एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 | MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 PDF (9th to 12th)

MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 PDF In Hindi : मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु 7 नवंबर 2022 को एमपी के शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का टाइम टेबल 2022 जारी कर दिया गया था, लेकिन एग्जाम डेट बढ़ने के कारण अब संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया हैं। इस वर्ष DPI द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार मासिक शैक्षणिक कैलेंडर 2022-23 के आधार पर, नवंबर तक के एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2022 से ही प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 कब होगी, एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं एवं कक्षा 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 के बारे में आप भी विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत अवश्य पढ़े।

MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 PDF
MP Ardhvarshik Pariksha Time Table 2023

Highlight-  MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23

बोर्ड का नाममध्यप्रदेशमाध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE)
संबंधित विभागमध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI)
लेख विषयMP Board Ardhvarshik Pariksha 2022
शैक्षणिक सत्र2022-23
कक्षा 9वीं एवं 10वीं की परीक्षा2 जनवरी से 9 जनवरी 2023
कक्षा 11वीं एवं 12वीं की परीक्षा2 जनवरी से 11 जनवरी 2023
अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल7 नवंबर 2022 (जारी)
संशोधित अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल30 नवंबर 2022 (जारी)
अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल PDFउपलब्ध है.
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

न्यू अपडेट : शीतलहर के चलते एवं अनेक जिलों से प्राप्त अर्धवार्षिक परीक्षा समय में बदलाव संबंधी आवेदनों को देखते हुए मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा 3 जनवरी को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में आयोजित होने वाली कक्षा 9वीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा की पुनः संशोधित समय – सारणी जारी कर दी गई है, जिसमें केवल परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है।

Mp board half yearly exam time change notice 2023
half yearly exam time change notice 2023

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा 21 नवंबर 2022 को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में राज्यस्तरीय / संभागस्तरीय “अनुगूंज” कार्यक्रम के आयोजन हेतु दिशा- निर्देश जारी कर दिए गए हैं। राज्यस्तरीय अनुगूंज कार्यक्रम दिनांक 4 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने के कारण प्रदेश के कारण अर्धवार्षिक परीक्षा की डेट को अब बढ़ा दिया गया था।

परन्तु हम आपको बता दें, अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 12 दिसंबर से नहीं होंगी। मध्यप्रदेश लोक शिक्षण संचनालय द्वारा आज 30 नवंबर 2022 को एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। शासकीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षायें अब दिनांक 2 जनवरी से 11 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित होगी।

MP Board Ardhvarshik Pariksha 2022-23

स्कूलों में कक्षा 9वीं से लेकर 12 वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आयोजित कराने के संबंध में शनिवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। परन्तु अब जारी किए गए न्यू mp board ardhvarshik pariksha time table 2022-23 के अनुसार मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 2 जनवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर 30 नवंबर 2022 को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया हैं।

डीपीआई आयुक्त अभय वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब कक्षा 9वीं और 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) एवं कक्षा 11वीं और 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा के पेपर संभागीय संयुक्त संचालक (जेडी), लोक शिक्षण द्वारा तैयार कराए जाएंगे। यह पेपर विषयवार, माध्यमवार तथा हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम के विद्यार्थियों के लिए तैयार कराए जाएंगे।

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 कब होगी?

लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा 7 नवंबर 2022 को शैक्षणिक सत्र 2022-23 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल जारी कर दिया गया था। लेकिन एग्जाम डेट बढ़ने के कारण अब संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया गया हैं। विभाग द्वारा जारी न्यू आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 2 जनवरी से 11 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित की जाएगी।

Join Group

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए कुछ ही दिन रह गए हैं। इसलिए यदि आप भी एमपी बोर्ड की स्टूडेंट है, तो आपको भी एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा सिलेबस 2022 के मुताबिक एग्जाम की तैयारी करना शुरू कर देना चाहिए, ताकि आप भी दिसंबर में आयोजित होने वाली अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके।

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के नंबर जुड़ेंगे या नहीं?

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के नंबर जुड़ेंगे या नहीं? बहुत से विद्यार्थियों के मन में यह सवाल होता है। लेकिन हम आपको बता दे, कि यदि आप कक्षा 9वीं एवं 11वीं के विद्यार्थी हैं तो आपको त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा की अच्छे से तैयारी करना चाहिए। क्योंकि आपका रिजल्ट त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के नंबरों को जोड़कर ही बनाया जाता है।

जबकि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों का रिजल्ट केबल बोर्ड परीक्षा के आधार पर तैयार किया जाता है अर्थात त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं प्री बोर्ड परीक्षा के नंबरों को नहीं जोड़ा जाता है। परंतु कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों को त्रैमासिक एवं अर्धवार्षिक परीक्षा देना अनिवार्य होता है। 

हम आपको आपको बता दें, यह परीक्षाएं प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं इन परीक्षाओं की सहायता से विद्यार्थी को अपना पढ़ाई का स्तर पता चल जाता है तथा उसे वार्षिक अथवा बोर्ड परीक्षा के लिए किन- किन विषयों पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, यह भी ज्ञात हो जाता है।

एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 PDF डाउनलोड कैसे करें?

विद्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर mp board half yearly exam time table 2022 pdf download कर सकते हैं। इसके अलावा आप हमारे इस आर्टिकल के मदद से Download लिंक पर क्लिक करके डीपीआई द्वारा जारी कक्षा 9वीं से 12वीं एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Note:- नीचे दिए गए लिंक से आप 30 नवंबर 2022 को जारी किए गए अर्धवार्षिक परीक्षा न्यू टाइम टेबल को डाउनलोड कर सकते हैं।

Join Group

Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022 Class 9thDownload
Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022 Class 10thDownload
Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022 Class 11thDownload
Ardhvarshik Pariksha Time Table 2022 Class 12thDownload

नोट- यह जानकारी केवल आपकी सुविधा के लिए है इसमें विभाग द्वारा संशोधन भी किया जा सकता है इसलिए हमारी सलाह है कि विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट या अपने स्कूल से टाइम टेबल प्राप्त करके एक बार मिलान जरूर कर ले.

क्लास 9th, 10th एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक  दिनविषय
02/01/23 (सोमवार)अंग्रेजी.
03/01/23 (मंगलवार)गणित / म्यूजिक / पेंटिंग.
04/01/23 (बुधवार)हिन्दी.
05/01/23 (गुरुवार)NSQF- 1. IT / ITES 2. प्राइवेट सिक्योरिटी, 3 ब्यूटी एण्ड वेलनेस 4. इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. रिटेल, 6. एपेरल्स मेड अप्स एण्ड होम फर्नीशिंग (सूईंग मशीन ऑपरेटर) 7. एग्रीकल्चर (सोलेनेसियस क्रॉप कल्टीवेटर) 8. प्लंबिंग 9. आटोमोटिव.
06/01/23 (शुक्रवार)विज्ञान.
07/01/23 (शनिवार)संस्कृत, पंजाबी, सिन्धी, उर्दू, मराठी, गुजराती.
09/01/23 (सोमवार)सामाजिक विज्ञान.

क्लास 11th, 12th एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक व दिनविषय
02/01/23 (सोमवार)भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / इतिहास / एलीमेन्ट ऑफ साइन्स एण्ड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान / ड्राइंग एण्ड पेंटिंग.
03/01/23 (मंगलवार)बायोटेक्नालॉजी / NSQF वोकेशनल 1. ब्यूटी एण्ड वेलनेस, 2. रिटेल, 3. एग्रीकल्चर, 4. इलेक्ट्रिॉनिक्स एंड हार्डवेयर, 5. प्लंबिंग, 6. मीडिया एण्ड एंटरटेनमेंट, 7. IT/ITES.
04/01/23 (बुधवार)रसायन शास्त्र / लेखाशास्त्र (बुक कीपिंग एण्ड एकाउण्टेंसी) / भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एण्ड हॉर्टीकल्चर / शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एण्ड डिजाइन.
05/12/22 (गुरुवार)अंग्रेजी.
06/01/23 (शुक्रवार)जीव विज्ञान / राजनीति शास्त्र / एनीमल हसबैण्डरी, मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एण्ड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास.
07/01/23 (शनिवार)हिन्दी.
09/01/23 (सोमवार)मनोविज्ञान / कृषि / होम साइंस (कला समूह) / इनवारमेंटल एजुकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इन्टरप्रेन्योरशिप / हायर मैथमेटिक्स / अर्थशास्त्र (कला एवं वाणिज्य संकाय) / ड्राइंगएण्ड डिजाइन / भारतीय संगीत / इन्फॉरमेटिक्स प्रैक्टिस.
10/01/23 (मंगलवार)संस्कृत, उर्दू, मराठी.
11/01/23 (बुधवार)समाजशास्त्र.

नोट:- ● कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थी जिन्होंने समाजशास्त्र व NSQF वोकेशनल, दोनों विषय एक साथ लिए हैं। उन विद्यार्थियों के लिए समाजशास्त्र विषय की परीक्षा उसी दिन कक्षावार अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए तय समय के अनुसार ही संपन्न कराई जाएगी।

● कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं अथवा प्रोजेक्ट, विद्यालय अपनी सुविधानुसार 2 जनवरी से 11 जनवरी 2023 के बीच ही आयोजित करेंगे।

अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का समय क्या रहेगा?

मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 30 नवंबर 2022 को जारी की गई संशोधित अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी के अनुसार एमपी के सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 9वीं से 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 2 जनवरी से 11 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित होगी।।

यदि हम अर्धवार्षिक परीक्षा के समय की बात करें, तो इस वर्ष शीतलहर के चलते समय में पुनः बदलाव किया गया है अब कक्षा 11वीं एवं 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक एवं कक्षा 9वीं एवं 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा दोपहर 01:00 से दोपहर 04:00 बजे तक संपन्न कराई जाएगी।

कक्षा 9वीं, 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के पेपर कैसे तैयार होंगे?

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार इस वर्ष जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ), अपने- अपने जिलों में ही कक्षा 9वीं, 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के पेपर तैयार कराएंगे, जिन जिलों में 3 या इससे कम ब्लॉक हैं वहां पर शिक्षक ब्लूप्रिंट के आधार पर हिंदी के साथ- साथ अंग्रेजी माध्यम के लिए भी हर विषय के दो सेट माशिमं द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार तैयार करेंगे।

तीन से ज्यादा ब्लॉक वाले जिलों में हर ब्लॉक में से एक सेट तैयार कर जिला स्तर पर भेजा जाएगा तथा अंतिम रूप से चयनित पेपर की कॉपी एक्सीलेंस के प्राचार्य 28 नवंबर तक स्कूलों को उपलब्ध कराएंगे।

कक्षा 11वीं, 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के पेपर कैसे तैयार होंगे?

लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी दिशा निर्देश अनुसार इस वर्ष संयुक्त संचालक (जेडी), अपने- अपने संभाग के सभी हायर सेकेंडरी स्कूलों के कक्षा 11वीं, 12वीं के सभी संकायों के सभी विषयों के और माध्यमवार, हिंदी के साथ- साथ अंग्रेजी माध्यम के अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 के पेपर तैयार कराएंगे।

संभाग के हर जिला स्तर पर कक्षा 11वीं, 12वीं के हर संकाय के सभी विषयों के दो सेट माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी निर्देशों एवं ब्लू प्रिंट के आधार पर योग्य शिक्षकों से तैयार कराया जाएगा तथा प्रश्न-पत्र के निर्माण में मासिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नवंबर तक का संपूर्ण पाठ्यक्रम लिया जाएगा।

जिला स्तर से तैयार हर कक्षा के सभी विषयों के दो सेट सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी में सील्ड कर संभाग स्तर पर भेजे जाएंगे। समिति द्वारा सभी जिलों से प्राप्त दो- दो सेट में से किन्ही तीन सेट का चयन कर, जिले के सभी विद्यालयों के प्राचायों को 18 नवंबर तक अनिवार्य रूप से सौपे जाएंगे तथा प्राचार्य 28 नवंबर तक स्कूलों को उपलब्ध कराएंगे।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (9)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का टाइम टेबल कब आएगा?

Ans : मध्यप्रदेश, लोक शिक्षण संचनालय (DPI) द्वारा एग्जाम डेट बढ़ने के कारण 30 नवंबर 2022 को कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए new ardhvarshik pariksha time table 2022-23 जारी कर दिया गया है।

Q : एमपी बोर्ड अर्धवार्षिक परीक्षा टाइम टेबल 2022 डाउनलोड कैसे करें?

Ans : विद्यार्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या इस आर्टिकल की मदद से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के  लिए mp board half yearly exam time table 2022-23 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

Q : एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 कब होगी?

Ans : विभाग द्वारा जारी न्यू आदेश के अनुसार शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा परीक्षाएं 2 जनवरी से 11 जनवरी 2023 के मध्य आयोजित होगी।

Q : एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का समय क्या रहेगा?

Ans : विभाग द्वारा 3 जनवरी 2023 को जारी संशोधित समय सारणी के अनुसार एमपी कक्षा 9वीं, 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का समय दोपहर 01:00 से 04:00 बजे तक रहेगा।

Q : एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं, 12वीं अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का समय क्या रहेगा?

Ans : विभाग द्वारा 3 जनवरी 2023 को जारी समय सारणी के अनुसार एमपी कक्षा 11वीं, 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा का समय प्रातः 09:00 से 12:00 बजे तक रहेगा।

Read More :

  एमपी बोर्ड परीक्षा अध्ययन 2023

 एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2023 PDF

 एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2023 PDF

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं से 12वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 कब होगी? एमपी बोर्ड Class 9th, Class 10th, Class 11th & Class 12th अर्धवार्षिक परीक्षा 2022 का टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Half Yearly Exam Time Table 2022-23 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो सोशल मीडिया पर अपने एवं दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment