MP Board Practical Exam 2022 : मध्य प्रदेश, माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्ययनरत कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं के सभी नियमित (Regular) एवं स्वाध्यायी (Private) विद्यार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेट जारी कर दी गई है।
नमस्कार दोस्तों, आज हम इस लेख के माध्यम से आपको एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 टाइम टेबल, प्रैक्टिकल परीक्षा पैटर्न, सिलेबस एवं Class 10th, 12th MP Board Practical Exam 2022 Date के बारे में जानकारी देने वाले हैं। यदि आप भी इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे साथ अंत तक बने रहे।

Highlight- MP Board Practical Exam 2022
बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
लेख विषय | एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 |
शैक्षणिक सत्र | 2021-22 |
कक्षा 10वीं की प्रायोगिक परीक्षा | 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 |
कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा | 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 |
हेल्पलाइन नंबर | 18002330175 |
ऑफिसियल वेबसाइट | mpbse.nic.in |
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा एवं हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक पाठ्यक्रम, पूर्व प्राथमिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि एवं शारीरिक प्रशिक्षण परीक्षा के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्रों के लिए Mp board Practical exam 2022 टाइम टेबल विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
High School practical pariksha time table 2022
एमपीबीएसई द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 10वीं के नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 25 मार्च 2022 तक उनके विद्यालय में ही आयोजित की जाएंगी एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 20 मार्च 2022 तक उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
Higher Secondary practical pariksha time table 2022
इसी प्रकार एमपीबीएसई जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा 12वीं के नियमित छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 25 मार्च 2022 तक उनके विद्यालय में ही आयोजित की जाएंगी एवं स्वाध्यायी छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी और 20 मार्च 2022 तक उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें :
● एमपी बोर्ड प्रश्न बैंक 2022 PDF
● एमपी बोर्ड मॉडल पेपर 2022 PDF
● एमपी बोर्ड न्यू ब्लूप्रिंट PDF 2021-22
क्लास 10th एमपी बोर्ड प्रोजेक्ट कार्य पैटर्न– अंक विभाजन
एमपी बोर्ड ने अपने वार्षिक परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है जिसके अनुसार कक्षा दसवीं के सभी विषयों में 20 अंक के प्रोजेक्ट कार्य को जोड़ा गया है। विद्यार्थियों को त्रैमासिक, अर्धवार्षिक एवं वार्षिक परीक्षा के पूर्व एक – एक प्रोजेक्ट कार्य को तैयार करना होगा एवं संबंधित विषय की नोटबुक भी तैयार करनी होगी।
इस प्रकार प्रत्येक विषय में 3 प्रोजेक्ट वर्क तैयार करने पर 15 अंक एवं संबंधित विषय की नोटबुक तैयार करने पर 05 अंक प्रदान किए जाएंगे।
विषय | सैद्धान्तिक | प्रोजेक्ट कार्य | नोट बुक प्रस्तुतीकरण |
हिन्दी | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
अंग्रेजी | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
संस्कृत | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
गणित | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
विज्ञान | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
सामाजिक विज्ञान | 80 अंक | 15 अंक | 05 अंक |
क्लास 12th एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा पैटर्न– अंक विभाजन
विषय | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक |
भूगोल | 70 | 30 |
मनोविज्ञान | 70 | 30 |
इन्फरमैक्टिस प्रेक्टिस | 70 | 30 |
होमसाइस | 70 | 30 |
कृषि | 70 | 30 |
विज्ञान समूह | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक |
भौतिक शास्त्र | 70 | 30 |
रसायन शास्त्र | 70 | 30 |
जीव विज्ञान | 70 | 30 |
कृषि समूह | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक |
कृषि के लिये उपयोगी विज्ञान एवं गणित के मूल तत्व | 70 | 30 |
फसल उत्पादन एवं उद्यान | 70 | 30 |
पशुपालन दुग्ध व्यवस्था मुर्गीपालन एवं मत्सय पालन | 70 | 30 |
गृहविज्ञान समूह | सैद्धान्तिक | प्रायोगिक |
गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान | 70 | 30 |
शारीरिक रचना, क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य | 70 | 30 |
विज्ञान के तत्व | 70 | 30 |
बायोटेक्नोलॉजी | 70 | 30 |
क्लास 12th एमपी बोर्ड प्रोजेक्ट कार्य पैटर्न– अंक विभाजन
वाणिज्य समूह | सैद्धान्तिक | प्रोजेक्ट कार्य |
व्यवसाय अध्ययन | 80 | 20 |
व्यवसाय अर्थशास्त्र | 80 | 20 |
बहीखाता एवं लेखांकन | 80 | 20 |
लेटेस्ट अपडेट के लिए सोशल मीडिया ग्रुप Join करें
Join Telegram Channel | Click Here |
Join WhatsApp Group (6) | Click Here |
Join Facebook Group | Click Here |
माय डेली गाइडेड – होम | Click Here |
FAQ : अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q : एमपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कब से शुरू होगी?
Ans : बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एमपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी 2022 से शुरू होगी।
Q : एमपी बोर्ड के नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा कब हैं?
Ans : एमपीबीएसई द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एमपी बोर्ड के नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 12 फरवरी 2022 से शुरू होकर 25 मार्च 2022 तक आयोजित की जायेगी।
Q : नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कहाँ से होगी?
Ans : बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एमपी बोर्ड के नियमित (Regular) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके विद्यालय में ही आयोजित की जाएंगी।
Q : एमपी बोर्ड के स्वाध्यायी (Private) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा कब हैं?
Ans : एमपीबीएसई द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एमपी बोर्ड के स्वाध्यायी (Private) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होकर 20 मार्च 2022 तक आयोजित की जायेगी।
Q : स्वाध्यायी (Private) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं कहाँ से होगी?
Ans : बोर्ड द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार एमपी बोर्ड के स्वाध्यायी (Private) छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उन्हें आवंटित किए गए परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी।
Read More :
● एमपी प्री बोर्ड परीक्षा 2022 टाइम टेबल
● एमपी बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?
● एमपी बोर्ड टाइम टेबल PDF 2022
इस लेख में हमने विस्तार पूर्वक एमपी बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षा 2022 टाइम टेबल, प्रैक्टिकल परीक्षा पैटर्न, सिलेबस एवं Class 10th, 12th MP Board Practical Exam Date के बारे में बताया है इसके अलावा भी यदि आपके मन में कोई सवाल हो तो कमेंट करके जरूर पूछें।
साथ ही यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो सोशल मीडिया पर एवं अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें धन्यवाद।