MP Board 5th 8th Supplementary Result 2025 In Hindi: मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (RSK), भोपाल द्वारा आयोजित की गई कक्षा 5वीं एवं 8वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जून 2025 में संपन्न कराई गई थी। इस पूरक परीक्षा में उन छात्रों को शामिल होने का अवसर मिला, जो मुख्य परीक्षा में फेल हो गए थे या किसी कारणवश परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। कई वर्षों के अंतराल के बाद यह पूरक परीक्षा पहली बार जून 2024 में और अब जून 2025 में पुनः आयोजित की गई, जिससे हजारों छात्रों को दोबारा पास होने का अवसर मिला।
इस शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत अब राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा 5वीं एवं 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम भी ऑनलाइन जारी किया जाना है। सप्लीमेंट्री रिजल्ट को नियमित बोर्ड परीक्षा के समकक्ष मान्यता दी गई है, जिससे छात्रों को अगली कक्षा में प्रमोट होने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी।
इस लेख में आप जानेंगे कि एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब जारी हुआ है और इसे ऑनलाइन कैसे चेक करें। हम आपको रिजल्ट चेक करने की स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया और जरूरी लिंक की पूरी जानकारी देने वाले हैं, इसलिए पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Highlight- MP Board 5th 8th Supplementary Result 2025
संबंधित विभाग | राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश |
लेख विषय | एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
कक्षा | पांचवीं व आठवीं |
सप्लीमेंट्री परीक्षा तिथि | 2 जून से 9 जून 2025 (संशोधित) |
रिजल्ट जारी होने की तिथि | 20 जून 2025 (दोपहर 3 बजे) |
डायरेक्ट लिंक | यहाँ क्लिक करें |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.rskmp.in |
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट – MP Board 5th 8th Supplementary Result 2025
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2024-25 में मध्यप्रदेश के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में कक्षा पांचवीं व आठवीं बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित एवं फेल विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा का आयोजन 2 जून से 9 जून 2025 तक किया गया था। इसके बाद कक्षा पांचवीं और आठवीं की पूरक परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया गया था।
RSK द्वारा प्रत्येक जिले में जल्द से जल्द पूरक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने एवं पंद्रह दिनों के भीतर विद्यार्थियों के मार्क्स पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे। ताकि समय पर एमपी बोर्ड कक्षा पांचवीं व आठवीं पूरक परीक्षा का परिणाम जारी किया जा सके।
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कब आएगा? – MP Board 5th 8th Supplementary Result 2025 Kab Aayega
मध्यप्रदेश में राज्य शिक्षा केन्द्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड पैटर्न पुनः परीक्षा 2025 के परिणाम 20 जून, शुक्रवार को दोपहर 3 बजे घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी, उनके अभिभावक और शिक्षकगण यह परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रोल नंबर / समग्र ID नंबर दर्ज करके ऑनलाइन देख सकते हैं। साथ ही, संबंधित शिक्षक और संस्था प्रमुख अपनी स्कूल का विद्यार्थीवार परिणाम भी इसी पोर्टल से प्राप्त कर सकेंगे।
गौरतलब है कि कक्षा 5वीं और 8वीं की यह सप्लीमेंट्री परीक्षा में प्रदेश की शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के कक्षा 5वीं के 86,000+ और कक्षा 8वीं के 1,24,000+ से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रदेशभर में 322 मूल्यांकन केन्द्र बनाए गए थे, जहां 22,000 से अधिक शिक्षकों द्वारा अंकों की ऑनलाइन एंट्री पोर्टल पर दर्ज की गई।
एमपी बोर्ड 5वीं 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट कैसे चेक करें? – MP Board 5th 8th Supplementary Result 2025 Kaise Check Kare
राज्य शिक्षा केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री (पूरक) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। यदि आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन कक्षा पांचवीं व आठवीं का सप्लीमेंट्री का रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा
● Step-1: सबसे पहले आपको राज शिक्षा केंद्र द्वारा जारी पब्लिक रिजल्ट लिंक पर क्लिक करके Exam Result : 2024-25 (Score Card, Class 5th and 8th) वाले पेज पर पहुंचना होगा।
● Step-2: लिंक पर क्लिक करते हुए आपके सामने एक पेज ओपन होगा, यहां पहले वाले बॉक्स में आपको अपना रोल नंबर या समग्र आईडी एवं दूसरे वाले बॉक्स में कैप्चर भर देना है।
● Step-3: दी गई उपरोक्त जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए Show के बटन पर क्लिक कर दे, क्लिक करते करते ही आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा।
इस प्रकार आप घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन कक्षा पांचवीं व आठवीं का सप्लीमेंट्री का रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कक्षा पांचवीं व आठवीं का सप्लीमेंट्री का रिजल्ट 2025- महत्वपूर्ण लिंक (rskmp.in)
विवरण | लिंक |
---|---|
आधिकारिक वेबसाइट | rskmp.in – ऑफिशियल पोर्टल |
कक्षा 5वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 | 5वीं रिजल्ट यहाँ देखें |
कक्षा 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 | 8वीं रिजल्ट यहाँ देखें |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 कब जारी हुआ?
Ans : एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट 20 जून 2025 को दोपहर 3 बजे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।
Q: MP Board Supplementary Result 2025 कैसे चेक करें?
Ans : छात्र rskmp.in वेबसाइट पर जाकर समग्र आईडी और कैप्चा दर्ज कर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Q: MP Board 5th 8th Supply Result 2025 चेक करने के लिए किन दस्तावेज़ों की ज़रूरत है?
Ans : रिजल्ट देखने के लिए छात्र को केवल समग्र ID नंबर और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।
Q: MP Board सप्लीमेंट्री रिजल्ट में पास होने के लिए कितने अंक चाहिए?
Ans : छात्र को हर विषय में न्यूनतम 33% अंक लाना जरूरी है ताकि वे पूरक परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए जा सकें।
Q: क्या MP Board 5th 8th सप्लीमेंट्री रिजल्ट से अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा?
Ans : हां, पूरक परीक्षा में पास होने के बाद छात्र को अगले कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा।
Q: MP Board 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक क्या है?
Ans : डायरेक्ट लिंक: https://www.rskmp.in/BoardExam/Result.aspx
Read More :
● एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं 8वीं पूरक परीक्षा 2025
● 5वीं, 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कैसे देखें?
● एमपी फ्री लैपटॉप योजना क्या हैं?
इस लेख में हमने आपको एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 के रिजल्ट से जुड़ी पूरी जानकारी साझा की है — जैसे कि परीक्षा तिथि, टाइम टेबल, एडमिट कार्ड और रिजल्ट कैसे चेक करें। अगर आपको अभी भी mp board 5th 8th supplementary result 2025 से संबंधित कोई सवाल है, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, हम जल्द से जल्द जवाब देने की कोशिश करेंगे।
अगर यह जानकारी आपको उपयोगी लगी हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों, सहपाठियों, अभिभावकों और स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप या फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इससे वे छात्र भी आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे जो जानकारी से वंचित हैं।
धन्यवाद और शुभकामनाएं!