National Anthem Certificate 2021: आज पूरा देश गा रहा जन-गण-मन, कुछ दिन पहले जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात‘ कार्यक्रम में Rashtragaan.in प्लेटफॉर्म की घोषणा की थी। इस प्लेटफार्म के माध्यम से भारत देश का कोई भी नागरिक ‘Jan gan man‘ का गान गा सकता है और सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह घोषणा सुपरहिट हो गई है। Rashtragaan.in वेबसाइट पर बड़ी संख्या में लोग राष्ट्रगान गा कर अपना वीडियो अपलोड कर रहे हैं और तत्काल सर्टिफिकेट प्राप्त कर रहे हैं।
नमस्कार दोस्तों यदि आप भी जानना चाहते हैं कि Rashtragaan.in से राष्ट्रगान गाकर Jan Gan Man Certificate Download kaise kare तो फिर आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दी गई है YouTube Video को भी देख सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अनूठे अभियान को बहुत पसंद की जा रही है इसके माध्यम से छोटे-बड़े सभी लोगों को राष्ट्रगान गाने का मौका मिल रहा है।
Highlights- National Anthem Certificate 2021
अभियान का नाम | आजादी का अमृत महोत्सव |
लेख विषय | National Anthem Certificate 2021 |
शुरुआत | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
घोषणा | ‘मन की बात’ कार्यक्रम |
ऑफिशियल वेबसाइट | Rashtragaan.in |
आज ही आप इस वेबसाइट पर जाकर राष्ट्रगान का गायन करें और ‘आजादी के इस अमृत महोत्सव’ में Independence Day पर बनने वाले इतिहास का हिस्सा बनें। एक अनुमान के अनुसार 15 अगस्त तक करोड़ों लोग इस अभियान का हिस्सा बन जाएंगे।
इस अभियान का मकसद क्या है?
इस अभियान का मतलब भारत की आजादी के इतिहास से जुड़े पलों को याद करना है। इसके साथ ही राष्ट्रगान को डिजिटल तरीके से एक साथ ज्यादा से ज्यादा संख्या में गायन करना है।
इस बार जो भी राष्ट्रगान गाते हुए अपना वीडियो अपलोड करेगा। उनका प्रदर्शन एयरपोर्ट एवं लाल किले पर होगा, इसलिए देश की जनता के सामने सरकार ने इस कार्यक्रम को रखा है।
आपको भी मिल सकते हैं ये दो मौके?
यदि आपने भी राष्ट्रगान गाते हुए अपना वीडियो बनाकर Rashtragaan.in पर अपलोड किया है। तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। इस बार राष्ट्रगान गाते हुए बेहतर वीडियो बनाने वालों को दो बड़े मौके दिए जाएंगे।
पहला- ऐसे सभी नागरिकों को भारत के सुप्रसिद्ध संगीतकार एवं गीतकार के साथ नए गाने आने का मौका दिया जाएगा।
दूसरा- राष्ट्रगान गायन की सबसे बेहतर 100 वीडियो को TV, रेडियो और YouTube जैसे सोशल मीडियो प्लेटफॉर्म्स पर शेयर (रिलीज) किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:
● कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र-विभिन्न तरीको से कैसे डाउनलोड करे?
● ऑनलाइन फ्री में आधार कार्ड से पैन कार्ड कैसे बनाएं?
How To Download National Anthem Certificate 2021 In Hindi
Rashtragaan.in से जन-गण-मन सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?
यदि आप भी जन-गण-मन सर्टिफिकेट प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
स्टेप-1. सबसे पहले आपको राष्ट्रगान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
Direct Link: Rashtragaan.in
जैसे ही आप ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करेंगे आपके सामने ऑफिशियल वेबसाइट का होम पेज कुछ इस प्रकार ओपन होगा।
यहां आपको बताया जाएगा कि, आप किस प्रकार इसमें भाग ले सकते हैं। और अपना National Anthem Certificate प्राप्त कर सकते हैं।
अब नीचे की ओर आपको दो ऑप्शन दिखाओ देंगे। पहले वाले ऑप्शन पर क्लिक करके आप जिस भाषा में राष्ट्रगान गाना चाहते हैं, उसे सिलेक्ट कर सकते हैं।
अब Proceed (आगे बढ़ें) वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टेप-2. अब यहां आपको अपने बारे में कुछ विवरण को भरना होगा। जैसे- अपना पूरा नाम, आयु-वर्ग, देश व राज्य इन सबको भरने के बाद Let’s sing (चलो गाएं) पर क्लिक करें।
मोबाइल को कुछ इस प्रकार पकड़े और Record के बटन पर क्लिक करें। Record के बटन पर क्लिक करते ही राष्ट्रगान प्रारंभ हो जाएगा। आपने जिस भाषा को पहले सिलेक्ट किया था। उस भाषा में राष्ट्रगान लिखकर भी आएगा।
आप उन लाइनों को पढ़-पढ़ कर राष्ट्रगान गाते हुए अपना एक वीडियो Record कर ले।
स्टेप-3. अब Upload के बटन पर क्लिक करें, यदि आपके द्वारा बनाया गया वीडियो अपलोड नहीं होता है। तो कुछ देर इंतजार करें या फिर से रिकॉर्ड के बटन पर क्लिक करके, राष्ट्रगान गाते हुए अपना एक वीडियो Record कर ले।
स्टेप-4. वीडियो 100% अपलोड होने के बाद आप का National Anthem Certificate जनरेट होकर आ जाएगा। अब आप डाउनलोड के icon पर क्लिक करके अपना Jan gan man Certificate Download कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं।
इस प्रकार आप Rashtragaan.in से Jan Gan Man Certificate Download अथवा National Anthem Certificate प्राप्त कर सकते हैं।
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (6) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : जन-गण-मन सर्टिफिकेट कौन प्राप्त कर सकता है?
Ans : भारत देश के छोटे-बड़े सभी नागरिक इस अनूठे अभियान का हिस्सा बनकर जन-गण-मन सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते है।
Q : जन-गण-मन सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें?
Ans : ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर राष्ट्रगान गाते हुए अपना एक वीडियो Record करें और अपलोड कर दे। इस प्रकार आप National Anthem Certificate प्राप्त कर सकते हैं।
Q : इसकी ऑफिशियल वेबसाइट क्या है?
Ans : Rashtragaan.in इसकी ऑफिशियल वेबसाइट है।
Read More :
● PM Kisan Yojna लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
● Pm kisan Yojna का पैसा कैसे चेक करें?
● पीएम किसान सम्मान निधि योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (आवेदन) कैसे करें?
इस लेख में हमने जन-गण-मन सर्टिफिकेट कैसे प्राप्त करें एवं National Anthem Certificate 2021 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में Jan Gan Man Certificate Download kaise kare से रिलेटेड कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों के साथ एवं सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें धन्यवाद।