MP Board Time Table 2023 10th 12th In Hindi : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल 2 दिसंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। मंडल द्वारा जारी की गई समय सारणी के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ होगी तथा कक्षा 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी। इस वर्ष कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 19 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 कब आएगा? बोर्ड परीक्षाएं कब होगी एवं MPBSE द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Time Table 2023 Class 10th 12th के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Highlight- MP Board Main Exam Time Table 2025, 10th & 12th
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | MP Board Main Exam Time Table 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2025-26 |
कक्षा | 10वीं एवं 12वीं (नियमित / स्वाध्यायी) |
परीक्षा प्रकार | मुख्य परीक्षा |
कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षा | 11 फरवरी से 2 मार्च 2025 |
कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा | 7 फरवरी से 3 मार्च 2025 |
एमपी बोर्ड मुख्य परीक्षा टाइम टेबल 2025 | 13 अगस्त 2025 (जारी) |
टाइम टेबल पीडीएफ | उपलब्ध है. |
हेल्पलाइन नंबर | 18002330175 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
MPBSE Exam Time Table 2023 Declared
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम शुक्रवार को जारी कर दिया है। हाईस्कूल की परीक्षाएं 01 मार्च से 27 मार्च 2023 तक तथा हायर सैकेंडरी की परीक्षाएं 02 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित कराई जाएंगी। मंडल सेक्रेटरी ने कहा कि निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा होगी। जो नियम हैं, उनका विधिवत पालन कराते हुए कलेक्टरों को परीक्षाएं संपन्न कराना होंगी।
एमपी बोर्ड परीक्षा का नया टाइम टेबल 2023
मण्डल द्वारा 6 दिसंबर 2022 को कक्षा 10वीं-12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा का नया टाइम टेबल 2023 जारी कर दिया गया है। जिसमें केवल निर्देशों में आशिक संशोधन किया गया है। परीक्षा की तिथि व समय में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। संशोधित टाइम टेबल को आप इस लेख के माध्यम से अथवा मंडल की ऑफिशियल वेबसाईट पर भी देख सकते है।
पहले मंडल द्वारा 2 दिसंबर को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी थी। जिसके अनुसार कक्षा 10वीं में 80 अंक का मुख्य पेपर एवं 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन एवं परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों के प्रवेश के पहले थर्मल स्क्रीनिंग आदि निर्देश दिए गए थे। परंतु इस पर स्कूल शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों को आपत्ति थी।
तत्पश्चात मंडल द्वारा 6 दिसंबर को जारी संशोधित समय-सारिणी में थर्मल स्क्रीनिंग संबंधी निर्देश को हटाया गया है और साथ ही कक्षा 10वीं के मुख्य पेपर को 75 अंक का किया गया है, जबकि 25 अंक आंतरिक मूल्यांकन के मिलेंगे।
एमपी बोर्ड परीक्षा 2023 कब होगी?
MPBSE द्वारा 4 नवंबर 2022 को जारी संशोधित आदेश में बोर्ड परीक्षा एवं प्रायोगिक परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा कर दी गई थी, जिसके संबंध में हमने एमपी बोर्ड एग्जाम डेट 2023 आर्टिकल के माध्यम से आपके साथ इंफॉर्मेशन शेयर की थी। लेकिन तब बोर्ड परीक्षा की समय सारणी जारी नहीं की गई थी। परंतु अब मंडल द्वारा 2 दिसंबर 2022 को कक्षा 10वीं एवं 12वीं का MP Board Exam Time Table 2023 जारी कर दिया गया है।
मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस वर्ष कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से प्रारंभ होंगी और 27 मार्च को संपन्न होगी इसी प्रकार कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च से प्रारंभ होगी और 1 अप्रैल तक संपन्न होगी। जारी किए गए टाइम टेबल के अनुसार दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
हम आपको बता दें, पहले विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक कराने के लिए एग्जाम डेट संबंधी नोटिस जारी किया गया था, परंतु फरवरी तक कई विद्यालयों में कोर्स पूरा न होने के कारण परीक्षा संपन्न कराने में समस्या उत्पन्न होती है इस कारण शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य द्वारा एग्जाम को मार्च में आयोजित कराने के लिए विभाग को पत्र लिखा गया था।
तत्पश्चात मंडल द्वारा पुनः कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को 1 मार्च 2023 से आयोजित कराने के संबंध में संशोधित डेटशीट जारी की गई थी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कैसे करें?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा समय सारणी को ऑनलाइन जारी कर दिया गया था। विद्यार्थी स्वयं मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट से MP Board Time Table 2023 Class 10th & 12th PDF Download कर सकते हैं, इसके अलावा आप हमारे इस लिंक के माध्यम से भी मंडल द्वारा जारी एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link: mpbse.nic.in
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2023
दिनांक व दिन | विषय |
01/03/2023 (बुधवार) | हिन्दी |
03/03/2023 (शुक्रवार) | उर्दू |
07/03/2023 (मंगलवार) | सामाजिक विज्ञान |
11/03/2023 (शनिवार) | गणित |
14/03/2023 (मंगलवार) | संस्कृत |
17/03/2023 (शुक्रवार) | अंग्रेजी |
20/03/2023 (सोमवार) | विज्ञान |
25/03/2023 (शनिवार) | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी, पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्यूटर (T&C) |
27/03/2023 (सोमवार) | NSQF के समस्त विषय |
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबल 2023
दिनांक व दिन | विषय |
02/03/2023 (गुरुवार) | हिन्दी |
04/03/2023 (शनिवार) | अंग्रेजी |
06/03/2023 (सोमवार) | फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, व्होकेशनल कोर्स (VOC-1) |
10/03/2023 (बुधवार) | बायलॉजी |
13/03/2023 (गुरुवार) | बायोटेक्नालॉजी, गायन वादन, तबला पखावज |
15/03/2023 (शुक्रवार) | राजनीति शास्त्र, व्होकेशनल कोर्स (VOC-2) |
18/03/2023 (सोमवार) | केमिस्ट्री, व्यवसाय अध्ययन, इतिहास, एली.आफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध घोषण एवं वस्त्र विज्ञान, व्होकेशनल कोर्स (VOC-3) |
21/03/2023 (गुरुवार) | मेथमेटिक्स |
24/03/2023 (शुक्रवार) | समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि (मानविकी), होम साइंस (कला समूह), ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग, बुक-कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी, इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप. |
27/03/2023 (सोमवार) | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस |
28/03/2023 (बुधवार) | भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
29/03/2023 (गुरुवार) | उर्दू, मराठी |
31/03/2023 (शुक्रवार) | NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा |
01/04/2023 (शनिवार) | संस्कृत |
MP Board Exam Time Table 2023 PDF Download
एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 क्लास 10th (All Subjects) | Download |
एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 क्लास 12th (All Subjects) | Download |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड टाइम टेबल कब आएगा 2023?
Ans : MPBSE द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की एमपी बोर्ड परीक्षा का नया टाइम टेबल 2023 जारी कर दिया गया है।
Q : एमपी बोर्ड 2023 की परीक्षा कब होगी?
Ans : मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार एमपी बोर्ड की परीक्षा 1 मार्च से 1 अप्रैल 2023 के मध्य आयोजित की जाएगी।
Q : एमपी में 10वीं और 12वीं की परीक्षा कब होगी 2023?
Ans : MPBSE द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार एमपी में 10वीं की बोर्ड परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च 2023 और 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएगी।
Q : मैं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का टाइम टेबल 2023 कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?
Ans : विद्यार्थी इस आर्टिकल के माध्यम से अथवा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर स्वयं एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
Read More :
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF
● एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2023
● एमपी बोर्ड रिड्यूस सिलेबस 2023 PDF
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2023 कब आएगा? बोर्ड परीक्षाएं कब होगी एवं MPBSE द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं का टाइम टेबल 2023 डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Time Table 2023 Class 10th 12th के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।