एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 | MP Board Supplementary Result, Admit Card, Time Table

MP Board Supplementary Exam 2022 In Hindi: मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में आयोजित एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम 29 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। जिन विद्यार्थियों को हायर सेकेण्डरी परीक्षा में केवल एक विषय तथा हाईस्कूल परीक्षा में, दो विषयों में सप्लीमेंट्री आई है केवल ये विद्यार्थी ही जून में होने वाली पूरक परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

विद्यार्थियों को एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा में शामिल होने के लिए, MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर MP Board Supplementary Exam 2022 का फॉर्म भरना होगा।

नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा क्या है, MP Board Supplementary Result 2022, लास्ट डेट, admit card एवं time table डाउनलोड कैसे करें के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Supplementary Exam 2022 के बारे में हिंदी भाषा में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

MP Board Supplementary Exam 2022 In Hindi

Highlight- MP Board Supplementary Exam 2022 In Hindi

बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE)
लेख विषयएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा 2022
शैक्षणिक सत्र2021-22
कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा21 जून से 2 जुलाई 2022
कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा20 जून 2022
पूरक परीक्षा एडमिट कार्ड9 जून 2022 (जारी)
पूरक परीक्षा परिणाम3 अगस्त 2022 (जारी)
हेल्पलाइन नंबर18002330175
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

MP Board Supplementary Result 2022

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम घोषित: 3 अगस्त 2022 को हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी / हायर सेकण्डरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) पूरक परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इसके अलावा आप नीचे दी गई Check Result लिंक पर क्लिक करके भी अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।

Join Group

Class 10th Supplementary Result 2022Check Result
Class 12th Supplementary Result 2022Check Result

कब तक और कैसे भरें पूरक परीक्षा फॉर्म

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 के लिए फॉर्म 4 मई से एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भरे जा सकेंगे। यह सुविधा एग्जाम शुरू होने के एक दिन पहले तक उपलब्ध रहेगी। प्रति विषय परीक्षा शुल्क 359 रुपए देना होगा।

Note : mpbse.mponline.gov.in वेबसाइट पर आवेदन की लास्ट डेट 29 जून 2022 शो हो रही है किंतु बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूरक परीक्षा फार्म, परीक्षा शुरू होने के 1 दिन पूर्व तक भरे जाएंगे। चूंकि 20 जून 2022 से पूरक परीक्षा प्रारंभ होना है यानी 19 जून 2022 सप्लीमेंट्री परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट रहेगी।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल 2022 डाउनलोड कैसे करें?

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबंधित सभी विद्यालयों की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की पूरक परीक्षा 2022 की समय सारणी एमपीबीएसई द्वारा जारी कर दी गई है।

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव कार्यक्रम और तिथियों को ध्यान में रखते हुए एमपीबीएसई द्वारा हायर सेकेण्डरी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षा, हाईस्कूल पूरक परीक्षा एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल 2022 में आंशिक संशोधन किया गया है।

क्लास 10th सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक  दिनविषय
21/06/22 (मंगलवार)हिन्दी
22/06/22 (बुधवार)गणित
23/06/22 (गुरुवार)पंजाबी, संस्कृत, उर्दू, मराठी, गुजराती, संगीत, पेंटिंग (T&C)
27/06/22 (सोमवार)अंग्रेजी
29/06/22 (बुधवार)सामाजिक विज्ञान
30/06/22 (गुरुवार)NSQF के समस्त विषय
02/07/22 (शुक्रवार)विज्ञान

New Update: मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 21 जून 2022 को ट्वीट के माध्यम से कक्षा 10वीं की पूरक परीक्षा की तिथि में बदलाव के संबंध में एक सूचना जारी की गई है, जिसके अनुसार 1 जुलाई 2022 को होने वाला विज्ञान का पेपर अब 2 जुलाई 2022 को होगा तथा शेष विषयों की परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।

Join Group

क्लास 12th सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 टाइम टेबल

दिनांक  दिनविषय
20/06/2022 (सोमवार)हायर सेकेण्डरी परीक्षा के समस्त विषय

आप नीचे दी गई लिंक पर क्लिक करके MPBSE द्वारा जारी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं संशोधित सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा टाइम टेबल 2022 डाउनलोड कर सकते हैं, कृपया आप मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक बार टाइम टेबल का मिलान कर ले।

PDF Download- MP Board Supplementary Exam Time Table 2022

Note : एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है, जारी सूचना के अनुसार 1 जुलाई 2022 को होने वाला विज्ञान का पेपर अब 2 जुलाई 2022 को होगा

क्लास 10th पूरक परीक्षा टाइम टेबल 2022
(All Subjects)
Download
क्लास 12th पूरक परीक्षा टाइम टेबल 2022
(All Subjects)
Download
ऑफिसियल वेबसाइटmpbse.nic.in

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड कैसे करें?

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा इस वर्ष सत्र 2021-22 में आयोजित होने वाली एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा के एडमिट कार्ड 9 जून 2022 को एमपी बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिए गए है।

जिन विद्यार्थियों ने पूरक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे सभी विद्यार्थी 2 जुलाई 2022 तक घर बैठे ऑनलाइन अपना mp board supplementary exam admit card 2022 डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप-1 कक्षा 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले एमपी बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल पर जाना होगा।

Direct Link : mpbse.mponline.gov.in

ऊपर दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आप मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल के ऑनलाइन पोर्टल के होमपेज पर पहुंच जाएंगे।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 | MP Board Supplementary Result, Admit Card, Time Table

स्टेप-2 होमपेज पर आपको ऊपर की ओर Active Links के नीचे तीन बॉक्स दिखाई देंगे, जिसमें से आपको दूसरे वाले ग्रीन बॉक्स में Counter Based Forms पर क्लिक कर देना है।

स्टेप-3 अब यहां पर आपको Supplementary Examination Admit Card के नीचे वाली लिंक Print Supplementary Admit Card 2022 पर क्लिक कर देना है।

लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरक परीक्षा 2022 – प्रवेश पत्र की एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 | MP Board Supplementary Result, Admit Card, Time Table

स्टेप-4 अब यहां आपको पहले वाले बॉक्स में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं का रोल नंबर और दूसरे वाले बॉक्स में कैप्चर कोड भरकर Generate Admit Card वाले बटन पर क्लिक करना होगा।

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 | MP Board Supplementary Result, Admit Card, Time Table

Generate Admit Card वाले बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 का प्रवेश पत्र आ जाएगा।

इस प्रकार आप मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी कक्षा 10वीं और 12वीं का mp board supplementary exam admit card डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 का समय-

मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार हायर सेकेण्डरी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षा, हाईस्कूल पूरक परीक्षा एवं हायर सेकण्डरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) सप्लीमेंट्री परीक्षा का समय प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा।

कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 21 जून से शुरू होगी ओर 1 जुलाई 2022 को समाप्त होगी इसी प्रकार कक्षा 12वीं क़े समस्त विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 जून 2022 को होगी।

प्रायोगिक विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा

जिन विद्यार्थियों को प्रायोगिक विषयों में सप्लीमेंट्री आई है उन सभी पात्र विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा उसी दिन प्रातः सैद्धांतिक प्रश्न-पत्र सम्पन्न होने के बाद केन्द्राध्यक्षों द्वारा सम्पादित की जाएगी। अतः विद्यार्थियों को संबंधित परीक्षा केन्द्राध्यक्षों के संपर्क में रहना होगा।

विशेष परिस्थिति में आवश्यक होने पर मण्डल द्वारा तिथि एवं समय में परिवर्तन किया जा सकता है।

● सप्लीमेंट्री परीक्षा के लिए पात्र उन्हीं विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जिन्होंने नियत तिथि के पूर्व ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा कर दिया हो।

लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें

Join Telegram ChannelClick Here
Join WhatsApp Group (7)Click Here
Join Facebook GroupClick Here
माय डेली गाइडेड – होमClick Here

FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

Q : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा टाइम टेबल कब जारी होंगे?

Ans : 29 अप्रैल को mp board supplementary time table 2022 जारी कर दिया गया था, परन्तु चुनाव कार्यक्रम और तिथियों को ध्यान में रखते हुए MPBSE द्वारा 6 जून 2022 को कक्षा 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा टाइम टेबल में आंशिक संशोधन कर पुनः जारी किया गया हैं।

Q : कक्षा 10वीं एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कब से होंगी?

Ans : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 21 जून से 2 जुलाई 2022 तक आयोजित होगी।

Q : कक्षा 12वीं एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा कब से होंगी?

Ans : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार कक्षा 12वीं के समस्त विषयो की सप्लीमेंट्री परीक्षा 20 जून 2022 को आयोजित होगी।

Q : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

Ans : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 9 जून 2022 को कक्षा 10वीं और 12वीं के mp board supplementary admit card 2022 जारी कर दिए गए हैं।

Q : एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा 2022 फॉर्म कैसे भरे?

Ans : जिन विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में केवल एक विषय तथा कक्षा 10वीं में, दो विषयों में सप्लीमेंट्री आई है वे विद्यार्थी 19 जून 2022 तक MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर पूरक परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं।

Read More :

एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022

● मध्यप्रदेश रुक जाना नहीं योजना क्या है?

 मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना क्या हैं?

इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक Class 10th, 12th एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा क्या है, लास्ट डेट एवं पूरक परीक्षा एडमिट कार्ड, टाइम टेबल डाउनलोड कैसे करें के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Supplementary Exam 2022 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।

साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अर्पित है, मैं इस ब्लॉग का Writer और Founder हूँ और इस वेबसाइट के माध्यम से मैं शिक्षा जगत के समाचार, सरकारी योजनाएं तथा डेली शेयर होने वाली महत्वपूर्ण जानकारियां Share करता हूँ.

Leave a Comment