MP Board New Blueprint 2021-22 : एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022 जारी, जी हां दोस्तों माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा सत्र 21-22 में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए New Blueprint जारी कर दिया गया है एवं हाई स्कूल तथा हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम में प्रायोगिक परीक्षा एवं सैद्धांतिक परीक्षा के प्रश्न पत्र के लिए अंक विभाजन में भी परिवर्तन किया गया है।
इस आर्टिकल में आपको कक्षा 9वीं, कक्षा 10वीं, कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के लिए MPBSE द्वारा जारी एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022 PDF डाउनलोड लिंक एवं परीक्षा पैटर्न (अंक विभाजन) के बारे में जानकारी मिलेगी। इसलिए अंत तक अवश्य पढ़ें।

MPBSE द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार यह संशोधन सत्र 2021-22 से लागु किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि एमपी बोर्ड द्वारा कम किए गए सिलेबस से बोर्ड परीक्षा में प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र जारी किए गए न्यू ब्लूप्रिंट 2022 एवं परीक्षा पैटर्न (अंक विभाजन) के अनुसार ही तैयार किए जाएंगे जो आप नीचे देख सकते हैं।
MP Board New Blueprint 2022 In Hindi
बोर्ड का नाम | मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन |
लेख विषय | एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022 |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
कक्षा 9वीं एवं 11वीं न्यू ब्लूप्रिंट पीडीएफ | उपलब्ध है |
कक्षा 10वीं एवं 12वीं न्यू ब्लूप्रिंट पीडीएफ | उपलब्ध है |
आधिकारिक वेबसाइट | mpbse.nic.in |
Note: इस लेख में आपको केवल शैक्षणिक सत्र 2021-22 का ब्लूप्रिंट मिलेगा, यदि आप शैक्षणिक सत्र 2022-23 का ब्लूप्रिंट देखना चाहते हैं तो नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करें। |
● एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2023 जारी
एमपी बोर्ड द्वारा Class 9th to 12th त्रैमासिक परीक्षा 2021 का टाइम टेबल एवं सिलेबस जारी किया गया था, यह परीक्षाएं 24 सितंबर 2021 से 4 अक्टूबर 2021 तक आयोजित की गई थी। इसी प्रकार अब एमपी बोर्ड द्वारा कुछ दिन पहले Class 9th to 12th अर्धवार्षिक परीक्षा 2021 का टाइम टेबल एवं सिलेबस जारी कर दिया गया है।
MPBSE New Update : Class 12th new hindi blueprint- एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए ब्लूप्रिंट में संशोधन किया गया है यह संशोधन केवल कक्षा 12वीं के हिंदी विषय के ब्लूप्रिंट में किया गया है।
एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट कैसे डाउनलोड करें?
माध्यमिक शिक्षा मण्डल मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा जारी किया गया ब्लूप्रिंट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर अपलोड कर दिया गया है। आप इस वेबसाइट पर जाकर ब्लूप्रिंट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस आर्टिकल के माध्यम से भी ब्लू प्रिंट का पीडीएफ आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। आपको नीचे दी गई टेबल में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के ब्लूप्रिंट की विषय-वार डाउनलोड लिंक मिल जाएगी।
टेबल में दिए गए विषय के सामने Download लिंक पर क्लिक करके आप एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं का न्यू ब्लूप्रिंट 2022
कक्षा | विषय | ब्लूप्रिंट पीडीएफ |
9वीं | All Subject | Download |
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का न्यू ब्लूप्रिंट 2022
कक्षा | विषय | ब्लूप्रिंट पीडीएफ |
10वीं | All Subject | Download |
एमपी बोर्ड कक्षा 11वीं का न्यू ब्लूप्रिंट 2022
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का न्यू ब्लूप्रिंट 2022
कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए परीक्षा पैटर्न– अंक विभाजन
स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परीक्षाओं के लिए मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने ब्लू प्रिंट- अंक विभाजन जारी कर दिया हैं। माशिमं की पाठ्यचर्या समिति की बैठक में हुए निर्णय के बाद यह बदलाव किया गया है। नए ब्लू प्रिंट को लोक शिक्षण विभाग द्वारा 24 सितंबर से आयोजित की जाने वाली त्रैमासिक परीक्षा से लागू किया जायेगा है।
इस वर्ष एमपी बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओ के रिजल्ट का प्रतिशत बढ़ाने के लिए नए बदलाव किये है। सत्र 2021-22 से कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक की परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में किए गए बदलाव कुछ इस प्रकार है।
● हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 80 अंक एवं प्रायोगिक / प्रोजेक्ट के लिए 20 दिए जायेगे।
● हायर सेकेंडरी में मूल्यांकन प्रायोगिक विषयों में सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 70 अंक एवं प्रायोगिक के लिए 30 अंक दिए जायेगे।
● हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी के सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न 40 फीसद, विषय आधारित प्रश्न 40 फीसद एवं विश्लेषणात्मक प्रश्न 20 फीसद होंगे।
● पुराने व्यावसायिक, NSQF एवं डीएलएड में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है।
● हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी में भारतीय संगीत विषय के अंतर्गत सत्र 2021-22 में 9वीं एवं 11वीं में दो पृथक-पृथक प्रश्न पत्र बनाए जाएंगे।
प्रश्न पत्र पैटर्न– अंक विभाजन तालिका
इस प्रकार कुल प्रश्नों की संख्या 23 एवं कुल अंक 80
प्रश्न का प्रकार | अंक | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
Objective | 1 अंक | 5 प्रश्न (32 उप प्रश्न) | 32 अंक |
Subjective | 2 अंक | 10 प्रश्न | 20 अंक |
Subjective | 3 अंक | 4 प्रश्न | 12 अंक |
Analytical | 4 अंक | 4 प्रश्न | 16 अंक |
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (6) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : क्या कक्षा 9वीं से 12वीं के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किए गए हैं?
Ans : हां, कक्षा 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न में सत्र 2021-22 के लिए बदलाव किए गए हैं।
Q : एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट कैसे डाउनलोड करें?
Ans : आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।
Q : क्या कक्षा 9वीं एवं 11वीं का न्यू ब्लूप्रिंट जारी कर दिया गया है?
Ans : हां, कक्षा 9वीं एवं 11वीं का mp board न्यू ब्लूप्रिंट 2022 जारी कर दिया गया है।
Q : क्या कक्षा 10वीं एवं 12वीं का न्यू ब्लूप्रिंट जारी कर दिया गया है?
Ans : हां, कक्षा 10वीं एवं 12वीं का mp board न्यू ब्लूप्रिंट 2022 जारी कर दिया गया है।
Q : किस सत्र के लिए यह ब्लू प्रिंट जारी किया गया है?
Ans : एमपी बोर्ड द्वारा वर्तमान में सत्र 2021-22 के लिए यह ब्लूप्रिंट जारी किया गया है।
Read More :
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2022 PDF
● एमपी बोर्ड टाइम टेबल PDF 2022
● एमपी बोर्ड Reduced सिलेबस PDF 2022
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022, परीक्षा पैटर्न (अंक विभाजन) एवं MP Board New Blueprint 2022 PDF डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।