एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023: एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे देखें, एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री का रिजल्ट कब आएगा 2023, mp board supplementary result 2023 kaise dekhe, mp board supplementary result 2023 kab aayega, link, date, (mp board 10th supplementary result 2023, mp board 12th supplementary result 2023)
एमपीबीएसई द्वारा हर वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं का पूरक परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं के वे विद्यार्थी जिन्होंने जुलाई 2023 में आयोजित की गई सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 दी है। ऐसे विद्यार्थियों का रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा।
Highlight- MP Board Supplementary Result 2023 In Hindi
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 |
शैक्षणिक सत्र | 2022-23 |
कक्षा | 10वीं एवं 12वीं |
कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट | 29 अगस्त 2023 (जारी) |
कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट | Coming Soon |
हेल्पलाइन नंबर | 18002330175 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 (mp board supplementary result 2023 date)
मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस वर्ष हायर सेकेण्डरी के समस्त विषयों की पूरक परीक्षा 17 जुलाई 2023 को एवं हाईस्कूल पूरक परीक्षा तथा हायर सेकण्डरी व्यावसायिक (द्वितीय अवसर) के विषयों की पूरक परीक्षा 18 से 27 जुलाई 2023 तक आयोजित की गई थी।
अब इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के सभी विद्यार्थी सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, परंतु हम आपको बता दें, अभी तक मंडल की ओर से केवल कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सप्लीमेंट्री रिजल्ट संबंधी आधिकारिक नोटिस एवं कंफर्म डेट नहीं आई है।
Join Groupएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? (mp board supplementary result 2023 kab aayega)
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) द्वारा पूरक परीक्षा परिणाम हर वर्ष कक्षा 10वीं और 12वीं (पूरक) सप्लीमेंट्री परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग एक माह के अंदर पूरक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाता है। इस वर्ष भी एमपीबीएसई द्वारा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर 29 अगस्त को एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 जारी कर दिया गया है एवं कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा।
पिछले वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं की (पूरक) सप्लीमेंट्री परीक्षा 2022 का आयोजन जून-जुलाई में किया गया था तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की (पूरक) सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम 3 अगस्त 2022 को जारी कर दिया गया था।
एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे देखें? (mp board supplementary result kaise dekhe)
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) द्वारा एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन अपना एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं (पूरक) सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट 2023 देखने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Step-1 एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां क्लिक करें-
Step-2 लिंक पर क्लिक करते ही आप मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे, होम पेज पर आपको परीक्षा परिणाम/Exam Result का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
परीक्षा परिणाम/Exam Result पर क्लिक करते ही आपके सामने एग्जामिनेशन रिजल्ट की एक नई विंडो ओपन हो जाएगी।
Step-3 यहां पर आपको MPBSE – HSSC (Class 10th) Supplementary Examination Results – 2023 तथा MPBSE – HSSC (Class 12th) Supplementary Examination Results – 2023 की लिंक दिखाई देगी, उस पर क्लिक करें।
Step-4 अब एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें पहले वाले बॉक्स में आपको अपना रोल नंबर तथा दूसरे वाले बॉक्स में एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट बटन पर क्लिक कर देना।
सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने आपका कक्षा दसवीं और बारहवीं पूरक परीक्षा परिणाम ओपन हो जाएगा।
इस प्रकार आप घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कक्षा 10वीं और 12वीं एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 देख सकते हैं।
Join Groupएमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023- महत्वपूर्ण लिंक (mpbse.nic.in)
ऑफिसियल वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
10th supplementary result 2023 | Coming Soon |
12th supplementary result 2023 | यहां क्लिक करें |
Share & Join सोशल मीडिया ग्रुप- #mydailyguided
टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |
व्हाट्सएप ग्रुप | यहां क्लिक करें |
फेसबुक ग्रुप | यहां क्लिक करें |
माय डेली गाइडेड – होमपेज | यहां क्लिक करें |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 कब आएगा?
Ans : अगस्त 2023 तक.
Q: 10th सप्लीमेंट्री का रिजल्ट कब आएगा 2023
Ans : बहुत जल्द.
Q : 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट कब आएगा?
Ans : 29 अगस्त 2023 (जारी)
Q : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री का रिजल्ट कैसे देखें?
Ans : MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट से.
Q : एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : mpbse.nic.in
यह भी पढ़ें-
● मध्यप्रदेश शैक्षणिक कैलेंडर 2023
● एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2023
● एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2023
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री रिजल्ट के बारे में बताया है। इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई प्रश्न हो तो कमेंट करके जरूर पूछें, साथ ही आपको यदि यह जानकारी उपयोगी लगी हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें धन्यवाद।