MP Board Result 2022 Kaise Dekhe In Hindi: मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। अब सभी विद्यार्थी रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो जाने के बाद लगभग 1 से 2 महीने के बीच में एमपी बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम को जारी कर दिया जाता है।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा? एवं Class 10th, 12th MP Board Result Kaise Dekhe के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Highlight- MP Board Result 2022 Kaise Dekhe
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | एमपी बोर्ड रिजल्ट 2022 |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
कक्षा 10वीं की परीक्षा | 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 |
कक्षा 12वीं की परीक्षा | 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 |
कक्षा 10वीं का रिजल्ट | 29 अप्रैल 2022 (दोपहर 1:00 बजे) |
कक्षा 12वीं का रिजल्ट | 29 अप्रैल 2022 (दोपहर 1:00 बजे) |
हेल्पलाइन नंबर | 18002330175 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpresults.nic.in |
हर साल मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाता है। जिसे आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.In या www.mpresults.nic.In पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस वर्ष का कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट 29 अप्रैल 2022 को ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है।
एमपी बोर्ड मेरिट लिस्ट 2022 कैसे देखें?
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की राज्य स्तर मेरिट सूची एवं जिलेवार मेरिट सूची को जारी कर दिया गया है। जिसे आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा आप इस लेख के माध्यम से भी कक्षा 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की Mp board topper list 2022 को डाउनलोड कर सकते हैं।
MP Board class 10th topper list 2022 | Download |
Class 10th district wise merit list 2022 | Download |
MP Board class 12th topper list 2022 | Download |
Class 12th district wise merit list 2022 | Download |
एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 2022 कब आएगा?
एमपी बोर्ड में अध्ययनरत कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के विद्यार्थी जो अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उनके लिए एक अच्छी खबर है। कक्षा 10वीं और 12वीं का भी परीक्षा परिणाम अप्रैल के आखरी सप्ताह तक जारी किया जा ना था। जिसकी डेट को जारी कर दिया गया है।
एमपी बोर्ड के School Education Departme ने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी दी है, कि 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 01:00 बजे Mp board 10th/12th Result 2022 जारी होगा।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश के द्वारा 29 अप्रैल 2022 को दोपहर 01:00 बजे एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट केे जारी होनेेे के बाद सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट सबसे पहले देखना चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं। आप अपना रिजल्ट कैसेे देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन को देखने के लिए रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होती है। यह दोनों इंफॉर्मेशन आपको अपने एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) में मिल जाएंगी।
एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम हर वर्ष ऑनलाइन एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाता है। चलिए अब स्टेप बाय स्टेप जानते हैं कि घर बैठे अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें।
स्टेप-1 एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Direct Link : mpresults.nic.in
ऊपर दी गई डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने कुछ इस प्रकार का एक नया पेज ओपन होगा।

स्टेप-2 यदि आप कक्षा दसवीं का रिजल्ट चेक कर रहे हैं तो आपको MPBSE – HSC (Class 10th) Examination Result- 2022 {एमपीबीएसई – एचएससी (कक्षा 10वीं) परीक्षा परिणाम -2022} वाली लिंक पर क्लिक करना होगा।
जैसे ही आप रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार का एक नया पेज ओपन होगा।

स्टेप-3 अब यहां पर आपको दो बॉक्स दिखाई देंगे जिसमें से पहले बॉक्स (Enter your roll no.) में आपको अपना कक्षा दसवीं का रोल नंबर डालना होगा तथा दूसरे बॉक्स (Enter Application no.) में आपको अपना एप्लीकेशन नंबर डालना होगा। यह दोनों जानकारी आपको अपने कक्षा दसवीं के प्रवेश पत्र पर मिल जाएंगी।
स्टेप-4 इसके बाद आप जैसे ही (प्रस्तुत) Submit बटन पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन के सामने आपका कक्षा दसवीं का रिजल्ट ओपन हो जाएगा अब आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर उसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रख सकते हैं।
इस प्रकार आप आसानी से ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके mp board class 10th ka result check कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
इसी प्रकार एमपी बोर्ड द्वारा जारी किए गए कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम को देखने के लिए आपको निम्न स्टेप को फॉलो करना होगा-
■ सबसे पहले आपको एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Direct Link : mpresults.nic.in
■ यहां पर आपको MPBSE – HSC (Class 12th) Examination Result- 2022 {एमपीबीएसई – एचएससी (कक्षा 12वीं) परीक्षा परिणाम -2022} वाली लिंक पर क्लिक करना होगा।
■ जैसे ही आप रिजल्ट वाली लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने कुछ इस प्रकार का एक नया पेज ओपन होगा।

■ अब यहां पर आपको अपने कक्षा बारहवीं के प्रवेश पत्र में से रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर को भरकर सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करना होगा।
■ जैसे ही आप सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा अब आप इसे देख सकते हैं व आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रकार आप आसानी से ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके mp board class 12th ka result check कर सकते हैं।
इन वेबसाइट पर देख सकते हैं परिणाम
■ mpbse.mponline.gov.in
■ www.mpresults.nic.in
■ www.mpbse.nic.in
लटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड 10th क्लास का रिजल्ट 2022 कब आएगा?
Ans : 29 अप्रैल 2022 (दोपहर 1:00 बजे) एमपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है।
Q : एमपी बोर्ड 12th क्लास का रिजल्ट 2022 कब आएगा?
Ans : 29 अप्रैल 2022 (दोपहर 1:00 बजे) एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2022 जारी कर दिया गया है।
Q : एमपी बोर्ड टॉपर लिस्ट 2022 कैसे देखें?
Ans : आप एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट से कक्षा 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।
Q : एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2021 में SUPTH का क्या अर्थ है?
Ans : यदि किसी विषय में SUPTH लिखा है इसका मतलब है छात्र उस विषय में फेल हो गया है अब उससे पूरक परीक्षा देने के लिए उपस्थित होना होगा।
Q : यदि वार्षिक परीक्षा परिणाम में नाम गलत अंकित हो तो मुझे क्या करना चाहिए?
Ans : यदि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट 2022 मैं आपका नाम गलत अंकित हो जाता है तो इस स्थिति में छात्र को अपने स्कूल या बोर्ड के अधिकारियों से संपर्क करना होगा।
Read More :
● मध्यप्रदेश सुपर 100 योजना क्या हैं?
● एमपी बोर्ड एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
● 9वीं और 11वीं का परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब आएगा एवं Class 10th, 12th MP Board Result Kaise Dekhe के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही आपको यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।
MP Board Ka Result Kaise Nikale
Rakesh जी, आप इस आर्टिकल की मदद से एमपी बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकते हैं यदि आपको कोई परेशानी आ रही है तो हमें व्हाट्सएप पर मैसेज करें। 👉 Click Here
thank you for comment us.