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए विद्यार्थी के पास एप्लीकेशन नंबर अथवा रोल नंबर होना अनिवार्य है।
हम आपको बता दें, यदि आप प्राइवेट विद्यार्थी है तो आपके द्वारा भरे गए बोर्ड परीक्षा फॉर्म में एप्लीकेशन नंबर मिल जाएगा। परंतु रेगुलर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म स्कूल द्वारा भरे जाते हैं इसलिए रेगुलर विद्यार्थियों को स्कूल से अपना एप्लीकेशन नंबर या रोल नंबर प्राप्त करना होगा।
चलिए अब जान लेते हैं आपको एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कौन- कौन से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप-1. सबसे पहले आपको मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचना होगा।
स्टेप-2. इसके बाद आपको होम पेज पर रेड बॉक्स में Examination / Enrollment Forms का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर कर दे।
स्टेप-3. अब एक न्यू विंडो ओपन होगी, यहां नीचे दी गई टेबल में आपको Main Exam Dummy Admit Card 2025 वाली लिंक पर क्लिक कर देना है।
स्टेप-4. अब आपके सामने मुख्य परीक्षा- डमी प्रवेश पत्र 2026 का पेज ओपन हो जायेगा, यहाँ आपको पहले बॉक्स में अपना कक्षा 10वीं या 12वीं का एप्लीकेशन / रोल नंबर तथा दूसरे बॉक्स में कैप्चर डालकर Submit बटन पर क्लिक कर देना है।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आप जिस क्लास के लिए अपना Dummy Admit Card Download करना चाहते हैं वह आपके सामने ओपन हो जाएगा, अब आप उसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या उसे प्रिंट करके सेव कर सकते हैं।
| Note:– यह डमी प्रवेश पत्र है। इसके आधार पर परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता प्राप्त नहीं होती है। इसका उपयोग केवल परीक्षा फार्म में भरी गयी जानकारी के सत्यापन / सुधार हेतु किया जाएगा। |
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी प्रिंट रहेगी? – Details Printed on the MP Board Dummy Admit Card 2026
एमपी बोर्ड द्वारा जारी कक्षा Class 10th & 12th MP Board Main Exam Dummy Admit Card में निम्नलिखित जानकारी प्रिंट रहेगी।
● स्कूल क्रमांक / F.O.
● नामांकन / पंजीयन क्रमांक.
● जन्मतिथि / DOB.
● फॉर्म का स.क्र. (एप्लीकेशन नंबर)
● नियमित / स्वाध्यायी.
● रोल नम्बर.
● विद्यार्थी का नाम.
● पिता / पालक का नाम
● माता का नाम.
● स्कूल का नाम.
● विद्यार्थी की फोटो व हस्ताक्षर.
● विषय अथवा संकाय (विषय कोड के साथ)
● माध्यम व लिंग आदि जानकारी प्रिंट रहेगी.
एमपी बोर्ड डमी एडमिट कार्ड के फायदे क्या है? – MP Board Dummy Admit Card 2026 Benefits
एमपी बोर्ड द्वारा जारी Class 10th & 12th MP Board Main Exam Dummy Admit Card के निम्नलिखित फायदे हैं।
(1) परीक्षा फॉर्म व नामांकन फॉर्म भरने के बाद डमी एडमिट कार्ड जारी होने से विद्यार्थी समय पर त्रुटि सुधार करा सकेंगे।
(2) इस व्यवस्था से विद्यार्थियों की अंकसूची में नाम, माता / पिता के नाम या अन्य प्रकार की त्रुटि की संभावना कम से कम होगी।
(3) इस वर्ष जारी प्रवेश नीति के अनुसार विद्यार्थी परीक्षा के दौरान विषय परिवर्तित नहीं कर पाएंगे और उनका रिजल्ट भी समय पर जारी हो सकेगा।
(4) इस वर्ष 2 बार एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे इस व्यवस्था से मंडल एवं विद्यार्थी दोनों को सुविधा होगी।
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : MP Board Dummy Admit Card क्या होता है?
Ans : Dummy Admit Card एक अस्थायी प्रवेश पत्र होता है, जिसे मुख्य परीक्षा से पहले जारी किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों की व्यक्तिगत जानकारी और विषय विवरण की जांच करना और किसी भी त्रुटि को सुधारने का मौका देना है।
Q : Dummy Admit Card 2026 कब जारी होगा?
Ans : इस वर्ष 12 नवंबर 2025 को MP Board Dummy Admit Card 2026 जारी किया गया। आमतौर पर यह मुख्य परीक्षा से लगभग 3 महीने पहले जारी होता है।
Q : Dummy Admit Card में क्या जानकारी होगी?
Ans : इसमें छात्र का नाम, पिता/माता का नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर, स्कूल का नाम और कोड, विषयों की सूची, परीक्षा केंद्र और छात्र की फोटो व हस्ताक्षर शामिल होंगे।
Q : अगर Dummy Admit Card में कोई गलती हो तो क्या करें?
Ans : किसी भी त्रुटि की स्थिति में छात्र/स्कूल बोर्ड को निर्धारित तिथि तक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के बाद ही Final Admit Card जारी किया जाएगा।
Q : Dummy Admit Card और Final Admit Card में क्या अंतर है?
Ans : Dummy Admit Card केवल जांच और सुधार के लिए होता है, जबकि Final Admit Card परीक्षा में प्रवेश के लिए वैध होता है। Dummy Admit Card को परीक्षा केंद्र में नहीं लिया जा सकता।
Q : इसे कहाँ से डाउनलोड किया जा सकता है?
Ans : छात्र इसे MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट (mpbse.mponline.gov.in) से अपने Application Number या Roll Number दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Read More :
● एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा टाइम टेबल 2025-26
● एमपी वार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2025-26
इस लेख में हमने विस्तार से समझाया कि MP Board Dummy Admit Card 2026 क्या होता है, इसके क्या फायदे हैं, और कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र अपना डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी। यदि आपको MP Board Main Exam Dummy Admit Card 2026 से संबंधित कोई भी सवाल या शंका है, तो आप नीचे कमेंट में जरूर पूछें—हम आपकी सहायता करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
यदि आपको यह लेख पसंद आया हो, तो इसे अपने दोस्तों, सहपाठियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जरूर शेयर करें, ताकि अधिक से अधिक छात्र इसका लाभ उठा सकें। धन्यवाद!




