MP Board Time Table 2022 In Hindi: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की डेट शीट 2022 जारी कर दी गई है। एमपीबीएसई ने 22 नवंबर 2021 को 10वीं एवं 12वीं का टाइम टेबल 2022 जारी कर दिया है। जारी की गई समय सारणी के अनुसार कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (कला, वाणिज्य, विज्ञान आदि विषयों के लिए) 17 फरवरी 2022 से शुरू होगी।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2022 के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी mp board time table 2022 pdf download kaise kare बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।

विद्यार्थी स्वयं एमपी बोर्ड टाइम टेबल और परीक्षा की तिथि ऑफिसियल वेबसाइट mpbse.nic.in एवं educationportal.mp.gov.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
Highlight- MP Board Time Table 2022
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
10वीं एवं 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं | 12 फरवरी 2022 से 25 मार्च 2022 के बीच |
कक्षा 10वीं की परीक्षा | 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 |
कक्षा 12वीं की परीक्षा | 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 |
टाइम टेबल जारी | 22 नवंबर 2021 (Online) |
टाइम टेबल पीडीएफ | उपलब्ध है |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा परीक्षाओं का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी 2022 से 25 मार्च 2022 के बीच एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्हें आवंटित किए गए केंद्र पर 18 फरवरी 2022 से 20 मार्च 2022 के बीच आयोजित की जाएंगी।
कब होगी एमपी बोर्ड परीक्षा 2022
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (mpbse) द्वारा हर वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इस वर्ष भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी गई है।
एमपी बोर्ड द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से 10 मार्च 2022 तक एवं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएगी।
एमपी बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक का New Blueprint 2022 जारी कर दिया गया है।इस परीक्षा में परीक्षा पैटर्न (अंक विभाजन) एवं जारी किए गए एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का टाइम टेबल 2022 कैसे डाउनलोड करें?
आप नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करके एमपी बोर्ड Class 10th, 12th time table 2022 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते है।।
● सबसे पहले आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाना होगा।
Direct Link: mpbse.nic.in
● ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करते ही एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज ओपन हो जाएगा।
● होम पेज पर आपको नीचे की ओर Important Link में Time Table का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
● Time table पर क्लिक करते ही Examination time table की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
इस लिस्ट में से मंडल द्वारा संचालित वर्ष 2022 की परीक्षाओं के परीक्षा कार्यक्रम वाली लिंक पर क्लिक करें।
● लिंक पर क्लिक करते ही एमपी बोर्ड टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड होकर ओपन हो जाएगी।
इस प्रकार आप mp board time table 2022 pdf download कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके भी टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board Time Table PDF Download
क्लास 10th टाइम टेबल 2022 (All Subjects) | Download |
क्लास 12th टाइम टेबल 2022 (All Subjects) | Download |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का टाइम टेबल 2022
mp board time table 2022 class 10th pdf download in hindi
दिनांक व दिन | विषय |
18/02/2022 (शुक्रवार) | हिन्दी |
22/02/2022 (मंगलवार) | गणित |
24/02/2022 (गुरुवार) | उर्दू |
26/02/2022 (शनिवार) | सामाजिक विज्ञान |
02/03/2022 (बुधवार) | विज्ञान |
05/03/2022 (शनिवार) | अंग्रेजी |
08/03/2022 (मंगलवार) | संस्कृत |
09/03/2022 (बुधवार) | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी, पेंटिंग, संगीत (T&C) |
10/03/2022 (गुरुवार) | NSQF के समस्त विषय |
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं का टाइम टेबल 2022
mp board time table 2022 class 12th (science, commerce, arts) pdf download
दिनांक व दिन | विषय |
17/02/2022 (गुरुवार) | अंग्रेजी |
19/02/2022 (शनिवार) | हिन्दी |
21/02/2022 (सोमवार) | फिजिक्स, अर्थशास्त्र, एनिमल हस्बेण्ड्री मिल्कट्रेड पोल्ट्रीफार्मिंग एण्ड फिसरीज, विज्ञान के तत्व, भारतीय कला का इतिहास, व्होकेशनल कोर्स (VOC-1) |
23/02/2022 (बुधवार) | बायोटेक्नालॉजी, भारतीय संगीत |
24/02/2022 (गुरुवार) | बायलॉजी |
25/02/2022 (शुक्रवार) | राजनीति शास्त्र, व्होकेशनल कोर्स (VOC-2) |
28/02/2022 (सोमवार) | केमिस्ट्री, व्यवसाय अध्ययन, इतिहास, एली.आफ साइंस एंड मेथेमेटिक्स यूजफुल फार एग्रीकल्चर, ड्राइंग एण्ड पेंटिंग, गृह प्रबन्ध घोषण एवं वस्त्र विज्ञान, व्होकेशनल कोर्स (VOC-3) |
03/03/2022 (गुरुवार) | मेथमेटिक्स |
04/03/2022 (शुक्रवार) | समाज शास्त्र, मनोविज्ञान, कृषि (मानविकी), होम साइंस (कला समूह), ड्राइंग एण्ड डिजाइनिंग, बुक-कीपिंग एण्ड एकांउटेन्सी, इनवायरमेंटल एज्यूकेशन एण्ड रूरल डेवलपमेंट + इंटरप्रेनुअरशिप. |
07/03/2022 (सोमवार) | इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस |
09/03/2022 (बुधवार) | भूगोल, क्रॉप प्रोडेक्शन एण्ड हर्टिकल्चर, स्टिल लाईफ एण्ड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य |
10/03/2022 (गुरुवार) | उर्दू, मराठी |
11/03/2022 (शुक्रवार) | NSQF के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा |
12/03/2022 (शनिवार) | संस्कृत |
एमपी बोर्ड परीक्षा 2022 का समय
एमपी बोर्ड द्वारा जारी डेट शीट 2022 के अनुसार कक्षा दसवीं एवं कक्षा बारहवीं की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। विद्यार्थियों को परीक्षा हाल में परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी और 10 मार्च 2022 को समाप्त होगी इसी प्रकार कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 12 मार्च 2022 को समाप्त होगी।
बोर्ड परीक्षा हेतु अनिवार्य दिशानिर्देश
▪ परीक्षा केन्द्र पर समस्त परीक्षार्थियों को सुबह 9:30 बजे से सुबह 9:45 बजे तक उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
▪ परीक्षा कक्ष में सुबह 9:45 बजे के पश्चात किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जावेगा।
▪ परीक्षा प्रारम्भ होने के 10 मिनिट पहले (सुबह 9:50 पर) छात्रों को उत्तर पुस्तिका दी जावेगी।
▪ परीक्षा प्रारम्भ होने के 5 मिनिट पहले (सुबह 9:55 पर) छात्रों को प्रश्न-पत्र दिये जाएंगे।
▪ सुबह 10:00 बजे परीक्षा प्रारम्भ होगी।
नोट: आवश्यकता होने पर मंडल, तिथि एवं समय में कभी भी बिना पूर्व सूचना के परिवर्तन कर सकता है। किंतु संचार माध्यमों से आपको सूचित किया जाएगा।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (6) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2022 कब जारी होगा?
Ans : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल 22 नवंबर 2021 को जारी कर दिया गया है।
Q : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं टाइम टेबल पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
Ans : आप ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड 10वीं एवं 12वीं का टाइम टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Q : एमपीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2022 कब शुरू होंगी?
Ans : एमपीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होंगी।
Q : एमपीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2022 कब शुरू होंगी?
Ans : एमपीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से शुरू होंगी।
Q : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2022 कब होंगी?
Ans : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच होगी।
Read More:
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2022 PDF
● एमपी बोर्ड Reduced सिलेबस PDF 2022
● अर्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल 2021
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड परीक्षा कब होंगी, एमपी बोर्ड टाइम टेबल 2022 एवं mp board time table 2022 pdf download kaise kare के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।
आप का धन्यवाद 🙏 मैं दसवीं कक्षा की छात्रा हूं ।
हमें जानकर खुशी हुई कि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा। यदि आप एमपी बोर्ड से रिलेटेड अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहती हैं तो आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप पर जुड़े। डायरेक्ट लिंक👉 Click Here
thank you for comment us.