MP Board Exam Pattern 2022-23 In Hindi : मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2022-23 में होने वाली हाई स्कूल परीक्षा एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया गया हैं। एमपीबीएसई द्वारा इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश लेने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2022-23 एमपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 क्या है, MPBSE द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न एवं क्लास 10th, 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23 के बारे में स्टेप बाय स्टेप जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी MP Board Exam Pattern 2023 के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिये इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
Highlight- MP Board Exam Pattern 2023 In Hindi
बोर्ड का नाम | मध्यप्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) |
लेख विषय | एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 |
शैक्षणिक सत्र | 2022-23 |
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा पैटर्न 2023 | 8 जून 2022 (जारी) |
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा पैटर्न 2023 | 8 जून 2022 (जारी) |
परीक्षा का मोड | ऑफलाइन |
परीक्षा अवधि | 3 घंटे |
कक्षा 10वीं एवं 12वीं पासिंग मार्क्स | 33% (Theory + Practical/Project) |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
MP Board Exam Pattern 2022-23
एमपीबीएसई द्वारा जारी mp board new exam pattern 2022-23 के अनुसार एमपी बोर्ड का पेपर सीबीएसई की तरह ही तैयार किया जाएगा, लेकिन मार्क्स डिस्ट्रीब्यूशन अलग रहेगा। पहली बार कक्षा 10वीं वालों के सभी विषयों का पेपर 75 मार्क्स का आएगा, जिसमें 25 मार्क्स आपके प्रोजेक्ट के रहेंगे। तथा जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं उन विषयों की प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं में जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं उन विषयों का पेपर 80 मार्क्स का आएगा, जिसमें 20 मार्क्स प्रोजेक्ट के रहेंगे। और जिन विषयों में प्रैक्टिकल होते हैं उन विषयों का पेपर 70 मार्क्स का आएगा, जिसमें 30 मार्क्स आपके प्रोजेक्ट के रहेंगे। आपको प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट कार्य के नंबर आपके स्कूल के द्वारा प्रदान किए जाएंगे।
Join Groupक्लास 10th एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2022-23
एमपीबीएसई द्वारा जारी एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 10वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) होती हैं और जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) नहीं होती हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार 75 मार्क्स के आएंगे और 25 मार्क्स प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रायोगिक परीक्षा देनी होगी या प्रोजेक्ट बनाने होंगे।
विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक / प्रोजेक्ट कार्य | कुल अंक |
हिन्दी | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
अंग्रेजी | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
संस्कृत | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
गणित | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
विज्ञान | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
सामाजिक विज्ञान | 75 अंक | 25 अंक | 100 अंक |
क्लास 12th एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2022-23
एमपीबीएसई द्वारा जारी एमपी बोर्ड न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा (प्रैक्टिकल) होती हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 70 मार्क्स का रहेगा और 30 मार्क्स के प्रैक्टिकल होंगे तथा जिन विषयों में प्रैक्टिकल नहीं होते हैं उन सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 80 मार्क्स के रहेंगे। और 20 मार्क्स प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट बनाने होंगे।
सभी समूह– विषय | सैद्धान्तिक | प्रोजेक्ट कार्य | कुल अंक |
हिन्दी | 80 | 20 | 100 अंक |
अंग्रेजी | 80 | 20 | 100 अंक |
गणित | 80 | 20 | 100 अंक |
इतिहास | 80 | 20 | 100 अंक |
राजनीति शास्त्र | 80 | 20 | 100 अंक |
अर्थशास्त्र | 80 | 20 | 100 अंक |
समाजशास्त्र | 80 | 20 | 100 अंक |
लेखाशास्त्र | 80 | 20 | 100 अंक |
व्यावसाय अध्ययन | 80 | 20 | 100 अंक |
भारतीय कला का इतिहास (ललित कला) | 80 | 20 | 100 अंक |
अन्य विषय– (संस्कृत, उर्दू, मराठी) | 80 | 20 | 100 अंक |
विज्ञान समूह– विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक | कुल अंक |
भौतिक शास्त्र | 70 | 30 | 100 अंक |
रसायन शास्त्र | 70 | 30 | 100 अंक |
जीव विज्ञान | 70 | 30 | 100 अंक |
कला समूह– विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक | कुल अंक |
भूगोल | 70 | 30 | 100 अंक |
मनोविज्ञान | 70 | 30 | 100 अंक |
इन्फॉरमेटिक्स प्रेक्टिस | 70 | 30 | 100 अंक |
होम साइस | 70 | 30 | 100 अंक |
कृषि | 70 | 30 | 100 अंक |
कृषि समूह– विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक | कुल अंक |
कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व | 70 | 30 | 100 अंक |
फसल उत्पादन एवं उद्यान शास्त्र | 70 | 30 | 100 अंक |
पशुपालन, दुग्ध व्यवस्था, मुर्गी पालन एवं मत्सय पालन | 70 | 30 | 100 अंक |
गृह विज्ञान समूह– विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक | कुल अंक |
गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान | 70 | 30 | 100 अंक |
शारीरिक रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य | 70 | 30 | 100 अंक |
विज्ञान के तत्व | 70 | 30 | 100 अंक |
बायोटेक्नोलॉजी | 70 | 30 | 100 अंक |
शारीरिक शिक्षा | 70 | 30 | 100 अंक |
MP Board Passing Marks 2022-23
इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2022-23 में एमपी बोर्ड क्लास 10th, 12th में पासिंग मार्क्स की बात करें तो, 33% अंक के मुताबिक सैद्धांतिक प्रश्न पत्र एवं प्रायोगिक परीक्षा और प्रोजेक्ट वर्क में अलग-अलग पासिंग मार्क्स है, जिसके बारे में हमने इस पोस्ट में नीचे कक्षावार विस्तार से समझाया है।
Join GroupNote: पासिंग मार्क्स संबंधी जानकारी हमने अपनी एनालिसिस के दौरान तैयार की है, समयानुसार इस पोस्ट को अपडेट भी किया जा सकता है इसलिए किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले कृपया एक बार आप अपने स्कूल टीचर से भी पूछ ले। |
क्लास 10th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23
Theoretical Examination Passing Marks Out of 75 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 10वीं में सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 75 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, जिसमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 24.75 यानी लगभग 25 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 25 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के सभी विषयों में प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रोजेक्ट कार्य के लिए 25 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, जिसमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 8.25 यानी लगभग 8 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
क्लास 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23
Theoretical Examination Passing Marks Out of 70 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं में जिन विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 70 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, उन सभी विषयों में विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 23.1 यानी लगभग 23 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 30 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रायोगिक परीक्षा के लिए 30 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, उनमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 9.9 यानी लगभग 10 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
Theoretical Examination Passing Marks Out of 80 – एमपी बोर्ड द्वारा जारी न्यू एग्जाम पैटर्न 2023 के अनुसार कक्षा 12वीं में जिन विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र 80 मार्क्स (अंक) के रहेंगे, उन सभी विषयों में विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 26.4 यानी लगभग 27 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
Project work & Practical Examination Passing Marks Out of 20 – एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के जिन विषयों में प्रोजेक्ट कार्य के लिए 20 मार्क्स (अंक) तय किए गए हैं, उनमें से विद्यार्थियों को पास होने के लिए न्यूनतम 6.6 यानी लगभग 6 मार्क्स (अंक) प्राप्त करने होंगे।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (7) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
Read More :
● एमपी बोर्ड रिड्यूस सिलेबस 2022-23 PDF
● एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट 2022-23 PDF
● मध्यप्रदेश सुपर 100 योजना क्या हैं?
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक कक्षा 10वीं, 12वीं एमपी बोर्ड परीक्षा का पैटर्न 2023 क्या है, MPBSE द्वारा जारी कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा पैटर्न एवं क्लास 10th, 12th एमपी बोर्ड पासिंग मार्क्स 2022-23 के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में MP Board Exam Pattern 2023 के बारे में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि यह जानकारी आपको अच्छी लगी हो, तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।
Sanskrit 11th class se related koi questions Bank ya paper patern ni diye h .plz share this?
Sanguta जी, विभाग द्वारा अभी तक कक्षा 11वीं एवं 12वीं में संस्कृत विषय के संबंध में प्रश्न बैंक जारी नहीं किए गए हैं जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।
thank you for comment us.