MP Ruk Jana Nahi Result 2025: मध्यप्रदेश, राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (mpsos) द्वारा एमपी बोर्ड परीक्षा में असफल कक्षा 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों के लिए एमपी रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत पुनः परीक्षा प्रतिवर्ष रुक जाना नहीं प्रथम अवसर (RJNY-1) एवं रुक जाना नहीं द्वितीय अवसर परीक्षा (RJNY-2) के रूप में दो बार जून व दिसंबर माह में आयोजित की जाती है।
एमपी रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत आयोजित प्रथम एवं द्वितीय अवसर परीक्षा (RJNY-1,2) का रिजल्ट परीक्षा समाप्त होने के लगभग 1 माह के अंदर घोषित कर दिया जाता है। परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट तथा मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं।
इस लेख में हम MP Board Ruk Jana Nahi Result 2025 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट कैसे देखें, कब आएगा, 10वीं–12वीं RJNY परीक्षा की डेट, रिजल्ट लिंक और ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर चेक करने की प्रक्रिया के बारे में जानेंगे।
Highlight- MP Ruk Jana Nahi Result 2025 In Hindi
बोर्ड का नाम | मध्यप्रदेश, राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) |
लेख विषय | एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2025 |
कक्षा 10वीं की RJNY-1 परीक्षा | 2 जून से 12 जून 2025 |
कक्षा 12वीं की RJNY-1 परीक्षा | 2 जून से 17 जून 2025 |
कक्षा 10वीं पार्ट-1 रिजल्ट | 30 जून 2025 (जारी) |
कक्षा 12वीं पार्ट-1 रिजल्ट | 30 जून 2025 (जारी) |
RJNY-1 & RJNY-2 Result Link | उप्लब्ध हैं |
हेल्पलाइन नंबर | 0755-2552106, 2671066 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.mpsos.nic.in |
एमपी रुक जाना नहीं फॉर्म 2025 – MP Ruk Jana Nahi Form Last Date 2025
एमपी रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत ऐसे विद्यार्थी जो रुक जाना नहीं प्रथम अवसर परीक्षा (RJNY-1) में जो भी विद्यार्थी सफल नहीं हो पाये है उन्हें चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वे विद्यार्थी पुनः दिसम्बर 2025 में होने वाली रुक जाना नहीं द्वितीय अवसर परीक्षा (RJNY-2) के लिए एम.पी. ऑनलाइन किओस्क पर जाकर दिनांक जुलाई 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट कब आएगा? – MP Ruk Jana Nahi Result 2025 Date
Ruk jana nahi june 2025 result: माह जून 2025 में आयोजित कक्षा 12वीं एवं कक्षा 10वीं का रुक जाना नहीं प्रथम अवसर परीक्षा (RJNY-1) का परिणाम दिनांक 30 जून 2025, दिन सोमवार को एक साथ ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है। इस बार रुक जाना नहीं परीक्षा में 32 हजार 749 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। ये एमपी बोर्ड, सीबीएसई और मदरसों के स्ट्रडेंट हैं।
Ruk jana nahi december 2024 result : माह दिसंबर 2024 में आयोजित रुक जाना नहीं द्वितीय अवसर परीक्षा (RJNY-2) का परिणाम आज जनवरी 2025 को घोषित कर दिया गया है।
एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट कैसे देखें? – MP Ruk Jana Nahi Result Kaise Dekhe 2025
मध्यप्रदेश, राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा “एमपी रुक जाना नहीं योजना” के अंतर्गत कक्षा 10वीं, 12वीं रुक जाना नहीं प्रथम अवसर (RJNY-1) तथा रुक जाना नहीं द्वितीय अवसर परीक्षा (RJNY-2) में सम्मलित होने वाले विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम हर वर्ष mpsos की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है।
माह जून, रुक जाना नहीं (पार्ट-1) व माह दिसंबर, रुक जाना नहीं (पार्ट-2) परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर की आवश्यकता होती है, रोल नंबर आप अपने एडमिट कार्ड से देख सकते हैं।
चलिए अब जान लेते हैं कि घर बैठे ऑनलाइन “रुक जाना नहीं” पार्ट-1, पार्ट-2 रिजल्ट कैसे देख सकते हैं। MPSOS द्वारा जारी एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट देखने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Step-1 कक्षा 10वीं और 12वीं “रुक जाना नहीं” पार्ट-1, पार्ट-2 परीक्षा का रिजल्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले म. प्र. राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां क्लिक करें-
Step-2 लिंक पर क्लिक करते ही आप म. प्र. राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। होम पेज पर आपको Result/Migration का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Step-3 अब जैसे ही आप Result/Migration के विकल्प पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कुछ इस प्रकार का एक नया पेज ओपन होगा।
Step-4 अब यहां आपको ऊपर की ओर Result Exam June एवं Result Exam December के नीचे दिख रही पहली लिंक “RUK Jana Nahi” Yojna Exam Class 10th & 12th पर क्लिक कर देना है।
पहली लिंक क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार का एक नया पेज ओपन हो जाएगा।
Step-5 अब यहां आपको पहले वाले बॉक्स में अपनी कक्षा को सेलेक्ट करना है तथा दूसरे वाले बॉक्स में अपने रोल नंबर को भरकर, नीचे दिए गए Login बटन पर क्लिक कर देना है।
Login बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन के सामने ओपन हो जाएगा, अब आप इसका स्क्रीनशॉट ले सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप ऊपर बताई गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करके MPSOS द्वारा जारी किए गए MP Ruk Jana Nahi Result को ऑनलाइन घर -बैठे देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड रुक जाना नहीं रिजल्ट 2025- महत्वपूर्ण लिंक (mpsos.nic.in)
परीक्षा का नाम | कक्षा | सेशन | रिजल्ट लिंक |
---|---|---|---|
एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा (RJNY-1) | 10वीं | जून 2025 | यहां क्लिक करें |
एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा (RJNY-1) | 12वीं | जून 2025 | यहां क्लिक करें |
एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा (RJNY-2) | 10वीं | दिसंबर 2024 | यहां क्लिक करें |
एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा (RJNY-2) | 12वीं | दिसंबर 2024 | यहां क्लिक करें |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2025 (Part-1) कब आएगा?
Ans : एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा जून 2025 के रिजल्ट को 30 जून 2025 को घोषित किया गया है।
Q : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2024 (Part-2) कब आएगा?
Ans : एमपी रुक जाना नहीं परीक्षा दिसंबर 2024 के रिजल्ट को जनवरी 2025 को घोषित किया गया है।
Q : एमपी रुक जाना नहीं योजना का रिजल्ट कैसे चेक करें?
Ans : MP Ruk Jana Nahi Result 2025 चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, “Ruk Jana Nahi Result” लिंक पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करें।
Q : एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट देखने की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans : MP Ruk Jana Nahi Result 2025 की आधिकारिक वेबसाइट है – www.mpsos.nic.in
Q : क्या एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट में पुनर्मूल्यांकन (rechecking) का विकल्प है?
Ans : नहीं, RJNY परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन या रीचेकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती है।
Read More :
● मध्यप्रदेश शैक्षणिक कैलेंडर 2025
● एमपी आईटीआई मेरिट लिस्ट 2025
● एमपी फ्री लैपटॉप योजना क्या हैं?
इस लेख में हमने MP Board Ruk Jana Nahi Result 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे – रिजल्ट कब आएगा, RJNY परीक्षा तिथि, कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कैसे देखें, रिजल्ट लिंक और mpsos.nic.in से संबंधित जानकारी विस्तार से साझा की है।
यदि आपको एमपी रुक जाना नहीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी जानकारी उपयोगी लगी हो, तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें। अगर आपके मन में कोई सवाल है, तो नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें — हम जल्द से जल्द उत्तर देने की कोशिश करेंगे।