MP ITI Merit List 2021 In Hindi: एमपी आईटीआई कॉलेज में प्रवेश हेतु 22 जुलाई से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2021 को प्रारंभ कर दिया गया था। जिन छात्रों ने iti.mponline.gov.in पोर्टल के माध्यम से एमपी आईटीआई कॉलेज में प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था। ऐसे छात्रों की पहली, दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवी एवं छठवीं मेरिट लिस्ट को जारी कर दिया गया है। और एमपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार सातवीं मेरिट लिस्ट 8 नवम्बर 2021 एवं 13 नवम्बर 2021 को दो चरणो में जारी कर दी गई है।
नमस्कार दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि एमपी आईटीआई काउंसलिंग मेरिट लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें, Allotment letter कैसे डाउनलोड करें, डॉक्यूमेंट अपलोड कैसे करें, MP ITI first, second, third round merit list date कब जारी होगी आदि सभी सवालों के जवाब आपको इस आर्टिकल में मिल जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़ें।

एमपी आईटीआई कॉलेज में प्रवेश के लिए सीएलसी राउंड एक अंतिम मौका होता है। इस वर्ष भी सीएलसी के माध्यम से रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु 10 दिसंबर से 31 दिसंबर तक पोर्टल को खोला गया है।
Table of Contents
Highlight- MP ITI Merit List 2021 In Hindi
प्राधिकरण का नाम | कौशल विकास निदेशालय मध्य प्रदेश |
लेख विषय | एमपी आईटीआई मेरिट सूची |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
पाठ्यक्रम का प्रकार | आईटीआई डिप्लोमा पाठ्यक्रम |
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2021 |
आधिकारिक वेबसाइट | iti.mponline.gov.in |
एमपी आईटीआई आवेदन 2021
एमपी आईटीआई सत्र 2021 में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन की प्रक्रिया को चालू कर दिया गया था। पहले आवेदन की अंतिम डेट 15 सितम्बर 2021 थी, परंतु इसे बढ़ाकर 30 नवम्बर 2021 कर दिया गया था तथा अंतिम चरण मेँ प्रवेश हेतु रजिस्ट्रेशन के लिए 10 दिसंबर 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक पुनः पोर्टल को खोला गया था।
जो छात्र एमपी आईटीआई 2021 प्रवेश के लिए आवेदन करना चाहते हैं ऐसे छात्र स्वयं एमपी आईटीआई की आधिकारिक पोर्टल iti.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
एमपी आईटीआई आवेदन फीस
एमपी आईटीआई 2021 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फीस 85/- रुपये है। जिसमें 35 रुपए का भुगतान रजिस्ट्रेशन के समय करना होगा और 50 रुपए ट्रेड का चुनाव करने बाद लिए जाएँगे। छात्र डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से इस आवेदन शुल्क को भर सकते हैं।
एमपी आईटीआई आवेदन सुधार
आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद यदि किसी छात्र से आवेदन या रजिस्ट्रेशन करते समय कोई गलती हो गयी हो अथवा चुनी हुई ट्रेड में संशोधन करना चाहता हो। तो ऐसे छात्र आवेदन पत्र संसोधन ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकेंगे। जो छात्र आवेदन में संसोधन करना चाहते हैं उन्हें 15/- रूपए पोर्टल का शुल्क जमा करना होगा।
यह भी पढ़ें :
● मध्यप्रदेश विमर्श पोर्टल क्या है?
● पैन कार्ड में मोबाइल नंबर कैसे जोड़ें?
महत्वपूर्ण तिथियां- एमपी आईटीआई काउंसलिंग 2021
आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2021 |
एमपी आईटीआई प्रथम मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 14 अगस्त 2021 |
प्रथम मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 16 अगस्त से 18 अगस्त 2021 |
एमपी आईटीआई दूसरी मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 24 अगस्त 2021 |
दूसरी मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 25 अगस्त से 27 अगस्त 2021 |
एमपी आईटीआई तृतीय मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 15 सितम्बर 2021 |
तृतीय मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 4 सितम्बर से 6 सितम्बर 2021 |
चॉइस फिलिंग पुनः प्रारंभ | 8 सितम्बर से 15 सितम्बर 2021 |
एमपी आईटीआई चौथी मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 30 सितम्बर 2021 |
चौथी मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2021 |
एमपी आईटीआई पांचवी मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 9 अक्टूबर 2021 |
पांचवी मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 11 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2021 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग पुनः प्रारंभ | 15 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2021 |
एमपी आईटीआई छठवीं मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 26 अक्टूबर 2021 |
छठवीं मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2021 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग पुनः प्रारंभ | 1 नवम्बर 2021 से 7 नवम्बर 2021 |
एमपी आईटीआई सातवीं मेरिट सूची 2021 (चरण-1) | 8 नवम्बर 2021 |
चरण-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की उपस्थिति | 8 नवम्बर 2021 से 9 नवम्बर 2021 |
उपथित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन | 10 नवम्बर 2021 से 11 नवम्बर 2021 |
एमपी आईटीआई सातवीं मेरिट सूची 2021 (चरण-2) | 13 नवम्बर 2021 |
चरण-1 में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की उपस्थिति | 16 नवम्बर 2021 |
उपथित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन | 17 नवम्बर 2021 से 18 नवम्बर 2021 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग पुनः प्रारंभ | 25 से 30 नवम्बर 2021 (नोट: प्रत्येक दिवस में नई चॉइस फिलिंग मान्य होगी) |
एमपी आईटीआई आठवीं मेरिट सूची 2021 (प्रकाशन तिथि) | 25 से 30 नवम्बर 2021 (नोट: मेरिट सूची कॉलेज द्वारा दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रतिदिन जारी होगी) |
आठवीं मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 25 नवम्बर 2021 से 30 नवम्बर 2021 |
प्रतिदिन- सीएलसी के माध्यम से प्रवेश | 10 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 |
रजिस्ट्रेशन एवं चॉइस फिलिंग पुनः प्रारंभ | 10 से 31 दिसंबर 2021 (नोट: प्रत्येक दिवस में नई चॉइस फिलिंग मान्य होगी) |
CLC के माध्यम से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए प्रवेश | 10 से 31 दिसंबर 2021 (नोट: मेरिट सूची कॉलेज द्वारा दोपहर 2:00 बजे के बाद प्रतिदिन जारी होगी) |
महत्वपूर्ण लिंक (iti.mponline.gov.in)
एमपी आईटीआई ऑफिसियल वेबसाइट | Click here |
एमपी आईटीआई मेरिट सूची 2021 | Click here |
एमपी आईटीआई ऑनलाइन आवेदन | Click here |
एमपी आईटीआई रसीद (द्वितीय प्रति) | Click here |
एमपी आईटीआई पासवर्ड पुनः प्राप्त करें | Click here |
एमपी आईटीआई काउंसलिंग मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
ऑनलाइन एमपी आईटीआई काउंसलिंग मेरिट लिस्ट 2021 देखने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आप यह YouTube Video भी देख सकते हैं।
How To Check MP ITI Merit List
स्टेप-1. आईटीआई मेरिट लिस्ट देखने के लिए आपको को सबसे पहले एमपी आईटीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Direct Link: iti.mponline.gov.in
ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही एमपी आईटीआई का होम पेज ओपन हो जाएगा।
स्टेप-2. अब आपको MP iti Counseling वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप-3. जैसे ही आप MP iti Counselling लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा।
स्टेप-4. अब आपको आईटीआई ऑनलाइन काउंसलिंग में नीचे की ओर चयन सूची (Merit List) के विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
स्टेप-5. चयन सूची पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होगा यहां आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं पासवर्ड को डालकर Get Details पर क्लिक करना होगा।
Get Details पर क्लिक करते ही आपके सामने MP ITI Merit List 2021 ओपन होकर आ जाएगी। इस प्रकार आप घर बैठे ऑनलाइन एमपी आईटीआई काउंसलिंग मेरिट लिस्ट 2021 देख सकते हैं।
एमपी आईटीआई Allotment Letter कैसे डाउनलोड करें?
ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप मेरिट सूची देख सकते हैं। इसके बाद Allotment Letter डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
● दस्तावेज की साइज Minimum 30 KB और Maximum 200 KB से अधिक नहीं होना चाहिए।
● दस्तावेज .jpg फॉर्मेट में होने चाहिए।
दस्तावेज अपलोड-
● 10वीं की अंकसूची।
● म. मूल निवासी प्रमाण-पत्र/निवास प्रमाण-पत्र।
● जाति प्रमाण पत्र।
● आय प्रमाण पत्र।
मेरिट सूची में नीचे की ओर आवंटित किये गए संस्थान एवं ट्रेड की जानकारी होगी।
यदि आप मेरिट सूची में आवंटित किए गए संस्थान एवं ट्रेड में प्रवेश नहीं लेना चाहते अर्थात अपग्रेड करना चाहते हैं तो हां को सिलेक्ट करें अथवा नहीं को सिलेक्ट करें।
अब Proceed To View Allotment Letter पर क्लिक करें। इस प्रकार आप एमपी आईटीआई Allotment Letter डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी आईटीआई काउंसलिंग 2021
जिन छात्रों के नाम 14 अगस्त, 24 अगस्त, 15 सितंबर, 30 सितंबर, 9 अक्टूबर एवं 26 अक्टूबर को जारी की गई MP ITI Merit List 2021 में आया है। ऐसे छात्र आईटीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार तय समय में अपने डॉक्यूमेंट के साथ आवंटित किये गए संस्थान में पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।
यदि छात्र शेड्यूल में तय की गई सूची के अनुसार आवंटित किये गए संस्थान में नहीं पहुंचता है। तो उसका प्रवेश निरस्त कर दिया जाता है और आने वाली अगली लिस्ट में किसी अन्य उम्मीदवार को एडमिशन दे दिया जाता है।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट ऑनलाइन कैसे देखें?
Ans : आधिकारिक वेबसाइट iti.mponline.gov.in. पर जाकर आप एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
Q : एमपी आईटीआई में प्रवेश के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
Ans : एमपी आईटीआई में प्रवेश के लिए छात्र कम से कम कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
Q : एमपी आईटीआई में प्रवेश के लिए क्या कोई परीक्षा होती है?
Ans : एमपी आईटीआई में प्रवेश के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाती है। छात्र का चयन कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
Q : एमपी आईटीआई सीएलसी राउंड कब शुरू होगा?
Ans : एमपी आईटीआई में प्रवेश हेतु सीएलसी राउंड 10 दिसंबर 2021 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2021 तक चलेगा।
Q : एमपी आईटीआई में आवेदन करने की लास्ट डेट क्या है?
Ans : एमपी आईटीआई में आवेदन एवं चॉइस फिलिंग करने की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2021 है।
Read More :
● रुक जाना नहीं योजना (MPSOS) क्या है?
● Whatsapp पर Covid-19 Vaccine Certificate कैसे प्राप्त करें?
● कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र-विभिन्न तरीको से कैसे डाउनलोड करे?
इस लेख में हमने एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट कैसे देखें, डॉक्यूमेंट अपलोड कैसे करें एवं Allotment letter कैसे डाउनलोड करें के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP ITI Merit List 2021 से रिलेटेड कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।
Kya mp iti 6th round 2021 me fir se choice filling karni padegi.
Ha 6th round ke liye fir se choice filling karani padegi.