MP Board Second Exam Time Table 2025 10th, 12th: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका है। परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी व ऐसे विद्यार्थी जो उत्तीर्ण तो हो गए हैं, लेकिन कुछ विषयों में कम नंबर आने से उनका डिवीजन नहीं बन पाया है, ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए 17 जून से माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा दोबारा परीक्षा आयोजित की जायेगी।
नमस्कार दोस्तों! आज के इस लेख में हम आपको MPBSE द्वारा जारी किए गए एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2025 (MP Board Second Exam Time Table 2025) के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। यहां आप जान पाएंगे कि कक्षा 10वीं और 12वीं की सेकंड चांस परीक्षा कब होगी, इसका टाइम टेबल कैसे डाउनलोड करें और परीक्षा से जुड़ी जरूरी तारीखें क्या हैं।
यदि आप भी MP Board 10th और 12th Second Exam 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Highlight- MP Board Second Exam Time Table 2025 10th 12th
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | MP Board 2nd Exam Time Table 2025 |
शैक्षणिक सत्र | 2024-25 |
कक्षा | 10वीं एवं 12वीं (नियमित / स्वाध्यायी) |
परीक्षा प्रकार | द्वितीय / पूरक परीक्षा |
द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल | 5 मई 2025 (जारी) |
कक्षा 10वीं की परीक्षा | 17 जून – 26 जून 2025 |
कक्षा 12वीं की परीक्षा | 17 जून – 5 जुलाई 2025 |
परीक्षा समय | सुबह 9:00 से दोपहर 12:00 बजे |
टाइम टेबल पीडीएफ | उपलब्ध है |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
MPBSE Second Exam Time Table 2025 Declared
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए द्वितीय परीक्षा (Second Exam) का टाइम टेबल 2025, 5 मई को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे या कुछ विषयों में कम अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षाएं 17 जून 2025 से शुरू होकर 10वीं के लिए 26 जून और 12वीं के लिए 5 जुलाई तक चलेंगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी। छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक से MP Board Second Exam Time Table 2025 PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा कब होगी? – MP Board Second Exam 2025 kab hoge
MPBSE द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार इस वर्ष एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 का आयोजन 17 जून से शुरू होकर 10वीं कक्षा के लिए 26 जून 2025 और 12वीं कक्षा के लिए 5 जुलाई 2025 तक चलेगा।। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 12 बजे तक निर्धारित समय पर की आयोजित होगी।
यह द्वितीय परीक्षा एक और मौका देती है, अनुत्तीर्ण या अनुपस्थित रहे छात्रों को बोर्ड परीक्षा पास करने का एवं उत्तीर्ण छात्रों को कुछ विषयों में कम नंबर आने पर पुनः परीक्षा में सम्मिलित होकर उन विषयों में प्राप्त अंकों में सुधार करवाने का। परंतु इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए दी गई डेट के पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल – MP Board Second Exam Time Table 2025 Class 10th
दिनांक और दिन | विषय |
---|---|
17.06.2025, मंगलवार | हिन्दी – HINDI |
18.06.2025, बुधवार | उर्दू – URDU |
19.06.2025, गुरुवार | अंग्रेजी – ENGLISH |
20.06.2025, शुक्रवार | NSQF एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) |
21.06.2025, शनिवार | गणित – MATHEMATICS |
23.06.2025, सोमवार | विज्ञान – SCIENCE |
24.06.2025, मंगलवार | मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिन्धी (मूक बधिर/दृष्टिहीन छात्रों के लिए – चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज, कम्प्युटर) |
25.06.2025, बुधवार | संस्कृत – SANSKRIT |
26.06.2025, गुरुवार | सामाजिक विज्ञान – SOCIAL SCIENCE |
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल – MP Board Second Exam Time Table 2025 Class 12th
दिनांक और दिन | विषय |
---|---|
17.06.2025, मंगलवार | हिन्दी – HINDI |
18.06.2025, बुधवार | उर्दू – URDU, मराठी – MARATHI |
19.06.2025, गुरुवार | अंग्रेजी – ENGLISH |
20.06.2025, शुक्रवार | NSQF (National Skills Qualifications Frame Work) के समस्त विषय, शारीरिक शिक्षा |
21.06.2025, शनिवार | गणित – MATHEMATICS |
23.06.2025, सोमवार | भौतिक शास्त्र – PHYSICS, अर्थशास्त्र – ECONOMICS, एनिमल हसबेंड्री मिल्क ट्रेड, पोल्ट्रीफार्मिंग एवं फिशरीज – ANIMAL HUSB., MILK TRADE, POULTRY FARMING & FISHERY, विज्ञान के तत्व – ELEMENTS OF SCIENCE, भारतीय कला का इतिहास – HISTORY OF INDIAN ART & WORLD ART |
24.06.2025, मंगलवार | बायोटेक्नोलॉजी – BIOTECHNOLOGY, गायन वादन – GAYAN VANDAN, तबला पखावज – TABLA PAKHAVAJ |
25.06.2025, बुधवार | रसायन शास्त्र – CHEMISTRY, इतिहास – HISTORY, व्यवसाय अध्ययन – BUSINESS STUDIES, एलीमेंट ऑफ साइंस एंड मैथ्स यूज़फुल फॉर एग्रीकल्चर – ELEMENT OF SCIENCE & MATHS USEFUL FOR AGRICULTURE, ड्राइंग एवं पेंटिंग – DRAWING & PAINTING, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान – HOME MANAGEMENT, NUTRITION & TEXTILE |
26.06.2025, गुरुवार | राजनीतिक शास्त्र – POLITICAL SCIENCE |
27.06.2025, शुक्रवार | जीवविज्ञान – BIOLOGY |
28.06.2025, शनिवार | कृषि – AGRICULTURE, गृह विज्ञान (कला समूह) – HOME SCIENCE (ANAT. PHYS. & HYGIENS), बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी – BOOK KEEPING & ACCOUNTANCY |
30.06.2025, सोमवार | इन्फॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेस – INFORMATIC PRACTICES |
01.07.2025, मंगलवार | समाज शास्त्र – SOCIOLOGY |
02.07.2025, बुधवार | भूगोल – GEOGRAPHY, फसल उत्पादन एवं बागवानी – CROP PRODUCTION & HORTICULTURE, स्टिल लाइफ एवं डिज़ाइन – STILL LIFE & DESIGN, शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य – ANATOMY PHYSIOLOGY & HEALTH |
03.07.2025, गुरुवार | ड्राइंग एंड डिज़ाइन – DRAWING & DESIGNING |
04.07.2025, शुक्रवार | मनोविज्ञान – PSYCHOLOGY |
05.07.2025, शनिवार | संस्कृत – SANSKRIT |
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 का समय – MP Board Second Exam Timing 2025
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2025 का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:30 बजे तक अनिवार्य रूप से पहुंचना होगा, ताकि उन्हें समय पर परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिल सके।
परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले, यानी 8:50 बजे उत्तर पुस्तिकाएं और 8:55 बजे प्रश्न पत्र वितरित किए जाएंगे। यदि कोई छात्र निर्धारित समय (सुबह 8:45 बजे) के बाद पहुंचता है, तो उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इसलिए सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचकर सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी कर लें।
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025: छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों को निम्नलिखित दिशानिर्देशों का पालन करना अनिवार्य है:
- परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य–
सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:00 बजे तक पहुंचना आवश्यक है। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पूर्व यानी 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। - सार्वजनिक अवकाश में भी होगी परीक्षा–
यदि परीक्षा की तारीख किसी सार्वजनिक अवकाश पर पड़ती है, तो भी परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। किसी भी स्थिति में परीक्षा स्थगित नहीं होगी। - प्रवेश पत्र और परीक्षा समय-सारणी की जानकारी–
परीक्षार्थियों को 17 जून 2025 से 25 जून 2025 के बीच संबंधित परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होकर प्रवेश पत्र प्राप्त करना होगा। परीक्षा केंद्र और विषयों की विस्तृत जानकारी प्रवेश पत्र के माध्यम से दी जाएगी। - परीक्षा कक्ष में प्रवेश का समय–
परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे शुरू होंगी, अतः छात्रों को 8:00 से पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा प्रारंभ के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं मिलेगा। - उत्तर पुस्तिका और प्रश्न पत्र वितरण समय–
उत्तर पुस्तिकाएं सुबह 8:50 बजे वितरित की जाएंगी, और प्रश्न पत्र 5 मिनट बाद यानी सुबह 8:55 बजे दिए जाएंगे। - आपातकालीन स्थिति में बदलाव की सूचना–
किसी आपात स्थिति में परीक्षा की तिथि या समय में परिवर्तन हो सकता है, जिसकी सूचना समय पर विभिन्न संचार माध्यमों के माध्यम से दी जाएगी।
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल पीडीऍफ़ डाउनलोड कैसे करें? – MP Board Second Exam Time Table 2025 PDF Download
सेकंड चांस टाइम टेबल | डाउनलोड लिंक |
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2025 (सभी विषयों सहित) | Download PDF |
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं द्वितीय परीक्षा टाइम टेबल 2025 (सभी विषयों सहित) | Download PDF |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
छात्र MP Board Second Exam Time Table 2025 को ऊपर दिए गए लिंक से पीडीएफ फॉर्मेट में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह टाइम टेबल MPBSE द्वारा जारी किया गया है और इसमें कक्षा 10वीं व 12वीं दोनों के सभी विषयों की जानकारी शामिल है।
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 की डेट शीट कब जारी हुई?
Ans : एमपी बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा (Class 10th और 12th) का टाइम टेबल 2025, 5 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।
Q : एमपी बोर्ड सेकंड चांस परीक्षा 2025 कब से शुरू होगी?
Ans : एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 जून के तीसरे सप्ताह से शुरू होकर जुलाई के पहले सप्ताह तक चलेगी।
Q : एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 का टाइम टेबल कहां से डाउनलोड करें?
Ans : छात्र MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा का टाइम टेबल, पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
Q : क्या एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा में वही विषय होंगे जो मुख्य परीक्षा में थे?
Ans : हाँ, द्वितीय परीक्षा उन्हीं विषयों के लिए आयोजित की जाती है जिनमें छात्र मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित या अनुत्तीर्ण रहे हैं।
Q : एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 का रिजल्ट कब आएगा?
Ans : द्वितीय परीक्षा 2025 का रिजल्ट जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त की शुरुआत में घोषित होने की संभावना है।
Read More :
● एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे देखें?
● एमपी रुक जाना नहीं योजना परीक्षा 2025
इस लेख में आपने जाना कि एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षा 2025 का टाइम टेबल (MP Board Second Exam Time Table 2025) कैसे देखें और PDF कैसे डाउनलोड करें। यदि आपको इससे जुड़ा कोई भी प्रश्न है या कोई जानकारी समझ में नहीं आई हो, तो आप नीचे कमेंट करके हमसे पूछ सकते हैं।
अगर यह जानकारी आपके लिए उपयोगी रही हो, तो कृपया इसे अपने दोस्तों और सहपाठियों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर साझा करें — ताकि वे भी समय पर MPBSE Second Exam 2025 की तैयारी कर सकें। धन्यवाद!